Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Jalandhar News: आम आदमी पार्टी की जनहित नीति जमीन पर लागू, वार्ड नंबर 12 में नितिन कोहली का जनसंवाद
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Jalandhar News: आम आदमी पार्टी की जनहित नीति जमीन पर लागू, वार्ड नंबर 12 में नितिन कोहली का जनसंवाद

Mahabir
Last updated: December 14, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: आम आदमी पार्टी की जनहित, पारदर्शिता और सीधा जनसंवाद स्थापित करने की नीति के अनुरूप जालंधर सेंट्रल के हलका इंचार्ज नितिन कोहली ने वार्ड नंबर 12, बड़िंग में एक व्यापक और प्रभावशाली जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। इस जनसंवाद में स्थानीय निवासियों की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि जनता अपनी समस्याओं के समाधान को लेकर गंभीर है और आम आदमी पार्टी के नेतृत्व पर भरोसा जता रही है।

Contents
  • भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा
  • क्षेत्र के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा
  • शिकायतों को लिखित रूप में दर्ज किया

जालंधर (Jalandhar) सैंट्रल हलका प्रभारी नितिन कोहली (Nitin Kohli) के समक्ष क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न बुनियादी समस्याओं को लोगों ने खुलकर रखा। कार्यक्रम के दौरान वार्डवासियों ने क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही समस्याओं को विस्तार से सामने रखा। प्रमुख रूप से साफ़-सफाई व्यवस्था की लापरवाही, सीवरेज जाम की समस्या, पीने के पानी की अनियमित आपूर्ति, क्षतिग्रस्त सड़कों की स्थिति, स्ट्रीट लाइट की कमी, बरसात के मौसम में होने वाला जलभराव तथा नगर निगम और अन्य प्रशासनिक सेवाओं से जुड़ी दिक्कतों को उठाया गया।

Nitin Kohli Jansamvad
Nitin Kohli Jansamvad

भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा

लोगों ने बताया कि इन बुनियादी समस्याओं के कारण बच्चों, बुज़ुर्गों और कामकाजी लोगों को रोज़मर्रा के जीवन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नितिन कोहली ने सभी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा प्राथमिकता के आधार पर कार्यों को शीघ्र पूरा किया जाए।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत

उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत को रिकॉर्ड में लेकर उसकी नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी ताकि समाधान केवल कागज़ों तक सीमित न रहे, बल्कि धरातल पर दिखाई दे। इस अवसर पर नितिन कोहली ने कहा कि आम आदमी पार्टी की राजनीति सत्ता प्राप्ति के लिए नहीं, बल्कि जनसेवा के उद्देश्य से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि पार्टी का स्पष्ट संकल्प है कि जनप्रतिनिधि जनता के बीच रहकर उनकी वास्तविक समस्याओं को समझें और उनका समाधान सुनिश्चित करें।

क्षेत्र के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जालंधर सेंट्रल के प्रत्येक वार्ड में समान विकास कार्य किए जा रहे हैं और किसी भी क्षेत्र के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा। कोहली ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब में शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे और नागरिक सुविधाओं को मज़बूत करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाए हैं और इसी सोच के तहत स्थानीय स्तर पर भी जनसंवाद के माध्यम से समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वार्ड नंबर 12 की सभी जायज़ मांगों पर चरणबद्ध तरीके से कार्य किया जाएगा।

Nitin Kohli Jalandhar AAP Leader
Nitin Kohli Jalandhar AAP Leader

जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान नितिन कोहली के साथ उनकी पूरी टीम मौजूद रही। टीम में मनीष शर्मा, संजीव त्रेहन, धीरज सेठ, परवीन पब्बी, एमबी बाली, शिवम शर्मा, राजू, कमल भुल्लर, जस्सी बड़िंग, मोहित शर्मा, अरुणजीत सिंह, भूपिंदर बड़िंग, केके पॉल, लखवीर सिंह बड़िंग, योधी बड़िंग, बलविंदर सिंह, अमृतपाल सिंह, सुखविंदर सिंह, दलजिंदर सिंह, बलदेव सिंह, बलबीर सिंह टुट, तरलोक सरन, समीर मरवाहा, ऋषभ सहोता शामिल थे।

शिकायतों को लिखित रूप में दर्ज किया

सभी टीम सदस्यों ने नागरिकों की शिकायतों को लिखित रूप में दर्ज किया और संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर समाधान सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के अंत में नितिन कोहली ने वार्डवासियों से अपील की कि वे अपनी समस्याएं, सुझाव और शिकायतें बेझिझक साझा करें। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी जनता के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article IKG PTU News: IKG PTU ने AI को बनाया “ग्रेजुएशन-रेडी” स्किल: हर छात्र के लिए “पावर ऑफ़ AI” फाउंडेशन प्रोग्राम शुरू
Next Article BJP National President: भाजपा ने नितिन नबीन को बनाया राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, PM मोदी ने दी बधाई
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.