Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Jalandhar News: पंजाब सरकार का ऐतिहासिक निर्णय; अमृतसर, श्री आनंदपुर साहिब और तलवंडी साबो को पवित्र शहर घोषित
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Jalandhar News: पंजाब सरकार का ऐतिहासिक निर्णय; अमृतसर, श्री आनंदपुर साहिब और तलवंडी साबो को पवित्र शहर घोषित

Mahabir
Last updated: December 24, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के सशक्त और दूरदर्शी नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार ने एक ऐतिहासिक और अत्यंत सराहनीय निर्णय लेते हुए अमृतसर, श्री आनंदपुर साहिब और तलवंडी साबो को पवित्र शहर घोषित किया है। इस संबंध में जारी किया गया आधिकारिक नोटिफिकेशन पंजाब की शासन व्यवस्था में संवेदनशीलता, सामाजिक जिम्मेदारी और परंपराओं के सम्मान का स्पष्ट उदाहरण है।

Contents
  • श्री आनंदपुर साहिब से की घोषणा
  • केवल प्रतिबंध लगाने तक सीमित नहीं

आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता एवं जालंधर सेंट्रल के इंचार्ज नितिन कोहली ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि यह फैसला केवल एक प्रशासनिक घोषणा नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सरकार की उस सोच को दर्शाता है, जिसमें विकास के साथ-साथ मूल्यों, मर्यादा और जनता की भावनाओं को समान प्राथमिकता दी जाती है।

श्री आनंदपुर साहिब से की घोषणा

नितिन कोहली ने कहा कि यह ऐतिहासिक घोषणा श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी वर्ष के पावन अवसर पर श्री आनंदपुर साहिब से की गई, जिससे इस निर्णय का महत्व और भी बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि यह कदम यह सिद्ध करता है कि पंजाब सरकार अपने इतिहास और विरासत को केवल शब्दों में नहीं, बल्कि ठोस नीतिगत फैसलों के माध्यम से सम्मान दे रही है।

Nitin Kohli Jalandhar AAP
Nitin Kohli Jalandhar AAP

यह भी पढ़ें: डंकी रूट का मास्टर माइंड जालंधर में, ED की कार्रवाई के बाद हड़कंप, 12 ट्रेवल एजैंट रडार पर

उन्होंने कहा कि अमृतसर, श्री आनंदपुर साहिब और तलवंडी साबो न केवल धार्मिक आस्था के प्रमुख केंद्र हैं, बल्कि पंजाब की सांस्कृतिक पहचान, ऐतिहासिक चेतना और वैश्विक छवि के भी प्रतीक हैं। इन्हें पवित्र शहर घोषित किए जाने से इन नगरों की गरिमा और अनुशासन को नई मजबूती मिलेगी।

नितिन कोहली ने बताया कि जारी नोटिफिकेशन के तहत इन पवित्र शहरों में मीट, शराब, तंबाकू और सभी प्रकार के नशीले पदार्थों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लागू रहेगा। यह निर्णय सामाजिक मर्यादा, स्वच्छ वातावरण और सम्मानजनक जीवनशैली को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

केवल प्रतिबंध लगाने तक सीमित नहीं

उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में AAP सरकार केवल प्रतिबंध लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इन पवित्र शहरों के संतुलित और योजनाबद्ध विकास के लिए भी पूरी तरह प्रतिबद्ध है। श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ई-रिक्शा, मिनी बसों और सार्वजनिक परिवहन की बेहतर व्यवस्था, स्वच्छता अभियान, ट्रैफिक प्रबंधन और आधारभूत ढांचे को मजबूत किया जाएगा।

CM Bhagwant Mann
CM Bhagwant Mann

अंत में उन्होंने कहा कि यह फैसला आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्पष्ट संदेश है कि पंजाब सरकार अपनी पहचान, गरिमा और विरासत के साथ कोई समझौता नहीं करेगी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और पूरी कैबिनेट बधाई की पात्र है, जिन्होंने पंजाब को सम्मान, अनुशासन और प्रगतिशील सोच के साथ आगे बढ़ाने का साहसिक निर्णय लिया है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: घर के बाहर खेल रहे दो बच्चे अचानक गायब, पुलिस ने शुरू की तलाश
Next Article Punjab News: कांग्रेस नेता पर हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.