Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Holiday News: स्कूलों में छुट्टियां जारी, अब इतने दिन तक बंद रहेंगे स्कूल, ठंड से कांपा उत्तर भारत
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
देश

Holiday News: स्कूलों में छुट्टियां जारी, अब इतने दिन तक बंद रहेंगे स्कूल, ठंड से कांपा उत्तर भारत

Mahabir
Last updated: January 6, 2026 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, नई दिल्ली। Holiday News: देशभर में सर्दी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। पहाड़ी राज्यों से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण मैदानी इलाकों में तापमान तेजी से गिरा है। उत्तर भारत (North India) के कई राज्यों में घना कोहरा, शीतलहर और ठिठुरन भरी ठंड का असर देखने को मिल रहा है। हालात ऐसे हैं कि कई राज्यों में स्कूलों में छुट्टियां (Holiday) घोषित करनी पड़ी हैं, वहीं हवाई और सड़क यातायात भी प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।

Contents
  • स्कूलों में छुट्टी की घोषणा
  • सबसे ठंडी रात रिकॉर्ड की गई
  • उत्तराखंड में भारी बर्फबारी

कड़ाके के ठंड को देखते हुए कई राज्य सरकारों ने स्कूलों में छुट्टी (Holiday) की घोषणा की है। मध्य प्रदेश में सर्दी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। राज्य के 24 जिलों में अत्यधिक ठंड के चलते स्कूलों में अवकाश (Holiday) घोषित कर दिया गया है। प्रदेश के अधिकांश शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। सोमवार को छतरपुर जिले का नौगांव प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान मात्र 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंड के कारण जनजीवन प्रभावित है और लोग सुबह-शाम घरों से निकलने में परहेज कर रहे हैं।

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update

स्कूलों में छुट्टी की घोषणा

राजस्थान में भी सर्दी ने लोगों को कंपकंपाने पर मजबूर कर दिया है। राज्य के 20 जिलों में स्कूलों में छुट्टी (Holiday) घोषित की गई है। प्रदेश के 7 शहरों में रात का तापमान 5 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। हिल स्टेशन माउंट आबू (सिरोही) में लगातार तीसरे दिन तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया, जिससे सड़कों और वाहनों पर जमी बर्फ की परतें दिखाई देने लगी हैं।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

उत्तराखंड में ठंड ने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। कई जिलों में स्कूलों में अवकाश (Holiday) घोषित किया गया है। सोमवार को पिथौरागढ़ जिले का मुनस्यारी देश का सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां न्यूनतम तापमान माइनस 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। केदारनाथ में भारी बर्फबारी के बीच तापमान माइनस 23 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि उत्तरकाशी स्थित गंगोत्री में पारा माइनस 21 डिग्री तक गिर गया। अत्यधिक ठंड के कारण कई इलाकों में पानी की पाइपलाइन जम गई है, जिससे स्थानीय लोगों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update

सबसे ठंडी रात रिकॉर्ड की गई

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले के ताबो और जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग में सोमवार रात इस सीजन की अब तक की सबसे ठंडी रात रिकॉर्ड की गई। दोनों जगहों पर न्यूनतम तापमान शून्य से करीब 10 डिग्री नीचे चला गया। कड़ाके की ठंड के चलते झीलों, झरनों और नदियों की छोटी धाराओं में पानी जम गया है, जिससे जनजीवन के साथ-साथ पर्यटन गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं।

कोहरे का असर हवाई यातायात पर भी पड़ने लगा है। दिल्ली एयरपोर्ट प्रशासन ने मंगलवार सुबह 6 बजे यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की। इसमें यात्रियों से अपील की गई है कि वे अपनी फ्लाइट का रियल-टाइम स्टेटस जरूर चेक करें। प्रशासन के अनुसार मौसम की स्थिति के कारण उड़ानों के संचालन पर असर पड़ सकता है। इंडिगो एयरलाइंस ने भी दिल्ली, अमृतसर, भोपाल, चंडीगढ़, गुवाहाटी, वाराणसी, रांची और हिंडन एयरपोर्ट के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है, जहां कम दृश्यता और घने कोहरे के कारण फ्लाइट शेड्यूल प्रभावित हो सकता है।

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update

उत्तराखंड में भारी बर्फबारी

मौसम विभाग के अनुसार 7 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड और छत्तीसगढ़ में शीतलहर चलने का अलर्ट है। 8 जनवरी को मैदानी राज्यों में बारिश और घने कोहरे की संभावना जताई गई है, जबकि पहाड़ी राज्यों में तापमान और गिर सकता है तथा बर्फबारी जारी रहने के आसार हैं। मौसम विशेषज्ञों ने लोगों से सावधानी बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab: स्वास्थ्य मंत्री ने मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना की समीक्षा की; मेडिकल कॉलेजों और डॉक्टरों ने पूर्ण समर्थन का दिया आश्वासन
Next Article Fire News: रेलवे के स्टाफ क्वार्टर में लगी भयानक आग, पति-पत्नी और बच्ची की जलकर मौत
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

देश

Crime News: भाजपा के पूर्व विधायक ने गोली मारकर किया सुसाइड, पार्टी में हड़कंप

By Mahabir

Earthquake: दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, घरों-दफ्तरों से निकलकर भागे लोग

By Mahabir

Delhi Bomb Threat: शहर में 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, खाली करवाई गई इमारत

By Mahabir

Flight Emergency Landing: दिल्ली से गोवा जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 17 मिनट तक हवा में अटका प्लेन

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.