Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Jalandhar News: जालंधर नगर निगम दफ्तर में मुलाजिमों ने लगा दिया ताला, जमकर हंगामा, हड़ताल जारी, कामकाज ठप
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Jalandhar News: जालंधर नगर निगम दफ्तर में मुलाजिमों ने लगा दिया ताला, जमकर हंगामा, हड़ताल जारी, कामकाज ठप

Mahabir
Last updated: December 2, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर नगर निगम (Jalandhar Municipal Corporation) के मुलाजिमों ने हड़ताल का ऐलान कर दिया। मुलाजिमों ने निगम मुख्यालय के गेट पर ताला लगा दिया है। जिससे सारा काम बंद हो गया। मेयर वनीत धीर और कमिश्नर संदीप ऋषि द्वारा कई बार मीटिंग की गई, लेकिन बैठक बनेतीजा रही। वहीं, शहर के कई इलाकों में कूड़े की लिफ्टिंग नहीं हुई।

Contents
  • हड़ताल से कामकाज ठप
  • जालंधर में 1300 सफाई सेवक

जालंधर (Jalandhar) नगर निगम (Municipal Corporation) के सफाई सेवक यूनियन के प्रधान मट्टू का कहना है कि सरकार ने इलेक्शन के वक्त 1132 सफाई कर्मचारियों की भर्ती का वादा किया था, लेकिन इसको पूरा नहीं किया जा रहा है। हमने सरकार से कई बार बात करने की कोशिश की, लेकिन ये लोग हमें आश्वासन देकर चुप करवा देते हैं।

Jalandhar Municipal Corporation Strike News
Jalandhar Municipal Corporation Strike News

हड़ताल से कामकाज ठप

यूनयिन के नेताओं ने कहा कि कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत के सामने भी अपना मसला रख चुके हैं, लेकिन हर बार कोई न कोई बहाना बनाकर टाल दिया जाता है। इसलिए आज हमने काम छोड़कर हड़ताल का फैसला लिया।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत

यूनियन प्रधान मट्टू ने कहा कि सरकारें पता नहीं क्या चाहती हैं। शायद ये चाहते हैं कि धरने प्रदर्शन चलते रहें और लोग परेशान होते रहें। मेयर से कई बार बात हो चुकी है। वो हर बार कहते हैं कि चंडीगढ़ में बात चल रही है। जब तक मुलाजिमों की मांगों को नहीं माना जाएगा, वे सफाई नहीं करेंगे।

Jalandhar Municipal Corporation Strike
Jalandhar Municipal Corporation Strike

जालंधर में 1300 सफाई सेवक

यूनियन नेताओं ने कहा कि शहर का एरिया बढ़ चुका है। इस वक्त जालंधर में करीब 1300 लोग सफाई करने वाले हैं। इतने लोगों से सफाई कर पाना मुमकिन नहीं है। एक-एक सफाई कर्मचारी के पास 3 से ज्यादा एरिया हैं। इतना काम करवाने के बावजूद उनको समय पर सैलरी नहीं दी जाती।

यूनियन नेताओं की अगुवाई में मुलाजिमों ने नगर निगम मुख्यालय का गेट बंद कर दिया है। कुछ अफसर निगम दफ्तर में बैठे हैं, जबकि कईयों को अंदर ही नहीं जाने दिया जा रहा है। युनियन नेताओं ने साफ कहा है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती, हड़ताल जारी रहेगा।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Accident: हाईवे पर भीषण हादसा, बस में लगी आग, 3 लोग जिंदा जले, 24 से ज्यादा गंभीर घायल
Next Article PRTC Bus Strike: पंजाब में 5 दिन से सरकारी बसें ठप, यात्रियों को भारी परेशानी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.