Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Yamuna Expressway: एक्सप्रेस में भीषण हादसा, 7 बसें और 3 कारें टकराई, 4 लोग जिंदा जले, कईयों की मौत, कई घायल
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
देश

Yamuna Expressway: एक्सप्रेस में भीषण हादसा, 7 बसें और 3 कारें टकराई, 4 लोग जिंदा जले, कईयों की मौत, कई घायल

Mahabir
Last updated: December 16, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, नई दिल्ली। Yamuna Expressway Accident News: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। घने कोहरे और तेज रफ्तार के चलते आगरा से नोएडा की ओर जा रही लेन पर 7 बसें और 3 कारें आपस में भिड़ गईं। टक्कर इतनी भयावह थी कि कई वाहनों में आग लग गई।

Contents
  • एक्सीडेंट भयावह हादसे में बदल गया
  • चार लोगों की मौत की पुष्टि
  • 150 से ज्य़ादा घायल
  • बसों के शीशे तोड़कर बाहर कूदे
  • यमुना एक्सप्रेस-वे पर लंबा जाम लग गया
  • धुंध में धीमी रखें गति
  • हादसे के घायलों की सूची..

इस दर्दनाक हादसे में अब तक 4 लोगों की जलकर मौत की आधिकारिक पुष्टि हुई है, जबकि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतकों की संख्या 9 से 10 तक हो सकती है। राहत और बचाव कार्य कई घंटों तक चला। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह यमुना एक्सप्रेस-वे (Yamuna Expressway) पर घना कोहरा छाया हुआ था, जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई थी।

एक्सीडेंट भयावह हादसे में बदल गया

इसी दौरान तेज रफ्तार में चल रहे कई वाहन एक-दूसरे के बेहद करीब आ गए। बताया जा रहा है कि अचानक एक बस ने रफ्तार धीमी कर दी, जिसके कारण पीछे से आ रहे वाहन संतुलन नहीं बना सके और एक के बाद एक टकराते चले गए। देखते ही देखते यह चेन एक्सीडेंट भयावह हादसे में बदल गया।

 Yamuna Expressway Fire Accident LIVE Video Update
Yamuna Expressway Fire Accident LIVE Video Update

हादसे के तुरंत बाद कई बसों और कारों में आग लग गई। आग की लपटों और धुएं के कारण एक्सप्रेस-वे पर अफरा-तफरी मच गई। कई यात्री वाहनों के अंदर फंस गए, जबकि कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए बसों के शीशे तोड़कर बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद का दृश्य बेहद डरावना था और चारों ओर चीख-पुकार मची हुई थी।

चार लोगों की मौत की पुष्टि

इस हादसे में अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि प्रशासन द्वारा की गई है। मृतकों में से दो की पहचान हो चुकी है। इनमें आजिलेंद्र प्रताप यादव, पुत्र वंशीधर, निवासी मुद्दीनपुर, थाना सराय ममरेज, जिला प्रयागराज और रामपाल, पुत्र पहोड़ीराम, निवासी आजमगढ़ शामिल हैं।

अन्य मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जले हुए वाहनों की तलाशी के बाद मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है। हादसे में घायलों की संख्या को लेकर भी अलग-अलग आंकड़े सामने आ रहे हैं। प्रशासन के अनुसार अब तक 66 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

150 से ज्य़ादा घायल

हालांकि, एक चश्मदीद ने बताया कि करीब 20 एंबुलेंस के जरिए लगभग 150 लोगों को विभिन्न अस्पतालों में पहुंचाया गया। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें विशेष निगरानी में रखा गया है। मथुरा के जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि यह हादसा थाना बलदेव क्षेत्र में माइलस्टोन 127 के पास हुआ।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत

उन्होंने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ (SDRF) की टीमों को मौके पर भेजा गया। करीब 6 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद राहत एवं बचाव कार्य पूरा किया गया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

बसों के शीशे तोड़कर बाहर कूदे

प्रत्यक्षदर्शी भगवान दास ने हादसे का आंखों देखा हाल बताते हुए कहा कि टक्कर के बाद ऐसा लगा मानो कोई बम फट गया हो। आग की तेज लपटें उठने लगीं और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कई यात्री डर के मारे बसों के शीशे तोड़कर बाहर कूद गए। कुछ लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल भेजा गया।

एम्बुलेंस कर्मचारी अमित कुमार ने बताया कि हादसा बेहद बड़ा है और फिलहाल यह कहना मुश्किल है कि कुल कितने लोग हताहत हुए हैं। उन्होंने कहा कि लगातार घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भर्ती किया गया है। कई घायलों को मथुरा के अलावा आगरा और नोएडा के अस्पतालों में भी रेफर किया गया है।

यमुना एक्सप्रेस-वे पर लंबा जाम लग गया

हादसे के बाद यमुना एक्सप्रेस-वे पर लंबा जाम लग गया। कई किलोमीटर तक वाहन फंसे रहे, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने क्रेन की मदद से जले और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया, जिसके बाद घंटों की मशक्कत के बाद यातायात को आंशिक रूप से बहाल किया जा सका।

इस भीषण हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायलों का समुचित और बेहतर इलाज सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने हादसे के कारणों की विस्तृत जांच के आदेश भी दिए हैं।

Yamuna Expressway Fire Accident LIVE Video Update
Yamuna Expressway Fire Accident LIVE Video Update

धुंध में धीमी रखें गति

यह हादसा एक बार फिर घने कोहरे में तेज रफ्तार से वाहन चलाने के खतरों को उजागर करता है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि कोहरे के दौरान वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें, गति नियंत्रित रखें और सुरक्षित दूरी बनाए रखें, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं से बचा जा सके।

हादसे के घायलों की सूची..

1. खुशबू पुत्री लज्जाराम निवासी कानपुर
2. आमिर पुत्र इरसाद निवासी उपरोक्त
3. डॉ पीआर त्रिपाठी पुत्र लोह त्रिपाठी निवासी ग्रेटर नोएडा
4. अपराजिता त्रिपाठी पुत्र डा0 पीआर त्रिपाठी निवासी उपरोक्त
5. अमित पुत्र कुंवरसिंह निवासी औरैया
6. साहिद पुत्र मो0 सफीक निवासी कानपुर
7. मो0 सफीक पुत्र नियामद उल्ला निवासी उपरोक्त
8. शेरू पुत्र मुन्ना निवासी कानपुर
9. आदित्य पुत्र अनिल निवासी फतेहपुर
10. वीरेन्द्र गिरि पुत्र रामलखन निवासी बाराबंकी
11. उषा पत्नी वीरेन्द्रगिरि निवासी उपरोक्त
12. शशी सिंह पुत्र कुलदीप भास्कर निवासी कानपुर
13. कुलदीप भास्कर पुत्र रतनसिंह निवासी उपरोक्त
14. रघुवर पुत्र सामरू निवासी अम्बेडकरनगर
15. हेमा देवी पत्नी राधेश्याम निवासी उपरोक्त
16. आलोक तिवारी पुत्र विधासागर निवासी कानपुर
17. नरगेश पत्नी सुल्तान निवासी मनकापुर गोंडा
18. राज पुत्र नियास अहमद निवासी उपरोक्त
19. प्रमोद पुत्र गोकुलप्रजापति निवासी महुआ
20. अभिषेक पुत्र कैलाश निवासी कानपुर
21. मुसर्रफ पुत्र नसीरूद्दीन निवासी कानपुर
22. हेमन्त पुत्र देवराज निवासी लखनऊ
23. शिखा पत्नी पीआर त्रिपाठी निवासी कानपुर
24. गोरिका पुत्र पीआर त्रिपाठी निवासी उपरोक्त
25. विश्वनाथ पुत्र अंगनू निवासी अम्बेडकरनगर निवासी
26. अरविन्द तिवारी पुत्र आनन्द तिवारी निवासी गोरखपुर
27. अशोक पुत्र समसदीन निवासी बहराइच

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: जंगली जीवों के अंगों की तस्करी करते तीन आरोपी गिरफ्तार
Next Article Punjab News: पंजाब में आप नेता को जान से मारने की धमकी, थोड़े दिन पहले घर के बाहर हुई थी फायरिंग
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

देश

Crime News: भाजपा के पूर्व विधायक ने गोली मारकर किया सुसाइड, पार्टी में हड़कंप

By Mahabir

Earthquake: दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, घरों-दफ्तरों से निकलकर भागे लोग

By Mahabir

Delhi Bomb Threat: शहर में 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, खाली करवाई गई इमारत

By Mahabir

Flight Emergency Landing: दिल्ली से गोवा जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 17 मिनट तक हवा में अटका प्लेन

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.