Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab: BKI से जुड़े गैंगस्टर से आतंकवादी बने दो व्यक्तियों को मुंबई पहुंचने पर किया काबू
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab: BKI से जुड़े गैंगस्टर से आतंकवादी बने दो व्यक्तियों को मुंबई पहुंचने पर किया काबू

Mahabir
Last updated: December 15, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़/अमृतसर। Punjab: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर आतंकवाद और संगठित अपराध के खिलाफ छेड़ी मुहिम के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों के घनिष्ठ सहयोग से प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़े गैंगस्टर से आतंकवादी बने दो व्यक्तियों को मुंबई पहुंचने पर सफलतापूर्वक गिरफ्तार किया।

Contents
  • गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान हुई
  • विदेशी स्थानों से काम कर रहे
  • पंजाब पुलिस की बड़ी सफलता
  • FIR दर्ज

गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान हुई

यह जानकारी आज यहां डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव (DGP Gaurav Yadav) ने दी। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान साजन मसीह निवासी वेरोके, गुरदासपुर और सुखदेव कुमार उर्फ मनीष बेदी निवासी लाहौरी गेट, अमृतसर के रूप में हुई है।

Gaurav Yadav IPS DGP Punjab
Gaurav Yadav IPS DGP Punjab
यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत

दोनों बड़े अपराधिक पृष्ठभूमि वाले आरोपी हैं और उनके खिलाफ बटाला और अमृतसर के विभिन्न थानों में हत्या, इरादतन कत्ल, हथियारों एवं विस्फोटक पदार्थों से संबंधित और गैर-कानूनी गतिविधियां (निवारण) एक्ट (यूएपीए) के तहत कई मामले दर्ज हैं।

विदेशी स्थानों से काम कर रहे

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी पाकिस्तान आधारित आईएसआई-समर्थित हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा और अमेरिका आधारित बीकेआई-ऑपरेटिव हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासिया (हिरासत में) के अहम साथी थे। उन्होंने आगे बताया कि गिरफ्तार आरोपी दुबई और आर्मेनिया सहित विदेशी स्थानों से काम कर रहे थे और पंजाब में अपराधिक एवं आतंकवादी गतिविधियां अंजाम देने की कोशिश कर रहे थे।

पंजाब पुलिस की बड़ी सफलता

डीजीपी ने इसे पंजाब पुलिस (Punjab Police) की बड़ी सफलता बताया। जिक्रयोग्य है कि पंजाब पुलिस द्वारा विदेशों में शरण लेने वाले विभिन्न वांछित अपराधियों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) और रेड कॉर्नर नोटिस जारी किए गए हैं, जिसकी वजह से इन दोनों अपराधियों को ट्रैक करने में मदद मिली।

डीजीपी ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि दोषी बीकेआई से जुड़े एक नेटवर्क का हिस्सा थे, जो अमृतसर और बटाला के कई थानों पर ग्रेनेड हमलों और जौड़ीआं कलां के हरदीप सिंह तथा डेरा बाबा नानक के किराना स्टोर मालिक रवि कुमार की हत्याओं के लिए जिम्मेदार थे। उन्होंने आगे बताया कि दोषी साजन मसीह एक अन्य मुख्य सहयोगी शमशेर शेरा उर्फ हनी, जो इस समय आर्मेनिया में रह रहा है, के भी संपर्क में था।

FIR दर्ज

इस कार्रवाई संबंधी विवरण साझा करते हुए एआईजी एसएसओसी अमृतसर सुखमिंदर सिंह मान ने कहा कि केंद्रीय एजेंसियों के घनिष्ठ सहयोग से प्राप्त जानकारी पर कार्रवाई करते हुए स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) अमृतसर और काउंटर इंटेलिजेंस, पठानकोट की एक संयुक्त टीम तुरंत मुंबई रवाना हुई और जैसे ही दोनों अपराधी मुंबई पहुंचे, उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

एआईजी ने आगे बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों व्यक्ति पंजाब में अपने प्यादों को लॉजिस्टिकल सहायता, फंडिंग के ढंग-तरीके और रणनीतिक दिशा प्रदान कर रहे थे। दोनों आरोपियों को थाना एसएसओसी अमृतसर में आर्म्स एक्ट की धारा 25, 29 और 30 तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 61(2) के तहत दर्ज एफआईआर नंबर 47 दिनांक 25-08-2025 के तहत गिरफ्तार किया गया है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab: पंजाब में नर्स की लव स्टोरी, धोखेबाज आशिक ने दिया खौफनाक अंजाम, पढ़कर खड़े हो जाएंगे रोंगटे
Next Article Punjab: पंजाब में कबड्डी मैच बना गैंगवार का शिकार, खिलाड़ी को मारी गोली; इस गैंग ने ली जिम्मेदारी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.