Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab Cabinet Reshuffle: पंजाब कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, संजीव अरोड़ा बने स्थानीय निकाय मंत्री
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab Cabinet Reshuffle: पंजाब कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, संजीव अरोड़ा बने स्थानीय निकाय मंत्री

Mahabir
Last updated: January 8, 2026 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Cabinet Reshuffle: पंजाब सरकार ने गुरुवार को मंत्रिमंडल में अहम फेरबदल करते हुए कुछ मंत्रियों के विभागों में बदलाव किया है। इस फेरबदल में सबसे बड़ा बदलाव लोकल बॉडीज विभाग को लेकर किया गया है। अब तक यह विभाग संभाल रहे डॉ. रवजोत सिंह से यह जिम्मेदारी वापस ले ली गई है और उन्हें एनआरआई मामलों का विभाग सौंपा गया है। यह विभाग पहले कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के पास था।

Contents
  • नगर निगम चुनाव होने हैं
  • संजीव अरोड़ा का सियासी सफर
  • रवजोत के पास अब एक विभाग

वहीं, संजीव अरोड़ा को पंजाब (Punjab) में लोकल बॉडीज विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। इस बदलाव के बाद संजीव अरोड़ा (Sanjeev Arora) को सरकार के सबसे प्रभावशाली मंत्रियों में गिना जा रहा है और उन्हें कैबिनेट का तीसरा सबसे पावरफुल मंत्री माना जा रहा है। राजनीतिक गलियारों में इस फैसले को सरकार की शहरी रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।

Election
Election

नगर निगम चुनाव होने हैं

यह फेरबदल ऐसे समय में किया गया है, जब राज्य में आने वाले दिनों में नगर निगम चुनाव होने हैं। सरकार की मंशा शहरी क्षेत्रों में अपनी पकड़ को और मजबूत करने की है। लोकल बॉडीज विभाग सीधे तौर पर नगर निगम, नगर परिषद और शहरी विकास से जुड़ा हुआ है, ऐसे में इस विभाग की भूमिका चुनावी दृष्टि से बेहद अहम मानी जाती है। सरकार का मानना है कि संजीव अरोड़ा शहरी पृष्ठभूमि से आते हैं और शहरी मुद्दों की बेहतर समझ रखते हैं। इसी वजह से उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

संजीव अरोड़ा की प्रमोशन के पीछे एक और अहम कारण भी बताया जा रहा है। हाल ही में मुख्यमंत्री भगवंत मान के जापान और नॉर्थ कोरिया दौरे के दौरान संजीव अरोड़ा की भूमिका काफी महत्वपूर्ण रही थी। इस विदेश दौरे में कई व्यापारिक और औद्योगिक समझौते हुए, जिनमें अरोड़ा की सक्रिय भागीदारी रही। सरकार उनकी इस भूमिका से काफी संतुष्ट नजर आई, जिसका असर अब कैबिनेट फेरबदल में देखने को मिला है।

संजीव अरोड़ा का सियासी सफर

संजीव अरोड़ा का राजनीतिक सफर भी काफी दिलचस्प रहा है। वर्ष 2025 में उन्होंने लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट से हुए उपचुनाव में जीत दर्ज कर विधायक के रूप में विधानसभा में एंट्री की। उन्होंने 28 जून 2025 को विधायक पद की शपथ ली। इससे पहले वे राज्यसभा सांसद थे। विधायक बनने के बाद उन्होंने 1 जुलाई 2025 को राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

इसके बाद 3 जुलाई 2025 को उन्हें पंजाब कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। शुरुआत में उन्हें उद्योग एवं वाणिज्य और एनआरआई मामलों के विभाग सौंपे गए थे। इसके बाद 18 अगस्त 2025 को हुए कैबिनेट फेरबदल में उनके कद को और बढ़ाते हुए उन्हें बिजली विभाग की भी जिम्मेदारी दी गई थी। अब लोकल बॉडीज विभाग मिलने के बाद उनकी राजनीतिक और प्रशासनिक भूमिका और मजबूत हो गई है।

Dr. Ravjot Singh
Dr. Ravjot Singh

रवजोत के पास अब एक विभाग

वहीं, डॉ. रवजोत सिंह को एनआरआई विभाग सौंपे जाने को भी एक संतुलित फैसला माना जा रहा है। एनआरआई विभाग राज्य के प्रवासी पंजाबियों से जुड़ा हुआ है और इसमें निवेश, शिकायत निवारण और संपर्क जैसे अहम कार्य शामिल हैं।

कुल मिलाकर, यह कैबिनेट फेरबदल पंजाब सरकार की आगामी शहरी चुनावी रणनीति और प्रशासनिक प्राथमिकताओं को साफ तौर पर दर्शाता है। आने वाले समय में इसका असर शहरी राजनीति और नगर निगम चुनावों में देखने को मिल सकता है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: कृषि-आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए पंजाब दो पुरस्कारों से सम्मानित
Next Article Punjab News: झज्जर-बचौली जंगली जीव सैंक्चुअरी का नाम श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के नाम पर रखा जाएगा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.