Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: मान सरकार ने दशकों पुराने पैटर्न को तोड़ा, सरकारी अस्पताल में किया पहला लिवर ट्रांसप्लांट
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab News: मान सरकार ने दशकों पुराने पैटर्न को तोड़ा, सरकारी अस्पताल में किया पहला लिवर ट्रांसप्लांट

Mahabir
Last updated: January 7, 2026 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब सरकार ने पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज (पी.आई.एल.बी.एस.), एस.ए.एस. नगर में प्रदेश में पहला सफल लिवर ट्रांसप्लांट करवाकर एक निर्णायक प्रशासनिक मील का पत्थर स्थापित किया है। आजादी के बाद पहली बार, पंजाब सरकार द्वारा सबसे जटिल और महंगी जीवन-रक्षक चिकित्सा प्रक्रियाओं में से एक प्रक्रिया को प्रदेश की सरकारी संस्था में उपलब्ध करवाना सुनिश्चित किया गया है जो पहले महानगरों के निजी अस्पतालों तक ही सीमित थी।

Contents
  • जनता स्वास्थ्य देखभाल प्रदेश की जिम्मेदारी
  • पंजाब की जरूरतों की ओर सरकार की प्राथमिकता
  • इलाज के लिए अन्य प्रदेशों पर निर्भरता का अंत
  • पी.आई.एल.बी.एस. एक सरकारी संस्था के रूप में
  • सर्जरी के अलावा अन्य सेवाएं
  • सरकार की प्राथमिकता के सार्थक नतीजे

यह उपलब्धि कोई अकेली चिकित्सा उपलब्धि नहीं है। यह दृढ़ इरादे को बयान करती है। यह उपलब्धि दशकों की उपेक्षा से स्पष्ट राहत प्रदान करती है, जिस तहत पिछली प्रदेश सरकारों ने महत्वपूर्ण तृतीय स्तर की स्वास्थ्य देखभाल को दिल्ली, मुंबई या चेन्नई तक सीमित रखा और जिससे पंजाब के मरीजों को भारी वित्तीय और भावनात्मक खर्च झेलने पड़े। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में प्रदेश निर्भरता से क्षमता की ओर बढ़ा है।

जनता स्वास्थ्य देखभाल प्रदेश की जिम्मेदारी

पी.आई.एल.बी.एस. में लिवर ट्रांसप्लांट सेवाएं शुरू करना स्वास्थ्य देखभाल प्रति मान सरकार के दृष्टिकोण को दर्शाता है। जिसमें नागरिकों को निजी अस्पतालों की ओर जाने के लिए मजबूर करने की बजाय मजबूत सरकारी संस्थाओं का निर्माण करना शामिल है। उन्नत देखभाल सेवाओं को अब अमीरों के लिए विशेष अधिकार के रूप में नहीं, बल्कि सभी नागरिकों प्रति प्रदेश की जिम्मेदारी माना जाता है।

Punjab Health and Family Welfare Minister Dr Balbir Singh
Punjab Health and Family Welfare Minister Dr. Balbir Singh

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा, “मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) की दूरदर्शी अगुवाई के तहत, पंजाब सरकार द्वारा इंस्टीट्यूट ऑफ एक्सीलेंस का निर्माण किया जा रहा है जो विश्व स्तरीय स्वास्थ्य देखभाल तक आम नागरिक की आसान पहुंच को सुनिश्चित करती हैं। पी.आई.एल.बी.एस. में सफल लिवर ट्रांसप्लांट एक ऐतिहासिक कदम है, जो यह सुनिश्चित करता है कि पंजाब के लोगों को अब उन्नत लिवर देखभाल के लिए प्रदेश से बाहर जाने की जरूरत नहीं है।”

पंजाब की जरूरतों की ओर सरकार की प्राथमिकता

देश भर में लिवर की बीमारियों से पीड़ित सबसे अधिक पंजाब में हैं। पंजाब में हेपेटाइटिस सी की दर 0.56 प्रतिशत से लेकर 3.6 प्रतिशत तक है, जबकि राष्ट्रीय औसत लगभग 0.3 प्रतिशत है, जिसका अर्थ है कि अनुमानित 1.5 से 10 लाख व्यक्ति इससे पीड़ित हैं। हेपेटाइटिस बी की दर लगभग 1 से 1.5 प्रतिशत है। देश भर में सिरोसिस के 40 प्रतिशत से अधिक मामले शराब से संबंधित लिवर की बीमारी के कारण होते हैं और पंजाब में शराब की अधिक खपत इस जोखिम को और बढ़ाती है।

सालों से, इस जन स्वास्थ्य संकट को अनदेखा किया गया है। मरीजों को इलाज के लिए प्रदेश से बाहर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा, परिवार कर्ज के बोझ तले दब गए और सरकारी अस्पताल ढांचागत रूप से असमर्थ रहे। मान सरकार ने उस क्षेत्र की ओर ध्यान देने को चुना जिसे पिछली सरकारों द्वारा लगातार अनदेखा किया गया।

इलाज के लिए अन्य प्रदेशों पर निर्भरता का अंत

इस पहलकदमी से पहले, पंजाब के लिवर ट्रांसप्लांट मरीजों के पास दूर-दराज महानगरों में इलाज करवाने के अलावा कोई वास्तविक विकल्प नहीं था। इससे जेब पर भारी बोझ, लंबी प्रतीक्षा, रोजी-रोटी का नुकसान और पारिवारिक सहायता की कमी का सामना करना पड़ता था। इसका अर्थ है कि लिवर ट्रांसप्लांट मध्यम और निम्न आय वाले परिवारों की पहुंच से दूर रहा।

पी.आई.एल.बी.एस. में लिवर ट्रांसप्लांट को सक्षम बनाकर, पंजाब सरकार ने लिवर देखभाल संबंधी लंबे समय से चले आ रहे पहुंच के अंतर को भर दिया है और उन मरीजों के लिए उम्मीद की किरण पैदा की है जो इलाज का खर्च न उठा पाने के कारण जीने की उम्मीद छोड़ चुके थे।

पी.आई.एल.बी.एस. एक सरकारी संस्था के रूप में

पी.आई.एल.बी.एस. को लिवर और पिशाब संबंधी बीमारियों के लिए एक विशेष केंद्र के रूप में विकसित किया गया है जो एक छत के नीचे उन्नत हेपेटोलॉजी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, डायग्नोस्टिक्स, क्रिटिकल केयर, हेपेटो-बिलियरी सर्जरी, ट्रांसप्लांट सेवाएं और ट्रांसप्लांट के बाद फॉलो-अप की पेशकश करता है। यहां किया गया सफल ट्रांसप्लांट यह साबित करता है कि ये प्रणालियां प्रतिक्रियात्मक नहीं बल्कि पूरी तरह कार्यशील और क्लिनिकल रूप से एकीकृत हैं।

यह सरकार द्वारा दी गई प्राथमिकता का सीधा नतीजा है। जटिल तृतीय स्तर की देखभाल के लिए निरंतर फंडिंग, प्रशासनिक समर्थन और सरकारी संस्थाओं को खोखला करने की बजाय उन्हें मजबूत करने के संकल्प की जरूरत होती है।

सर्जरी के अलावा अन्य सेवाएं

यह पहला लिवर ट्रांसप्लांट पंजाब के आधुनिक अंग ट्रांसप्लांट देखभाल सेवाओं में औपचारिक प्रवेश को दर्शाता है। यह प्रदेश से बाहर के अस्पतालों पर निर्भरता को घटाता है, जन प्रणाली में तृतीय स्तर की स्वास्थ्य देखभाल को मजबूत करता है और अधिक से अधिक ट्रांसप्लांट करने, प्रदेश में चिकित्सा प्रशिक्षण और जिलों में एक ढांचागत रेफरल नेटवर्क का रास्ता प्रशस्त करता है।

इस कार्यक्रम के माध्यम से हेपेटाइटिस बी और सी के उन्मूलन के चल रहे प्रयासों को मजबूती देने, लिवर की बीमारी का पहले पता लगाने को सक्षम बनाने और लिवर की बीमारियों से होने वाली मौतों को काफी हद तक कमी लाने की संभावना है।

सरकार की प्राथमिकता के सार्थक नतीजे

इस उपलब्धि से, पंजाब ने साबित किया है कि जब सरकार द्वारा दृढ़ता से प्राथमिकता दी जाती है तो जनता स्वास्थ्य देखभाल संस्थाएं भी आम तौर पर उच्च स्तरीय निजी अस्पतालों जैसे नतीजे प्रदान कर सकती हैं। मान सरकार ने साबित किया है कि प्रदेश की क्षमता को मजबूत करना खोखली बयानबाजी पर नहीं बल्कि ठोस अमल पर आधारित है।

सरकारी अस्पताल में लिवर ट्रांसप्लांटेशन सेवाएं पेश करके, पंजाब ने न केवल कीमती जानें बचाई हैं बल्कि यह भी बताया है कि नागरिक अपनी सरकार से क्या उम्मीद कर सकते हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के नाम पर पंजाब के पैसों के करोड़ों रुपये विज्ञापनों में बर्बाद- सरबजीत सिंह झिंजर
Next Article UP News: योगी सरकार का बड़ा फैसला, असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती परीक्षा को किया कैंसिल
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.