Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Karnataka DGP: डीजीपी की लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, सरकार ने किया सस्पैंड, पुलिस महकमे में हड़कंप
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
देश

Karnataka DGP: डीजीपी की लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, सरकार ने किया सस्पैंड, पुलिस महकमे में हड़कंप

Mahabir
Last updated: January 20, 2026 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, नई दिल्ली। Karnataka DGP IPS Ramchandra Rao Suspend: कर्नाटक में उस समय बड़ा प्रशासनिक और राजनीतिक भूचाल आ गया, जब राज्य के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और नागरिक अधिकार प्रवर्तन निदेशालय (डीसीआरई) के महानिदेशक (डीजीपी) रामचंद्र राव के कथित अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए।

Contents
  • आपत्तिजनक और अंतरंग स्थिति
  • पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
  • वीडियो पूरी तरह फेक
  • अभिनेत्री रान्या राव के सौतेले पिता
  • रामचंद्र राव को सस्पेंड कर दिया

कर्नाटक (Karnataka) के डीजीपी (DGP) के वीडियो सामने आने के बाद राज्य सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए रामचंद्र राव (IPS Ramchandra Rao) को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। इस मामले ने कर्नाटक पुलिस (Karnataka Police) की साख और प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

DGP Suspend
DGP Suspend

आपत्तिजनक और अंतरंग स्थिति

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में डीजीपी रामचंद्र राव (IPS Ramchandra Rao) को एक महिला के साथ आपत्तिजनक और अंतरंग स्थिति में देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो उनके सरकारी कार्यालय के अंदर के हैं। एक वीडियो में वह पुलिस की वर्दी में अपनी कुर्सी पर बैठे हुए महिला के साथ अशोभनीय हरकत करते नजर आते हैं।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

जबकि दूसरे वीडियो में डीजीपी रामचंद्र राव (IPS Ramchandra Rao) सूट पहने हुए दिखाई देते हैं। इन दृश्यों में उनके कक्ष के भीतर भारतीय तिरंगा और पुलिस विभाग का प्रतीक चिन्ह भी साफ तौर पर नजर आ रहा है, जिससे मामला और गंभीर हो गया है।

Karnataka DGP Ramchandra Rao Sex Video
Karnataka DGP Ramchandra Rao Sex Video

पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

वीडियो सामने आते ही कर्नाटक (Karnataka) की राजनीति और प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया। विपक्षी दलों ने सरकार पर निशाना साधते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। वहीं आम जनता में भी इस घटना को लेकर भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोगों का कहना है कि यदि आरोप सही साबित होते हैं तो यह पद की गरिमा और सरकारी जिम्मेदारियों का खुला उल्लंघन है।

हालांकि, रामचंद्र राव ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने दावा किया है कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया जा रहा है और वायरल हो रहे वीडियो पूरी तरह से फर्जी और मनगढ़ंत हैं। वीडियो कांड के बाद वह कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर से मिलने उनके आवास पहुंचे थे, लेकिन दोनों की मुलाकात नहीं हो सकी।

वीडियो पूरी तरह फेक

गृह मंत्री के आवास के बाहर मीडिया से बातचीत करते हुए रामचंद्र राव ने कहा, “ये वीडियो पूरी तरह फेक हैं और मेरी छवि खराब करने की साजिश है।” सूत्रों के अनुसार, ये कथित वीडियो कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों से रिकॉर्ड किए गए बताए जा रहे हैं और करीब एक साल पुराने हो सकते हैं।

बताया जा रहा है कि ये वीडियो फिल्म अभिनेत्री रान्या राव की सोना तस्करी के मामले में गिरफ्तारी से पहले के हैं। हालांकि, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इतने पुराने वीडियो को अब अचानक सोशल मीडिया पर क्यों जारी किया गया।

Ramya rao Gold Smuggling Case
Ramya rao Gold Smuggling Case

अभिनेत्री रान्या राव के सौतेले पिता

गौरतलब है कि रामचंद्र राव पहली बार विवादों में नहीं आए हैं। वह जेल में बंद फिल्म अभिनेत्री रान्या राव के सौतेले पिता हैं। रान्या राव को मार्च 2025 में सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

उन पर यह भी आरोप है कि उन्होंने अपने पिता के पद और प्रभाव का इस्तेमाल कर सरकारी प्रोटोकॉल का दुरुपयोग किया। इस पारिवारिक कनेक्शन के चलते रामचंद्र राव पहले भी आलोचनाओं के घेरे में रह चुके हैं।

रामचंद्र राव को सस्पेंड कर दिया

फिलहाल राज्य सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए रामचंद्र राव को सस्पेंड कर दिया है और आगे की जांच के संकेत दिए हैं। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि जांच में सच्चाई क्या सामने आती है और क्या इस हाई-प्रोफाइल मामले में और बड़े खुलासे होंगे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab: अनिंदिता मित्रा ने पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रूप में संभाला पदभार
Next Article Punjab News: पंजाब में थाईलैंड की लड़की गिरफ्तार, गंदे धंधे में लिप्त मिली, बड़े रैकेट का हो सकता है खुलासा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

देश

Crime News: भाजपा के पूर्व विधायक ने गोली मारकर किया सुसाइड, पार्टी में हड़कंप

By Mahabir

Earthquake: दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, घरों-दफ्तरों से निकलकर भागे लोग

By Mahabir

Delhi Bomb Threat: शहर में 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, खाली करवाई गई इमारत

By Mahabir

Flight Emergency Landing: दिल्ली से गोवा जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 17 मिनट तक हवा में अटका प्लेन

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.