Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab Election: पंजाब वोटिंग अपडेट; मतदान के दौरान तनाव, कहीं झड़प, बरनाला में वोटिंग रुकी
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab Election: पंजाब वोटिंग अपडेट; मतदान के दौरान तनाव, कहीं झड़प, बरनाला में वोटिंग रुकी

Mahabir
Last updated: December 14, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Election Zila Parishad Block Samiti 2025 LIVE: पंजाब में आज, 14 दिसंबर को जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। मतदान प्रक्रिया सुबह 8 बजे शुरू हुई, जो दोपहर बाद 4 बजे तक चलेगी।

Contents
  • नतीजे 17 दिसंबर को
  • सुबह से मतदान केंद्रों पर दिखी चहल-पहल
  • मोगा में टीचर दंपती की कार नाले में गिरी
  • कुल 9,775 उम्मीदवार चुनाव मैदान में
  • प्रशासन सतर्क

नतीजे 17 दिसंबर को

राज्य के विभिन्न जिलों में बनाए गए मतदान केंद्रों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इन चुनावों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) की जगह बैलेट पेपर के माध्यम से वोट डाले जा रहे हैं। चुनाव नतीजे 17 दिसंबर को आएंगे।

Bihar Election 2025
Election 2025

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई थीं। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस बल और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोका जा सके।

सुबह से मतदान केंद्रों पर दिखी चहल-पहल

सुबह 8 बजे मतदान शुरू होते ही कई जगहों पर मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की कतारें देखने को मिलीं। ग्रामीण इलाकों में खासा उत्साह नजर आया। बुजुर्ग, महिलाएं और युवा मतदाता अपने-अपने क्षेत्र के प्रतिनिधियों को चुनने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंचे। कई मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत

निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि मतदाताओं की पहचान के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। मतदान केंद्रों पर बैलेट पेपर और अन्य चुनावी सामग्री समय पर पहुंचा दी गई थी। कर्मचारियों को मतदान प्रक्रिया को लेकर पहले ही प्रशिक्षित किया गया था।

मोगा में टीचर दंपती की कार नाले में गिरी

वहीं मोगा (Moga) में टीचर दंपती की कार कोहरे की वजह से नाले में गिर गई। जिस वजह से दोनों की मौत हो गई। फिरोजपुर के गांव बेटू कदीम दो पक्षों में विवाद हुआ है। यहां पर ईंट-रोड़े तक चले। वोटिंग सेंटर पर माहौल तनावपूर्ण बना हआ है। मौके पर पुलिस पहुंच गई है।

died
died

फतेहगढ़ साहिब में AAP उम्मीदवार ने वोटिंग से पहले ही बैलेट पेपर सोशल मीडिया पर डाल दिया। अकाली दल ने सवाल उठाए कि इनके पास पहले ही सीरियल नंबर वाला बैलेट पेपर कैसे आया। अमृतसर में 2 ब्लॉक में चुनाव रद्द कर दिया गया।

कुल 9,775 उम्मीदवार चुनाव मैदान में

पूरे राज्य में दोपहर 12 बजे तक 19.1% मतदान हुआ है। प्रदेश के 23 जिलों में 347 जिला परिषदों और 2,838 ब्लॉक समिति के लिए उम्मीदवारों का चुनाव हो रहा है। कुल 9,775 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

बरनाला के महल कलां के गांव रायसर पटियाला में अकाली नेता बचित्तर सिंह ने कहा कि पोस्टल बैलेट पर अकाली दल का चुनाव चिन्ह ही नहीं है। हंगामा होने पर महल कलां के एसडीएम बेअंत सिंह और डीएसपी जसपाल सिंह पहुंच गए हैं। यहां डेढ़ बजे तक 3 घंटे से वोटिंग बंद है।

प्रशासन सतर्क

मतदान के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। जिला प्रशासन और चुनाव अधिकारियों ने मतदाताओं से शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है।

Bihar Election 2025
Election 2025

राज्य निर्वाचन आयोग ने कहा है कि यदि कहीं से भी गड़बड़ी या शिकायत की सूचना मिलती है, तो उस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। कुल मिलाकर पंजाब में जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से जारी है और प्रशासन को उम्मीद है कि मतदान बिना किसी बड़े व्यवधान के संपन्न हो जाएगा।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Jalandhar News: जालंधर में MBD माल समेत सभी पार्किंग अवैध, नगर निगम टीम ने की बड़ी कार्रवाई, देखें VIDEO
Next Article Jalandhar News: जालंधर में गढ़ा रोड पर पार्किंग स्पेस में बनाई कामर्शियल बिल्डिंग, नोटिस के बाद डिच चलाना भूल गए निगम अफसर
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.