Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने केंद्रीय उड्डयन मंत्री से की मुलाकात, नई फ्लाईट शुरू करने की रखी मांग
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
देश

Punjab News: पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने केंद्रीय उड्डयन मंत्री से की मुलाकात, नई फ्लाईट शुरू करने की रखी मांग

Mahabir
Last updated: December 31, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Punjab News: पंजाब खासकर दोआबा रीजन के लोगों को फ्लाईट की सुविधा दिलाने के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन एन किंजारापु से मुलाकात की। सुशील रिंकू ने उड्डन मंत्री से आदमपुर एयरपोर्ट (Adampur Airport) से नई फ्लाइट शुरू करने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने केंद्रीय मंत्री को एक मांगपत्र भी सौंपा है। सुशील रिंकू ने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही सकारात्मक परिणाम सामने आएगा।

Contents
  • आदमपुर से वाराणसी फ्लाईट शुरू हो
  • वाराणसी बिजनेस हब
  • आदमपुर से जयपुर फ्लाइट की मांग

पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने बताया कि केंद्रीय मंत्री से मांग किया गया है कि पंजाब (Punjab) के जालंधर के आदमपुर एयरपोर्ट (Adampur Airport) से नई फ्लाइट शुरू किया जाए। इसके लिए एयरलाइन कंपनियों को निर्देश दिया जाए। सुशील रिंकू ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि केंद्र सरकार की उड़ान स्कीम के तहत आरसीएस में आदमपुर हवाई अड्डे से कई रूट फाइनल किया गया था। इसमें आदमपुर से हिंडन और नांदेड़ साहिब रूट पर फ्लाईट शुरू हुई है, जिससे लोगों को काफी सहूलियत मिली है।

Adampur Airport
Adampur Airport

आदमपुर से वाराणसी फ्लाईट शुरू हो

सुशील रिंकू (Sushil Rinku)ने बताया कि आदमपुर एयरपोर्ट (Adampur Airport, Jalandhar) से मुंबई (Mumbai) के लिए एक कमर्शियल फ्लाईट शुरू हुई,  जो पूरी तरह से सफल रहा है। सुशील रिंकू ने बताया कि केंद्रीय मंत्री से मांग की गई है कि आदमपुर हवाई अड्डे से एक कमर्शियल फ्लाइट शुरू की जाए जो सीधे आईजीआई (इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा) दिल्ली को उड़ान भरे। इसके अलावा एक फ्लाइट आदमपुर से वाराणसी को शुरू की जाए।

यह भी पढ़ें: जालंधर में दबंग ठेकेदार के आगे अफसर और नेता सभी ‘नतमस्तक’

सुशील रिंकू ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि वाराणसी में सतगुरु श्री रविदास महाराज जी का जन्म स्थान है। यहां कबीर चौरा मठ भी है। 12 ज्योतिर्लिंगों में से सबसे महत्वपूर्ण ज्योतिर्लिंग काशी विश्वनाथ मंदिर भी यहां है, जिससे रोज श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है। इसके अलावा वाराणसी कपड़े के कारोबार का बड़ा हब है।

Sushil Rinku BJP Punjab
Sushil Rinku BJP Punjab

वाराणसी बिजनेस हब

सुशील रिंकू ने बताया कि वाराणसी एक बिजनेस हब है, जहां साड़ियां और सूट के कपड़ों का बहुत बड़ा कारोबार है। जालंधर समेत दोआबा के कारोबारी यहां कारोबार के लिए आते जाते रहते हैं। ऐसे में अगर आदमपुर एयरपोर्ट से वाराणसी के लिए सीधी फ्लाईट सर्विस शुरू होती है तो लोगों को बड़ी सहूलियत मिलेगी।

सुशील रिंकू ने कहा कि केंद्रीय मंत्री से यह भी मांग की गई है की सीधी फ्लाइट के अलावा कनेक्टिंग फ्लाइट की सुविधा आदमपुर एयरपोर्ट में दी जा सकी है। उन्होंने कहा कि श्रीनगर-दिल्ली फ्लाइट को आदमपुर से जोड़ा जा सकता है। श्रीनगर आदमपुर दिल्ली एक रूट क्रिएट किया जाए जिससे आदमपुर को एक सुविधा मिल सके।

आदमपुर से जयपुर फ्लाइट की मांग

इसके साथ ही आदमपुर से जयपुर की एक फ्लाइट की भी मांग की गई है। रिंकू ने बताया कि  इस रूट पर स्टार एयरलाइन कंपनी द्वारा फ्लाइट शुरू करनी थी लेकिन किसी कारणवश शुरू नहीं हो सकी। अगर हो सके तो इसी कंपनी से फ्लाइट शुरू करवाई जाए, नहीं तो किसी अन्य कंपनी से फ्लाइट चालू करवाई जाए। जिससे जालंधर सीधे तौर पर जयपुर से कनेक्ट हो सके। सुशील रिंकू की मांगों पर गौर करते हुए केंद्रीय मंत्री ने भरोसा दिलाया है कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और जल्दी सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: पंजाब सरकार की बड़ी कार्रवाई, SE, XEN, SDO और JE समेत 7 इंजीनियर सस्पेंड
Next Article Punjab News: इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के 7 अफसर सस्पैंड, सरकार की बड़ी कार्ऱवाई
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

देश

Crime News: भाजपा के पूर्व विधायक ने गोली मारकर किया सुसाइड, पार्टी में हड़कंप

By Mahabir

Earthquake: दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, घरों-दफ्तरों से निकलकर भागे लोग

By Mahabir

Delhi Bomb Threat: शहर में 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, खाली करवाई गई इमारत

By Mahabir

Flight Emergency Landing: दिल्ली से गोवा जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 17 मिनट तक हवा में अटका प्लेन

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.