Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Bihar: DPO समेत 3 अधिकारियों पर कार्रवाई की तैयारी, क्लर्क तत्काल प्रभाव से हटाया
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
देश

Bihar: DPO समेत 3 अधिकारियों पर कार्रवाई की तैयारी, क्लर्क तत्काल प्रभाव से हटाया

Mahabir
Last updated: December 7, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, बरौली। Bihar: जिला शिक्षा कार्यालय में भ्रष्टाचार का एक गंभीर मामला सामने आने के बाद पूरे शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। डीपीओ स्थापना मो. साहेब आलम, क्लर्क बाबुजान अंसारी और डीपीओ के गाड़ी के चालक पर प्राथमिक विद्यालय के एक शिक्षक से 8 लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगा है।

Contents
  • कई ऑडियो क्लिप वायरल
  • शिक्षक को धमकी दी
  • सैकड़ों शिक्षकों में नाराजगी बढ़ती जा रही
  • जिला शिक्षा पदाधिकारी ने 24 घंटे में मांगा जवाब
  • शिक्षक से रिश्वत मांगने का आरोप
  • क्लर्क को हटाया गया, नए कर्मी की तैनाती

कई ऑडियो क्लिप वायरल

इसी संबंध में इंटरनेट मीडिया पर कई ऑडियो क्लिप वायरल हुआ है, जिसने मामले को और गरमा दिया है। हालांकि, वायरल ऑडियो की पुष्टि डेली संवाद नहीं करता है। मामला बरौली (Barauli) प्रखंड के खजुरिया पंचायत के हलवाड़ प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक ग्यासुद्दीन से जुड़ा बताया गया है।

Bribe
Bribe

उनका वेतन वर्ष 2015 से विभागीय दांव-पेच, जांच-प्रक्रिया और नोटिंग की बाधाओं के कारण रुका हुआ था। लगातार प्रयास के बाद भी वेतन निर्गत नहीं हुआ तो शिक्षक ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। पटना उच्च न्यायालय ने नवंबर 2024 में वेतन भुगतान का स्पष्ट आदेश दिया, जिसके बाद विभाग ने उनका वेतन जारी किया। लेकिन वेतन भुगतान के तुरंत बाद ही शिक्षक से 8 लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप सामने आया।

शिक्षक को धमकी दी

दावा है कि यह दबाव विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा बनाया गया। पीड़ित शिक्षक को धमकी भी दी गई। मामला राजनीतिक स्तर तक पहुंच गया है। तिरहुत स्नातक क्षेत्र के विधान परिषद सदस्य बंशीधर ब्रजवासी ने सदन में यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि जब हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी शिक्षक से धन की मांग की जाए, तो यह शिक्षा विभाग की पारदर्शिता पर बड़ा सवाल है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत

उन्होंने डीपीओ स्थापना, क्लर्क और चालक पर त्वरित कार्रवाई की मांग की है। इस पूरे प्रकरण पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। जो भी दोषी पाए जाएंगे, उन्हें किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

सैकड़ों शिक्षकों में नाराजगी बढ़ती जा रही

इधर, जिले के सैकड़ों शिक्षकों में भी नाराजगी बढ़ती जा रही है। उनका कहना है कि जब हाईकोर्ट के आदेश पर भी वेतन निर्गत कराने के लिए पैसे मांगे जाएं, तो यह व्यवस्था की विफलता को दर्शाता है। शिक्षकों ने संकेत दिए हैं, कि अगर जल्द पूरी कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन की राह अपनाने को बाध्य होंगे।

फिलहाल, यह मामला शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्न खड़ा कर चुका है और सबकी निगाहें जांच रिपोर्ट और आगे होने वाली कार्रवाइयों पर टिकी हैं।

Show Cause Notice
Show Cause Notice

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने 24 घंटे में मांगा जवाब

शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार का मामला गंभीर रूप लेते हुए अब प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई की दिशा में बढ़ गया है। शिक्षक से 8 लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) ने डीपीओ स्थापना मो. साहेब आलम और क्लर्क बाबुजान अंसारी को अलग-अलग कारण-पत्र (शो- कॉज) जारी किया है। दोनों पत्रों में अधिकारियों से 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा गया है।

शिक्षक से रिश्वत मांगने का आरोप

दोनों कारण-पत्रों में जिला शिक्षा पदाधिकारी योगेश कुमार ने लिखा है कि इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित ऑडियो में शिक्षक द्वारा लगाए गए आरोप अत्यंत गंभीर हैं।

BRIBE
BRIBE

पत्र में यह भी उल्लेख है कि उक्त ऑडियो में सरकारी सेवक के आचरण के विपरीत और कर्तव्यहीनता की पुष्टि होती है। डीईओ ने डीपीओ, स्थापना व क्लर्क को नोटिस देते हुए कहा है कि आपको यह स्पष्ट करना होगा कि आपके द्वारा शिक्षक से रिश्वत मांगने के आरोप क्यों न सत्य माना जाए।

क्लर्क को हटाया गया, नए कर्मी की तैनाती

निर्दिष्ट अवधि में जवाब नहीं मिलने पर यह माना जाएगा कि आपको इस संबंध में कुछ नहीं कहना है। तत्पश्चात कानून एवं विभागीय कार्रवाई स्वतंत्र रूप से की जाएगी।

डीईओ द्वारा जारी कारण-पत्र के साथ ही क्लर्क बाबूजान अंसारी को तत्काल प्रभाव से हटाते हुए उनके स्थान पर दूसरे कर्मी धीरज कुमार की तैनाती कर दी गई है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि जांच लंबित रहने तक यह प्राथमिक कार्रवाई की गई है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article DIPS News: डिप्स स्कूल बेगोवाल: कॉफी मीट में चमकी गुणवत्ता और विश्वास की पहचान
Next Article Punjab News: सरहद पार से हथियार तस्करी करने वाले गिरोह से जुड़े व्यक्ति काबू, पिस्तौल बरामद
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

देश

Crime News: भाजपा के पूर्व विधायक ने गोली मारकर किया सुसाइड, पार्टी में हड़कंप

By Mahabir

Earthquake: दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, घरों-दफ्तरों से निकलकर भागे लोग

By Mahabir

Delhi Bomb Threat: शहर में 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, खाली करवाई गई इमारत

By Mahabir

Flight Emergency Landing: दिल्ली से गोवा जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 17 मिनट तक हवा में अटका प्लेन

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.