Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: ED News: ईडी के असिस्टैंट डायरेक्टर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बहुचर्चित छात्रवृत्ति घोटाले से जुड़ा मामला
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
देश

ED News: ईडी के असिस्टैंट डायरेक्टर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बहुचर्चित छात्रवृत्ति घोटाले से जुड़ा मामला

Mahabir
Last updated: December 25, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। ED News: CBI Registers Disproportionate Assets Case Against ED Officer Vishaldeep and Brother – ढाई करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने के गंभीर आरोपों में घिरे प्रवर्तन निदेशालय (ED) के असिस्टेंट डायरेक्टर विशालदीप और उसके भाई विकासदीप की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने दोनों भाइयों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज कर लिया है। जांच में सामने आया है कि महज नौ महीनों की अवधि में दोनों ने अपनी ज्ञात आय से 231.48 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित की।

Contents
  • नौ महीनों में आय से कई गुना ज्यादा खर्च
  • महंगी कारें, फ्लैट और निवेश
  • रिश्वत कांड से जुड़ा है पूरा मामला
  • गिरफ्तारियां और जांच की टाइमलाइन
  • 23 दिसंबर को केस दर्ज

सीबीआई (CBI)  ने 21 अगस्त को इस मामले में प्राथमिक जांच (पीई) शुरू की थी। जांच के दौरान एक मार्च 2024 से 31 दिसंबर 2024 तक की आय, खर्च और संपत्ति का पूरा ब्योरा खंगाला गया। रिकॉर्ड के अनुसार, एक मार्च 2024 तक विशालदीप और विकासदीप के पास कुल 9.20 लाख रुपये की संपत्ति थी। उस समय विशालदीप के बैंक खाते में केवल 64,150 रुपये और विकासदीप के खाते में 5,01,429 रुपये जमा थे। लेकिन 31 मार्च 2024 तक उनकी संपत्ति बढ़कर 44.44 लाख रुपये पहुंच गई।

CBI Raid
CBI Raid

नौ महीनों में आय से कई गुना ज्यादा खर्च

सीबीआई की जांच में यह भी सामने आया कि इन नौ महीनों में दोनों भाइयों की कुल आय 40.28 लाख रुपये रही। इसमें विशालदीप की सैलरी 10.67 लाख रुपये और विकासदीप की सैलरी 12.88 लाख रुपये शामिल थी। इसके अलावा, एक संपत्ति की बिक्री से भी कुछ राशि प्राप्त हुई।

इसके उलट, इसी अवधि में दोनों का कुल खर्च 98.29 लाख रुपये पाया गया। यानी ज्ञात आय और अन्य वैध स्रोतों से हुई कमाई के मुकाबले खर्च और निवेश कहीं अधिक थे। इसी आधार पर सीबीआई ने निष्कर्ष निकाला कि दोनों ने आय से 231.48 प्रतिशत अधिक संपत्ति बनाई है, जिसके बाद अब औपचारिक रूप से आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज कर लिया गया।

महंगी कारें, फ्लैट और निवेश

जांच के दौरान कई बड़े लेन-देन सामने आए। विकासदीप ने 24.71 लाख रुपये की नई स्कॉर्पियो-एन कार खरीदी, जबकि विशालदीप ने 13.18 लाख रुपये की फॉक्सवैगन वर्टिस कार ली। इसके अलावा, ओमैक्स, न्यू चंडीगढ़ में 97 लाख रुपये का एक फ्लैट खरीदा गया, जिसके लिए 24.84 लाख रुपये की आंशिक भुगतान (पार्ट पेमेंट) की गई।

यह भी पढ़ें: डंकी रूट का मास्टर माइंड जालंधर में, ED की कार्रवाई के बाद हड़कंप, 12 ट्रेवल एजैंट रडार पर

विकासदीप ने 35 लाख रुपये का हाउसिंग लोन चुकाया और 7.95 लाख रुपये शेयर मार्केट में निवेश किए। वहीं, विशालदीप ने अपनी दो कारों—कंपास जीप और वर्टिस—की किस्तों के रूप में 2.89 लाख और 1.49 लाख रुपये चुकाए। इसके साथ ही विकासदीप द्वारा होटलों में कमरों की बुकिंग पर 1.49 लाख रुपये खर्च करने की बात भी सामने आई है।

Central Bureau of Investigation
Central Bureau of Investigation

रिश्वत कांड से जुड़ा है पूरा मामला

इस पूरे प्रकरण की जड़ें हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित छात्रवृत्ति घोटाले से जुड़ी हैं। उस समय ईडी में असिस्टेंट डायरेक्टर के पद पर तैनात विशालदीप के पास इस घोटाले की जांच थी। आरोप है कि उसने घोटाले में फंसे आरोपितों रजनीश बंसल और भूपेंद्र शर्मा को गिरफ्तारी का डर दिखाकर 2.5 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी।

इन आरोपितों ने सीबीआई से शिकायत की, जिसके बाद एजेंसी ने विशालदीप को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। 25 दिसंबर 2024 को पंचकूला और जीरकपुर में ट्रैप लगाया गया। इस दौरान विशालदीप तो फरार हो गया, लेकिन उसका भाई विकासदीप—जो उस समय पंजाब नेशनल बैंक, नई दिल्ली में सीनियर मैनेजर था—सीबीआई के हत्थे चढ़ गया।

गिरफ्तारियां और जांच की टाइमलाइन

  • 22 दिसंबर 2024 को सीबीआई ने रिश्वत मामले में एफआईआर दर्ज की।
  • 25 दिसंबर 2024 को विकासदीप की गिरफ्तारी हुई, जबकि विशालदीप फरार रहा।
  • 8 जनवरी 2025 को विशालदीप को मुंबई से गिरफ्तार किया गया, हालांकि उसे कुछ घंटों बाद जमानत मिल गई।
  • 10 जनवरी 2025 को पंचकूला पुलिस ने शिकायतकर्ताओं को धमकाने के आरोप में विशालदीप को फिर से गिरफ्तार किया।
  • 21 जनवरी 2025 को सीबीआई ने अपने ही विभाग के डीएसपी बलबीर शर्मा को भी गिरफ्तार किया, जिस पर रिश्वत की रकम में 10 प्रतिशत कमीशन मांगने का आरोप है।
CBI Raid
CBI Raid

23 दिसंबर को केस दर्ज

इसके बाद 21 अगस्त 2025 को आय से अधिक संपत्ति की जांच शुरू हुई और 23 दिसंबर 2025 को इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया। सीबीआई का मानना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं। आय से अधिक संपत्ति के केस दर्ज होने के बाद अब दोनों भाइयों की कानूनी मुश्किलें और बढ़ना तय मानी जा रही हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Bogus Billing Scam: फर्जी कंपनी बनाकर करोड़ों की टैक्स चोरी, मशहूर कारोबारी के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, 17.16 करोड़ की प्रॉपर्टी अटैच
Next Article Bus Accident: यात्रियों से भरी स्लीपर बस में लगी भयानक आग, 10 से ज्यादा लोग जिंदा जले, कई घायल
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

देश

Crime News: भाजपा के पूर्व विधायक ने गोली मारकर किया सुसाइड, पार्टी में हड़कंप

By Mahabir

Earthquake: दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, घरों-दफ्तरों से निकलकर भागे लोग

By Mahabir

Delhi Bomb Threat: शहर में 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, खाली करवाई गई इमारत

By Mahabir

Flight Emergency Landing: दिल्ली से गोवा जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 17 मिनट तक हवा में अटका प्लेन

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.