Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Holiday: पंजाब में कड़ाके की ठंड का अलर्ट, स्कूलों में 13 जनवरी तक रहेगी छुट्टी
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Holiday: पंजाब में कड़ाके की ठंड का अलर्ट, स्कूलों में 13 जनवरी तक रहेगी छुट्टी

Mahabir
Last updated: January 8, 2026 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Holiday in winter Weather Punjab News: पंजाब और चंडीगढ़ में कड़ाके की ठंड का प्रकोप लगातार जारी है। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी शीतलहर और घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ठंड के चलते अब तक तीन लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। बढ़ते ठंड को देखते हुए सरकार ने स्कूलों की छुट्टियों (Holiday) को 13 जनवरी तक बढ़ा दी है। पंजाब में सभी स्कूल अब 13 जनवरी तक बंद रहेंगे।

Contents
  • तापमान में भी गिरावट दर्ज
  • इन जिलों में भयंकर ठंड
  • शीत लहर जारी रहेगी
  • लोहड़ी तक अलर्ट जारी
  • मौसम विभाग की एडवाइजरी

पंजाब (Punjab) के स्कूल 13 जनवरी तक बंद (Holiday) रहेंगे। इस दौरान राज्य़ में ठंड से मौत का सिलसिला शुरू हो गया है। अब तक तीन लोगों की मौत ठंड के कारण हुई है। इनमें दो मौतें लुधियाना में हुई हैं, जबकि गुरदासपुर में एक महीने के मासूम बच्चे की ठंड से जान चली गई। लगातार गिरते तापमान ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है।

Holiday News
Holiday News

तापमान में भी गिरावट दर्ज

रात के साथ-साथ अब दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 1.7 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है। वर्तमान में अधिकतम तापमान सामान्य से 6.1 डिग्री कम बना हुआ है, जिससे दिन के समय भी ठंड का असर साफ महसूस किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान बठिंडा में 4.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं अमृतसर में कोल्ड-डे की स्थिति दर्ज की गई है। इसके अलावा पटियाला, बठिंडा और हलवारा में दृश्यता बेहद कम रही, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर सुबह के समय दृश्यता कुछ ही मीटर तक सीमित रही।

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update

इन जिलों में भयंकर ठंड

हालांकि बुधवार को दोपहर के समय कुछ देर के लिए धूप निकली थी, लेकिन तेज ठंडी हवाएं चलने के कारण शीतलहर की स्थिति बनी रही। ठंडी हवाओं ने तापमान को और नीचे गिरा दिया, जिससे लोगों को राहत नहीं मिल सकी। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में कुछ स्थानों पर घने से बहुत घने कोहरे की संभावना है।

वहीं पठानकोट, गुरदासपुर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला, मानसा, संगरूर, रूपनगर, एसएएस नगर (मोहाली) और मलेरकोटला में कई स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है।

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update

शीत लहर जारी रहेगी

इसके अलावा नवांशहर, रूपनगर, पटियाला और एसएएस नगर (मोहाली) में कुछ स्थानों पर कोल्ड-डे की स्थिति बनी रह सकती है। वहीं फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा जिलों में शीतलहर चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस दौरान मौसम शुष्क यानी सूखा बना रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है।

घने कोहरे के कारण सड़क, रेल और हवाई यातायात पर भी असर पड़ा है। कई स्थानों पर वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी हो गई है। प्रशासन ने वाहन चालकों को सावधानी बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

लोहड़ी तक अलर्ट जारी

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में घने कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है। लोहड़ी पर्व यानी 13 जनवरी तक यलो अलर्ट जारी किया गया है। 9 से 15 जनवरी के बीच पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर और मोहाली जिलों में अधिकतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update

राज्य के अन्य हिस्सों में अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास या सामान्य से थोड़ा अधिक रह सकता है। हालांकि न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जो सामान्य से काफी नीचे रहेगा।

मौसम विभाग की एडवाइजरी

मौसम विभाग ने खासतौर पर बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी है। ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनने और खुले में कम समय बिताने की अपील की गई है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab: एकजुट होकर नशे के अभिशाप को जड़ से उखड़ेगा पंजाब, केजरीवाल और भगवंत मान ने दूसरे चरण की शुरुआत
Next Article Punjab News: पंजाब में कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.