Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: स्कूलों में चार साहिबज़ादों की शहादत को नमन करने के लिए तीन दिवसीय शैक्षिक कार्यक्रम
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab News: स्कूलों में चार साहिबज़ादों की शहादत को नमन करने के लिए तीन दिवसीय शैक्षिक कार्यक्रम

Mahabir
Last updated: December 6, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के चार साहिबज़ादों—बाबा अजीत सिंह जी, बाबा जुझार सिंह जी, बाबा ज़ोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी की अतुलनीय शहादत को नमन करने के लिए पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड राज्यभर के स्कूलों में तीन दिवसीय शैक्षिक सत्र आयोजित करेगा, ताकि विद्यार्थियों को सिख इतिहास की गौरवशाली परंपरा और वीरता की समृद्ध विरासत से अवगत जा सके।

उन्होंने कहा कि चार साहिबज़ादों के जीवन और शहादत पर विशेष रूप से तैयार शैक्षिक कार्यक्रम 22 से 24 दिसंबर 2025 तक पंजाब के सभी स्कूलों (सरकारी, निजी और एडिड) में प्रातःकालीन सभा के दौरान 15 मिनट के विशेष सत्र के रूप में आयोजित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत

हरजोत सिंह बैंस (Harjot Singh Bains) ने पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन सत्रों में उपयोग होने वाली शैक्षिक सामग्री श्रीोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एस जी पी सी ) द्वारा प्रमाणित हो, ताकि उसकी ऐतिहासिक शुद्धता, मर्यादा और सम्मान सुनिश्चित किया जा सके।

शिक्षा मंत्री ने आगे बताया कि ये सत्र विद्यार्थियों को उस शौर्यपूर्ण और विलक्षण अध्याय से परिचित करवाएंगे, जिसमें श्री गुरु गोबिंद सिंह जी द्वारा किला आनंदगढ़ साहिब से प्रस्थान से लेकर साका सरहिंद तक के इतिहास का वर्णन किया जाएगा।

Harjot Singh Bains
Harjot Singh Bains

उन्होंने बताया कि पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड मुख्यालय में 22 से 24 दिसंबर 2025 तक स्कूली विद्यार्थियों द्वारा कीर्तन दरबार (शाम 4:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक) आयोजित करने के साथ-साथ धार्मिक और ऐतिहासिक समारोह भी होंगे, जिनका उद्देश्य सिख शहीदों के अदम्य साहस और दृढ़ निश्चय को श्रद्धांजलि देना है। इन आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों में पंजाब के इतिहास और सिख योद्धाओं की बहादुरी के प्रति भावनात्मक जुड़ाव और अधिक मजबूत किया जाएगा।

हरजोत सिंह बैंस ने इस बात पर जोर दिया कि “वास्तविक शिक्षा का अर्थ केवल पुस्तकें पढ़ना नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण करना है और आने वाली पीढ़ियों को अपनी भूमि की असली पहचान तथा महान बलिदानों से जोड़ना है। साहिबज़ादों पर आधारित यह तीन दिवसीय शैक्षिक कार्यक्रम उनकी अतुलनीय शहादत को नमन करते हुए हर विद्यार्थी के भीतर साहस, वीरता और सत्य-असत्य के प्रति सजग रहने का जज़्बा जगाने के लिए है।”

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article DIPS News: डिप्स में ईश्वर की प्रार्थना से होती हर सुबह
Next Article Fraud Travel Agent: विदेश भेजने के नाम पर ट्रैवल एजेंट ने ठगे 20 लाख रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.