Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab: नार्को-आतंकवाद मॉड्यूल से जुड़ा सेना का भगोड़ा और उसका साथी हैंड ग्रेनेड, हेरोइन सहित गिरफ्तार
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab: नार्को-आतंकवाद मॉड्यूल से जुड़ा सेना का भगोड़ा और उसका साथी हैंड ग्रेनेड, हेरोइन सहित गिरफ्तार

Mahabir
Last updated: December 20, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए जारी मुहिम के दौरान नार्को-आतंकवाद गठजोड़ के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) एसएएस नगर ने सेना के भगोड़े, जिसकी पहचान राजबीर सिंह उर्फ फौजी के रूप में हुई है, को बिहार के मोतीहारी में भारत-नेपाल सीमा के पास कस्बा रक्सौल से 500 ग्राम हेरोइन और एक हैंड ग्रेनेड सहित उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह नेपाल के रास्ते देश छोड़कर भागने की फिराक में था।

Contents
  • पंजाब DGP ने जानकारी दी
  • जासूसी मामले में केस दर्ज
  • गुप्त जानकारी देनी शुरू कर दी
  • केस दर्ज होने के बाद आरोपी फरार

पंजाब DGP ने जानकारी दी

यह जानकारी पुलिस डायरेक्टर जनरल (डीजीपी) पंजाब (Punjab) गौरव यादव (DGP Gaurav Yadav) ने आज यहां दी। यह कार्रवाई फाजिलका की काशी राम कॉलोनी के रहने वाले उसके साथी चिराग, जिससे 407 ग्राम हेरोइन और एक 9 एमएम पिस्तौल बरामद की गई थी, की गिरफ्तारी के बाद सामने आई है।

Director General of Police (DGP) Punjab Gaurav Yadav
Director General of Police (DGP) Punjab Gaurav Yadav

जिक्रयोग्य है कि उक्त चिराग नाम का व्यक्ति आरोपी राजबीर के लिए कोरियर मैन के रूप में काम कर रहा था और नशीले पदार्थों की तस्करी की कमाई को उस तक वापस पहुंचाने में अहम भूमिका निभाता था। इस तरह चिराग नशीले पदार्थों की सप्लाई चेन में एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में काम कर रहा था।

जासूसी मामले में केस दर्ज

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी राजबीर की प्रारंभिक जांच से पता लगा है कि वह 2011 में भारतीय सेना में भर्ती हुआ था और फरवरी 2025 में उस समय सेना से भगोड़ा हो गया था, जब उस और उसके साथियों पर इस साल की शुरुआत में अमृतसर ग्रामीण के पुलिस स्टेशन घरिंडा में आधिकारिक भेद अधिनियम की धारा 3, 4 और 5 के तहत एक जासूसी मामले में केस दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें: डंकी रूट का मास्टर माइंड जालंधर में, ED की कार्रवाई के बाद हड़कंप, 12 ट्रेवल एजैंट रडार पर

डीजीपी ने बताया कि जांच से हरियाणा के सिरसा में एक महिला पुलिस थाने पर ग्रेनेड हमले की साजिश में दोनों गिरफ्तार आरोपियों की भूमिका होने का भी पता लगा है। उन्होंने आगे बताया कि आरोपी राजबीर और चिराग ने अमृतसर ग्रामीण के गुरजंट सिंह को हैंड ग्रेनेड पहुंचाए थे, जिसे बाद में हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

गुप्त जानकारी देनी शुरू कर दी

बताने योग्य है कि उसे चिराग के माध्यम से आगे वित्तीय सहायता भी पहुंचाई गई थी। गुरजंट को दिए गए फंड आगे हमलावरों को भेजे गए थे, जिनका प्रयोग उक्त ग्रेनेड हमले को अंजाम देने के लिए किया गए था। डीजीपी ने कहा कि इस मामले में आगे-पीछे संबंधों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

अधिक विवरण साझा करते हुए एआईजी एसएसओसी एसएएस नगर डी सुदरविज़ी ने कहा कि जांच से यह भी पता लगा है कि 2022 में, गिरफ्तार आरोपी राजबीर सोशल मीडिया के माध्यम से कुछ पाकिस्तान-आधारित संस्थाओं के संपर्क में आया था और उसने हेरोइन की खेप तक पहुंच के बदले उन्हें आगे सैन्य की संवेदनशील और गुप्त जानकारी देनी शुरू कर दी थी और अन्य सेना कर्मियों को भी इन हैंडलरों से परिचय करवाया।

केस दर्ज होने के बाद आरोपी फरार

केस दर्ज होने के बाद राजबीर फरार हो गया और नेपाल जाकर छिप गया, जिसके बाद वह अक्सर पंजाब और नेपाल के बीच आता- जाता रहा और अपनी नशीले पदार्थों की तस्करी का काम जारी रखा। एआईजी ने बताया कि राजबीर के अनुसार उसके पाकिस्तान-आधारित हैंडलर उसे नेपाल के रास्ते भारत से यूरोप भागने में सहायता कर रहे थे।

 

उन्होंने बताया कि कार्रवाई के तहत आरोपी का ट्रांजिट रिमांड प्राप्त करने के बाद उसे पंजाब लाया गया। इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, असला एक्ट की धारा 25(1) और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 61(2) के तहत पुलिस थाना एसएसओसी एसएएस नगर में एफआईआर नंबर 14 दिनांक 10.12.2025 दर्ज है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: हरजोत सिंह बैंस ने श्री आनंदपुर साहिब में मेगा PTM में की शिरकत
Next Article New Zealand: न्यूजीलैंड में नगर कीर्तन का विरोध, लोकल ग्रुप ने किया हाका प्रदर्शन, लिखा- ये इंडिया नहीं, न्यूजीलैंड है
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.