Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Jalandhar News: जालंधर में लूट, कारोबारी पर जानलेवा हमला कर 23 हजार नकदी व मोबाइल लूटा
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Jalandhar News: जालंधर में लूट, कारोबारी पर जानलेवा हमला कर 23 हजार नकदी व मोबाइल लूटा

Mahabir
Last updated: January 7, 2026 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के मेन इलाके प्रताप बाग रोड पर बीती देर रात उस समय दहशत फैल गई, जब चार बाइक सवार नकाबपोश लुटेरों ने एक किरयाना व्यापारी पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। यह सनसनीखेज वारदात रात करीब 12:30 बजे पाल अस्पताल के नजदीक हुई, जहां लुटेरों ने व्यापारी को गंभीर रूप से घायल कर नकदी और मोबाइल फोन लूट लिया और मौके से फरार हो गए।

Contents
  • लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ हमला
  • पुलिस ने शुरू की जांच
  • कारोबारियों ने चिंता जताई

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित की पहचान हितेश चोपड़ा निवासी भगत सिंह चौक, कृष्णा गली जालंधर (Jalandhar) के रूप में हुई है। हितेश की भगत सिंह चौक के पास किरयाना की दुकान है। वह रोज की तरह रात को दुकान बंद कर प्रताप बाग रोड से होते हुए अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे चार नकाबपोश युवक दो बाइकों पर सवार होकर वहां पहुंचे और उसे चारों ओर से घेर लिया।

हितेश चोपड़ा निवासी भगत सिंह चौक
हितेश चोपड़ा निवासी भगत सिंह चौक

लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ हमला

लुटेरों ने हितेश पर दातर और लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। हमलावरों ने इसके बाद उसकी जेब से करीब 23 हजार रुपये की नकदी और एक महंगा मोबाइल फोन छीन लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना इतनी अचानक हुई कि पीड़ित को संभलने तक का मौका नहीं मिला।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

घटना के बाद वहां से गुजर रहे कुछ राहगीरों ने घायल अवस्था में पड़े हितेश को देखा और उसकी मदद के लिए आगे आए। राहगीरों ने उसे भगत सिंह चौक स्थित उसके घर पहुंचाया और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया और घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसका उपचार जारी है।

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलते ही थाना तीन के एएसआई जोरावर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। पीड़ित के बयान दर्ज कर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। थाना प्रभारी जतिंदर सिंह ने बताया कि जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पीड़ित के पिता ओंकार नाथ चोपड़ा ने बताया कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी उनके साथ इसी इलाके में लूट की वारदात हो चुकी है, हालांकि उस समय राहगीरों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया गया था। उन्होंने कहा कि लगातार हो रही घटनाओं से व्यापारी वर्ग में डर का माहौल है।

Dhanpreet Kaur
Dhanpreet Kaur

कारोबारियों ने चिंता जताई

स्थानीय दुकानदारों ने भी इलाके में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर चिंता जताई है। दुकानदारों के अनुसार कुछ दिन पहले मोमोज की रेहड़ी लगाने वाले व्यक्ति की स्कूटी भी इसी क्षेत्र से छीनी गई थी। व्यापारियों का आरोप है कि कोई भेदी व्यक्ति या नशेड़ी गिरोह देर रात अकेले निकलने वाले व्यापारियों की जानकारी लुटेरों को देता है, जिसके बाद रेकी कर वारदातों को अंजाम दिया जाता है।

इलाका निवासियों और व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए और नकाबपोश लुटेरों को जल्द गिरफ्तार कर उनका लूटा हुआ सामान बरामद किया जाए, ताकि लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम हो सके।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Jalandhar News: जालंधर में नगर निगम अफसर बनकर 11 हजार रुपए ठगे, वीडियो आई सामने
Next Article Punjab News: लुधियाना में फेसबुक LIVE करने वाला तथाकथित पत्रकार गिरफ्तार, जबरन पैसे वसूलने का लगा आरोप
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.