Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Miss Pooja: पंजाबी सिंगर मिस पूजा अभी ‘जिंदा’ हैं, मौत की खबर को बताया अफवाह, इंस्टाग्राम पर डाली रील
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Miss Pooja: पंजाबी सिंगर मिस पूजा अभी ‘जिंदा’ हैं, मौत की खबर को बताया अफवाह, इंस्टाग्राम पर डाली रील

Mahabir
Last updated: December 20, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Miss Pooja Punjabi Singer: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर मिस पूजा को लेकर सोशल मीडिया पर फैली मौत की अफवाहों ने उनके फैंस को कुछ समय के लिए हैरान और परेशान कर दिया। गुरुवार को फेसबुक पर एक पोस्ट वायरल हुई, जिसमें दावा किया गया कि मिस पूजा का निधन हो गया है।

Contents
  • “अभी हम जिंदा हैं”
  • मौत की खबर फर्जी निकली
  • “टल जो- टल जो, ऐनी छेती नीं मरदी मैं
  • फैंस ने राहत की सांस ली

मिस पूजा (Miss Pooja) की मौत की इस झूठी खबर ने देखते ही देखते सोशल मीडिया पर चर्चा पकड़ ली। हालांकि, खुद मिस पूजा (Miss Pooja) ने सामने आकर इन अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया और अपने खास अंदाज में लोगों को जवाब दिया।

Miss Pooja Punjabi Singer
Miss Pooja Punjabi Singer

“अभी हम जिंदा हैं”

मिस पूजा (Miss Pooja) ने अपने इंस्टाग्राम (Instagram) अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बॉलीवुड फिल्म वेलकम के मशहूर डायलॉग का इस्तेमाल किया। उन्होंने लिखा— “अभी हम जिंदा हैं”। इस लाइन के जरिए उन्होंने साफ कर दिया कि वे पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ हैं।

इसके बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक रील भी शेयर की, जिसमें वह दो अलग-अलग कॉस्ट्यूम में नजर आईं और फैंस से मजाकिया अंदाज में पूछा कि वह किस लुक में ज्यादा सुंदर लग रही हैं। इस वीडियो को उनके फॉलोअर्स ने खूब पसंद किया और कमेंट्स में राहत के साथ खुशी भी जाहिर की।

मौत की खबर फर्जी निकली

मिस पूजा (Miss Pooja) ने यह जरूर स्पष्ट किया कि उनकी मौत की खबर कैसे और क्यों फैली, इस बारे में उन्होंने कोई विस्तार से बात नहीं की। हालांकि, उनके इस रिएक्शन के बाद यह साफ हो गया कि सोशल मीडिया पर फैलाई गई खबर पूरी तरह फर्जी और भ्रामक थी। इंस्टाग्राम पर मिस पूजा के करीब 2.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं और उनके पोस्ट पर कुछ ही घंटों में लाखों व्यूज और हजारों कमेंट्स आ गए।

Miss Pooja Punjab
Miss Pooja Punjab

दरअसल, यह अफवाह फेसबुक पर हरप्रीत सिंह गिल नामक एक यूजर की पोस्ट से शुरू हुई। इस पोस्ट में लिखा गया था— “मिस पूजा गुरु के चरणों में जा विराजे हैं। सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि मिस पूजा इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं। वाहेगुरू सब पर कृपा करें।” पोस्ट में मौत पर दुख भी जताया गया था। इस संदेश के वायरल होते ही कई लोगों ने बिना पुष्टि किए इसे आगे शेयर कर दिया, जिससे अफवाह और तेजी से फैल गई।

“टल जो- टल जो, ऐनी छेती नीं मरदी मैं

इस फर्जी पोस्ट का स्क्रीनशॉट लेकर मिस पूजा ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। इसके साथ उन्होंने पंजाबी अंदाज में लिखा— “टल जो- टल जो, ऐनी छेती नीं मरदी मैं, हम अभी जिंदा हैं”, यानी मैं इतनी जल्दी मरने वाली नहीं हूं, मैं अभी जिंदा हूं। इस कमेंट के आखिर में उन्होंने हंसते हुए इमोजी भी लगाए, जिससे साफ जाहिर हुआ कि वह इस अफवाह को हल्के-फुल्के अंदाज में ले रही हैं।

मिस पूजा (Miss Pooja) पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम हैं। उन्होंने न सिर्फ पंजाबी गानों में बल्कि बॉलीवुड फिल्मों में भी अपनी आवाज दी है। हाउसफुल-3 का मशहूर गाना ‘मालामाल’ और कॉकटेल फिल्म का सुपरहिट गाना ‘सेकेंड हैंड जवानी’ उनकी आवाज से और भी लोकप्रिय हुआ।

Miss Pooja Punjabi Singer News
Miss Pooja Punjabi Singer News

फैंस ने राहत की सांस ली

सालों से वह अपने गानों और स्टाइल को लेकर युवाओं के बीच खास पहचान बनाए हुए हैं। इस घटना के बाद एक बार फिर सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों और फेक न्यूज पर सवाल खड़े हो गए हैं। कई फैंस ने भी कमेंट कर ऐसे झूठे पोस्ट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

मिस पूजा (Miss Pooja) के फैंस ने राहत की सांस लेते हुए कहा कि उनका फेवरेट सिंगर पूरी तरह ठीक है और जल्द ही नए प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगी। कुल मिलाकर, मिस पूजा ने अपनी हाजिरजवाबी और मजाकिया अंदाज से यह साबित कर दिया कि अफवाहों से डरने की बजाय उन्हें सही जवाब देना ज्यादा जरूरी है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab Weather: पंजाब में अलर्ट जारी, धुंध से कई जगहों पर हादसा, मशहूर अभिनेत्री का एक्सीडेंट
Next Article Holiday News: घने कोहरे के कारण सभी स्कूलों में छुट्टी का ऐलान
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.