Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Jalandhar News: जालंधर में ब्लास्ट, मौके पर ही एक व्यक्ति की मौत, कई घायल, इलाके में मचा हड़कंप
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Jalandhar News: जालंधर में ब्लास्ट, मौके पर ही एक व्यक्ति की मौत, कई घायल, इलाके में मचा हड़कंप

Mahabir
Last updated: December 14, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जालंधर शहर में ब्लास्ट हुआ है। इस धमाके में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई घायल बताए जा रहे हैं। गंभीर रूप से जख्मी दो घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। यह ब्लास्ट एक कबाड़ की गोदाम में हुआ है। ब्लास्ट इतना बड़ा था कि मरने वाले के अंग कई भागों में बंट गए थे।

Contents
  • जोरदार धमाके से हिले घर
  • घायलों को अस्पताल भेजा
  • गैस सिलेंडर फटने धमाका
  • पुलिस जांच में जुटी
  • लोगों में भय

जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) के संतोखपुरा इलाके में स्थित एक कबाड़ के गोदाम में रविवार को हुए भीषण धमाके से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाके की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि आसपास के कई घरों की खिड़कियों के शीशे टूट गए।

जोरदार धमाके से हिले घर

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि धमाके की आवाज करीब एक किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। घटना की सूचना मिलते ही थाना-8 की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और इलाके को सील कर जांच शुरू कर दी। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर धमाका किस कारण हुआ। फिलहाल धमाके के पीछे की असली वजह साफ नहीं हो सकी है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

इस हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति की पहचान उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के रहने वाले शिवमंगल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शिवमंगल संतोखपुरा इलाके में ही किराए के मकान में रहता था और कबाड़ के गोदाम से जुड़ा काम करता था। धमाका इतना भयानक था कि शिवमंगल के शरीर की उंगलियां उछलकर पास के एक घर की छत पर जा गिरीं। इस दृश्य को देखकर मौके पर मौजूद लोग सहम गए और हर कोई दहशत में आ गया।

घायलों को अस्पताल भेजा

धमाके में घायल हुए दो अन्य लोगों को तुरंत सिविल अस्पताल जालंधर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि दोनों की स्थिति फिलहाल स्थिर है। पुलिस अस्पताल पहुंचकर घायलों के बयान दर्ज करने की तैयारी कर रही है, ताकि घटना से जुड़ी अहम जानकारी मिल सके।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत

धमाके के बाद पूरे संतोखपुरा इलाके में डर का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने ऐसा जोरदार धमाका पहले कभी नहीं सुना। कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और कुछ देर तक किसी को समझ नहीं आया कि आखिर हुआ क्या है। आसपास के घरों की दीवारें तक हिल गईं और कई मकानों को नुकसान पहुंचा है।

गैस सिलेंडर फटने धमाका

घटना को लेकर स्थानीय लोगों के बीच अलग-अलग तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ लोगों का दावा है कि कबाड़ के गोदाम में रखा गैस सिलेंडर फटने से यह धमाका हुआ है। वहीं, कुछ अन्य लोगों का कहना है कि चूंकि यह कबाड़ का गोदाम था, इसलिए यहां कोई पुराना ग्रेनेड या विस्फोटक सामग्री भी हो सकती है, जिसकी वजह से धमाका हुआ। हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी भी संभावना की पुष्टि नहीं की है।

घटना के बारे में जानकारी देते हुए किशनपुरा निवासी जोगी ने बताया कि वह धमाके के समय उसी रास्ते से गुजर रहे थे। अचानक एक तेज आवाज सुनाई दी, जिससे वह घबरा गए। आवाज सुनते ही वह गली की ओर भागे, जहां उन्होंने देखा कि बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो चुके थे। जोगी के अनुसार धमाका इतना तेज था कि उन्हें लगा जैसे कोई बम ब्लास्ट हुआ हो।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल गोदाम में मौजूद सभी सामान की बारीकी से जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि धमाका गैस सिलेंडर, किसी केमिकल या किसी विस्फोटक पदार्थ की वजह से हुआ। इसके अलावा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

धमाके के बाद कुछ समय के लिए इलाके में यातायात भी प्रभावित रहा। एहतियात के तौर पर पुलिस ने लोगों को घटनास्थल से दूर रहने की सलाह दी और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। प्रशासन की ओर से लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है।

लोगों में भय

फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही धमाके के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। यदि किसी तरह की लापरवाही या अवैध गतिविधि सामने आती है, तो जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस हादसे ने एक बार फिर कबाड़ गोदामों में सुरक्षा मानकों और निगरानी की जरूरत पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article US Brown University Shooting: अमेरिका की युनिवर्सिटी में ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 की मौत, कई घायल
Next Article Firing News: समुद्र किनारे जश्न में बदली चीख-पुकार, यहूदी त्योहार के दौरान अंधाधुंध फायरिंग; 10 लोगों की मौत
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.