Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab: UK के शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से की मुलाकात
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab: UK के शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से की मुलाकात

Mahabir
Last updated: December 12, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाब और ब्रिटेन (UK) के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने की वकालत करते हुए कहा कि पंजाब को निवेश और विनिर्माण के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।

Contents
  • पंजाब में अपार संभावनाएँ मौजूद
  • पंजाब को निवेश स्थान के रूप में पेश किया
  • पंजाब “अवसरों की भूमि”
  • मुख्यमंत्री ने अपील की

पंजाब में अपार संभावनाएँ मौजूद

चंडीगढ़ में UK हाई कमीशन की डिप्टी हाई कमिश्नर एल्बा समैरिग्लियो के नेतृत्व में आए उच्च-स्तरीय शिष्टमंडल के साथ बैठक के दौरान मुख्यमंत्री (Bhagwant Mann) ने व्यापारिक भागीदारी को और सुदृढ़ करने पर जोर दिया। दोनों पक्षों ने आपसी संबंधों को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत

भगवंत सिंह मान ने मोहाली को विश्व स्तर पर बेहतर ढंग से संगठित शहरों में से एक बताया और कहा कि विनिर्माण क्षेत्र में उभरने के लिए पंजाब में अपार संभावनाएँ मौजूद हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब के विद्यार्थी सुरक्षित और कानूनी तरीकों से UK में अवसर तलाशने के इच्छुक हैं और इस दिशा में राज्य सरकार हर संभव सहयोग देगी।

पंजाब को निवेश स्थान के रूप में पेश किया

मुख्यमंत्री ने गैंगस्टरों जैसे अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर बात करते हुए कहा कि ऐसे मामले सीमाओं से परे होते हैं और पंजाब सरकार न्यायिक प्रक्रियाओं तथा आवश्यक कानूनी सहायता में यू.के. के साथ सहयोग करने के लिए तैयार है।

CM Mann advocates strategic collaboration with UK
CM Mann advocates strategic collaboration with UK

उन्होंने UK की कंपनियों का स्वागत करते हुए पंजाब को निवेशकों के लिए पसंदीदा गंतव्य बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया भर में बसे प्रवासी पंजाबी समुदाय ने अपनी क्षमता व प्रतिभा से विशेष पहचान बनाई है। उन्होंने निवेश के प्रमुख क्षेत्रों—कृषि मशीनरी, खाद्य प्रसंस्करण, आई.टी. सहित अन्य सेक्टरों—की पहचान भी करवाई।

पंजाब “अवसरों की भूमि”

मुख्यमंत्री ने शिष्टमंडल को बताया कि पंजाब का मजबूत निवेश इकोसिस्टम वाजिब बिजली दरें, विकसित सुविधाएँ और निवेशकों के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करता है। राज्य कारोबार सरलता से करने में पहले स्थान पर है तथा सिंगल विंडो सिस्टम पारदर्शी रूप से सेवाएँ उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के प्रयासों से पंजाब राइट टू बिज़नेस एक्ट लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन चुका है।

मुख्यमंत्री ने शिष्टमंडल को मार्च माह में मोहाली में आयोजित होने वाले प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन (पी पी आई एस) में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने पंजाब को “अवसरों की भूमि” बताते हुए कहा कि विश्व-प्रसिद्ध कंपनियाँ यहाँ अपने व्यवसाय का विस्तार करना चाहती हैं, जो राज्य की मजबूत कानून-व्यवस्था का प्रमाण है। उन्होंने यह भी कहा कि नज़दीकी भविष्य में मोहाली “दुनिया की अगली सिलिकॉन वैली” के रूप में उभरेगा, क्योंकि यहाँ निवेश की अपार संभावनाएँ मौजूद हैं।

CM Bhagwant Mann
CM Bhagwant Mann

मुख्यमंत्री ने अपील की

मुख्यमंत्री ने कहा कि मोहाली में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा स्थित है और 100 किलोमीटर के दायरे में बड़ी संख्या में कुशल तथा प्रतिभाशाली कार्यबल उपलब्ध है, जो इसे निवेश के लिए उपयुक्त स्थान बनाता है। उन्होंने शिष्टमंडल से राज्य के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करने और संभावनाओं का आकलन करने की अपील की, ताकि पंजाब के विकास को और गति दी जा सके।

इस दौरान यू.के. की डिप्टी हाई कमिश्नर ने प्रवासी पंजाबी समुदाय की क्षमता और उनके पास मौजूद विशाल निवेश संसाधनों की सराहना की। मुख्य क्षेत्रों से संबंधित पूछे गए प्रश्नों के उत्तर में मुख्यमंत्री ने पंजाब में निवेश के अनुकूल वातावरण की जानकारी दी और यू.के. के प्रतिनिधियों से पंजाब आकर अवसरों की संभावनाएँ देखने का अनुरोध किया। दोनों पक्षों ने व्यापार व वाणिज्य को बढ़ावा देने, आपसी विकास, प्रगति और समृद्धि के लिए सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति व्यक्त की।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Electricity Bill: बिजली उपभोक्ताओं को मिली बड़ी राहत, हुआ ये बदलाव
Next Article Ludhiana: शहर के नामी होटल के कमरे से युवती की अर्धनग्न लाश मिली, युवक हुआ फरार
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.