Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Jalandhar News: आम आदमी पार्टी पंजाब के महासचिव दीपक बाली ने MLA परगट सिंह को दी खुली चुनौती
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
जालंधर

Jalandhar News: आम आदमी पार्टी पंजाब के महासचिव दीपक बाली ने MLA परगट सिंह को दी खुली चुनौती

Mahabir
Last updated: June 2, 2026 5:11 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब (Pujab) के महासचिव दीपक बाली ने जालंधर कैंट (Jalandhar Cantt) से कांग्रेस के विधायक परगट सिंह (MLA Pargat Singh) को खुली चुनौती दी है। दीपक बाली ने परगट सिंह द्वारा कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत (Mohinder Bhagat) और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ की गई कथित अपमानजनक भाषा की कड़े शब्दों में निंदा भी की है।

Contents
  • बनावटी और ड्रामेबाजी
  • परगट आकर डिबेट कर लें
  • AAP लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास रखती है

जालंधर (Jalandhar) के रहने वाले और महासचिव दीपक बाली (Deepak Bali) ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में इस तरह की भाषा न केवल निंदनीय है, बल्कि यह परगट सिंह (Pargat Singh) की राजनीतिक सोच और संस्कारों को भी उजागर करती है। दीपक बाली ने कहा कि एक जिम्मेदार जनप्रतिनिधि से शालीनता और मर्यादा की अपेक्षा की जाती है।

Deepak Bali
Deepak Bali

बनावटी और ड्रामेबाजी

दीपक बाली ने कहा कि परगट सिंह द्वारा कैबिनेट मंत्री, जिला प्रधान और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के लिए जिस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया गया है, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि परगट सिंह का व्यवहार और भाषा हमेशा से बनावटी और ड्रामेबाजी से भरी रही है, लेकिन अब उनकी असलियत जनता के सामने आ चुकी है।

आप महासचिव ने कहा कि आम आदमी पार्टी सकारात्मक राजनीति में विश्वास रखती है और पंजाब के वास्तविक मुद्दों पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जब विपक्ष के पास मुद्दों की कमी हो जाती है, तो वे गाली-गलौच और अनर्गल बयानबाजी का सहारा लेने लगते हैं। परगट सिंह का ताजा बयान इसी हताशा और निराशा का परिणाम है।

Pargat Singh MLA Jalandhar Cantt
Pargat Singh MLA Jalandhar Cantt

परगट आकर डिबेट कर लें

दीपक बाली ने परगट सिंह द्वारा दिए गए डिबेट के चैलेंज को खुले तौर पर स्वीकार करते हुए कहा कि वे पंजाब से जुड़े किसी भी विषय पर बहस के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि चाहे वह पंजाब की आर्थिक स्थिति हो, धार्मिक मुद्दे हों, राजनीतिक परिस्थितियां हों या सामाजिक और सांस्कृतिक सवाल—हर विषय पर वे तथ्यों और तर्कों के साथ खुली बहस करने को तैयार हैं।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

उन्होंने कहा कि किसी भी न्यूज चैनल या सार्वजनिक मंच पर, कभी भी डिबेट आयोजित करवाई जा सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता जमीन से जुड़े हुए हैं और जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देते हैं। पार्टी विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे मुद्दों पर राजनीति करती है, न कि गाली-गलौच और नाटकबाजी के सहारे।

Aam Aadmi Party
Aam Aadmi Party

AAP लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास रखती है

दीपक बाली ने विश्वास जताया कि पंजाब की जागरूक जनता अब ऐसे नेताओं को भली-भांति पहचान चुकी है और आने वाले समय में उन्हें इसका करारा जवाब देगी। अंत में दीपक बाली ने कहा कि आम आदमी पार्टी मर्यादित भाषा और लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास रखती है और भविष्य में भी पंजाब के हितों के लिए मजबूती से अपनी बात रखती रहेगी।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Holiday News: पंजाब में 14 जनवरी के बाद भी बढ़ सकती है स्कूलों में छुट्टी
Next Article Punjab: पंजाब में AAP नेता की हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लोग गिरफ्तार
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

जालंधर में जनगणना ड्यूटी से गैर हाजिर शिक्षकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
जालंधर

Jalandhar News: जालंधर में जनगणना ड्यूटी से गैर हाजिर शिक्षकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

By Mahabir

Jalandhar News: जालंधर में नगर निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों को शनिवार और रविवार को भी करनी पड़ेगी ड्यूटी, जारी हुआ आदेश

By Mahabir
जालंधर

Jalandhar News: जालंधर में PPR मार्केट के इस हुक्का बार में पुलिस की रेड, मालिक समेत 2 गिरफ्तार

By Mahabir

Jalandhar News: अल्फ़ा महेन्द्रू फाउंडेशन ने लद्देवाली फ्लाईओवर के ऊपर से हाई वोल्टेज तार हटाने के लिए की पहल

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.