Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: GST Scam: जीएसटी टीम की बड़ी कार्रवाई, 118 करोड़ का फर्जी बिल पकड़ा, सरिया कारोबारी गिरफ्तार, लुधियाना-जालंधर में हड़कंप
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
हरियाणा

GST Scam: जीएसटी टीम की बड़ी कार्रवाई, 118 करोड़ का फर्जी बिल पकड़ा, सरिया कारोबारी गिरफ्तार, लुधियाना-जालंधर में हड़कंप

Mahabir
Last updated: December 19, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, मंडी गोबिंदगढ़/सोनीपत/लुधियाना/जालंधर। GST Scam News Update: जीएसटी घोटाले का पर्दफाश हुआ है। इस घोटाले में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और दिल्ली की कई फर्मों का नाम सामने आया है। करीब 118 करोड़ रुपए का जीएसटी स्कैम (GST Scam) पकड़ में आया है। इसमें सैंट्रल जीएसटी की टीम ने सोनीपत की एक कंपनी के मालिक को गिरफ्तार किया है। जबकि कईय़ों की खोजबीन की जी रही है।

Contents
  • फर्जी कंपनियों और नकली इनवॉइस
  • 118 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी
  • संदिग्धों की पहचान करने में जुटी टीम
  • सरिया और स्क्रैप कारोबारी के नाम
  • हो सकता है बड़ा खुलासा

जानकारी के मुताबिक केंद्रीय जीएसटी (GST) आयुक्त कार्यालय ने 118 करोड़ रुपये के बड़े जीएसटी (GST) घोटाले का खुलासा करते हुए सोनीपत (Sonipat) स्थित एक कंपनी के प्रमोटर पावेल गर्ग को गिरफ्तार किया है। इस घोटाले में पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़, लुधियाना और जालंधर की कुछ कंपनियां शामिल हैं। सैंट्रल जीएसटी की टीम लुधियाना और जालंधर की संदिग्ध फर्मों की जांच कर रही है।

GST Raid
GST Raid

फर्जी कंपनियों और नकली इनवॉइस

जांच एजेंसियों के अनुसार आरोपी ने फर्जी कंपनियों और नकली इनवॉइस के माध्यम से सरकार को भारी राजस्व नुकसान पहुंचाया। यह मामला हाल के वर्षों में सामने आए बड़े जीएसटी घोटालों में से एक माना जा रहा है। इससे पहले सैंट्रल जीएसटी ने लुधियाना में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था, जबकि जालंधर के एक सरिया कारोबारी को पूछताछ के बाद छोड़ा गया था।

यह भी पढ़ें: रिची ट्रैवल पर ED ने मारा छापा, लाखों रुपए लेकर डंकी रूट से भेजते थे अमेरिका

सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय जीएसटी विभाग को लंबे समय से कुछ संदिग्ध लेन-देन और इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) के दुरुपयोग की शिकायतें मिल रही थीं। जांच के दौरान यह सामने आया कि पावेल गर्ग ने कई फर्जी फर्मों का नेटवर्क खड़ा किया था। इन फर्मों के जरिए बिना किसी वास्तविक माल की खरीद-बिक्री के केवल कागजों पर इनवॉइस जारी किए गए, ताकि अवैध रूप से इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ उठाया जा सके।

CGST Punjab Office
CGST Punjab Office

118 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी

जांच अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने योजनाबद्ध तरीके से फर्जी दस्तावेज तैयार किए और जीएसटी नियमों का उल्लंघन करते हुए करोड़ों रुपये का टैक्स हड़प लिया। प्रारंभिक जांच में करीब 118 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का खुलासा हुआ है, हालांकि विभाग को आशंका है कि आगे की जांच में यह राशि और बढ़ सकती है।

केंद्रीय जीएसटी आयुक्त कार्यालय की टीम ने गहन जांच और पर्याप्त सबूत जुटाने के बाद पावेल गर्ग को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को सोनीपत के ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पावेल गर्ग को न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए।

संदिग्धों की पहचान करने में जुटी टीम

अधिकारियों का कहना है कि यह घोटाला केवल एक व्यक्ति तक सीमित नहीं हो सकता। जांच के दायरे में कई अन्य लोग और कंपनियां भी आ सकती हैं, जिन्होंने फर्जी इनवॉइस जारी करने या इस नेटवर्क को संचालित करने में भूमिका निभाई हो। विभाग अब आरोपी से पूछताछ के आधार पर अन्य संदिग्धों की पहचान करने में जुटा है।

जीएसटी विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि फर्जी इनवॉइस और बोगस फर्मों के जरिए टैक्स चोरी देशभर में एक बड़ी चुनौती बन चुकी है। ऐसे मामलों से न केवल सरकारी राजस्व को नुकसान होता है, बल्कि ईमानदार करदाताओं पर भी अतिरिक्त बोझ पड़ता है। अधिकारी ने कहा कि सरकार टैक्स चोरी के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपना रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

GST News
GST News

सरिया और स्क्रैप कारोबारी के नाम

बताया जा रहा है कि आरोपी ने हरियाणा के साथ साथ पंजाब और हिमाचल में कुछ सरिया कारोबारियों व स्क्रैप डीलरों  के साथ मिलकर फर्जी फर्में बनाकर संगठित तरीके से सरकार को चूना सदाया है। पंजाब के जालंधर और लुधियाना में सरिया कारोबारी और हिमाचल में एक सरिया निर्माता की कंपनी को नाम भी सामने आ रहा है।

सरिया और लोहे के कारोबारियों के साथ मिलकर करोड़ों रुपए की टैक्स चोरी की गई है। ताकि लेन-देन को वास्तविक दिखाया जा सके। इन फर्मों के बैंक खातों में बड़ी मात्रा में धन का लेन-देन किया गया, जिसे बाद में विभिन्न माध्यमों से निकाला गया। जांच एजेंसियां अब इन खातों और वित्तीय लेन-देन की भी बारीकी से जांच कर रही हैं।

हो सकता है बड़ा खुलासा

स्थानीय व्यापारिक संगठनों ने इस कार्रवाई का स्वागत किया है। उनका कहना है कि इस तरह की धोखाधड़ी से व्यापार जगत की छवि खराब होती है और ईमानदार कारोबारियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। संगठनों ने सरकार से मांग की है कि ऐसे मामलों में त्वरित जांच और कठोर सजा सुनिश्चित की जाए।

फिलहाल, पावेल गर्ग न्यायिक हिरासत में है और केंद्रीय जीएसटी विभाग मामले की गहन जांच में जुटा हुआ है। आने वाले दिनों में इस घोटाले से जुड़े और भी बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। विभाग ने संकेत दिए हैं कि यदि जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता पाई जाती है, तो उनके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab: जिला परिषद–पंचायत समिति चुनाव परिणाम घोषित, पूरी सूची जारी
Next Article Jalandhar News: जालंधर कांग्रेस के वाइस प्रेसीडैंट और वार्ड-20 के प्रभारी दीनानाथ प्रधान की अगुवाई में लंगर का आयोजन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

हरियाणा

Haryana News: सीएम नायब सिंह सैनी ने हरियाणा पुलिस को सौंपीं 312 नई ERV वाहन

By Mahabir
हरियाणा

Haryana News: ‘मेक इन हरियाणा’ नीति लॉन्च, 1.10 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर हुए समझौते

By Mahabir
हरियाणा

Haryana News: मंत्री राव नरबीर सिंह की अध्यक्षता में हितधारक परामर्श बैठक का आयोजन

By Mahabir
हरियाणा

Haryana News: सीएम ने हरियाणा स्टेट एनवायरमेंट प्लान 2025 का किया शुभारंभ

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.