Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: BMC Mayor Election: कई पार्षद 5 दिन से होटल में रहे बंद, बाहर निकलने के बाद किया बड़ा खुलासा
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
देश

BMC Mayor Election: कई पार्षद 5 दिन से होटल में रहे बंद, बाहर निकलने के बाद किया बड़ा खुलासा

Mahabir
Last updated: January 21, 2026 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, नई दिल्ली/मंबई। BMC Mayor Election: Maharashtra Politics BJP Shiv Sena Conflict- महाराष्ट्र में नगर निकाय चुनाव के बाद सत्ता को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और शिवसेना (शिंदे गुट) के बीच खींचतान तेज हो गई है। खासतौर पर देश की सबसे अमीर नगर निकाय बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) में मेयर पद को लेकर सियासी घमासान जारी है।

Contents
  • 29 पार्षद होटल में बंद रहे
  • पार्षदों को एकजुट करने की कवायद
  • भाजपा का गठबंधन
  • मेयर पद को लेकर खींचतान

गर निकाय बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) में मेयर (BMC Mayor) पद के खींचतान के बीच शिवसेना के 29 पार्षद, जो पिछले पांच दिनों से बांद्रा स्थित होटल ताज लैंड्स एंड में ठहरे हुए थे, अब वे सभी होटल से बाहर निकल गए। इस घटनाक्रम ने राज्य की राजनीति में कई तरह की चर्चाओं को जन्म दे दिया है।

29 पार्षद होटल में बंद रहे

दरअसल, बीएमसी चुनाव (BMC Mayor Election) नतीजे घोषित होने के बाद शिवसेना के सभी 29 पार्षदों को अचानक एक ही होटल में ठहराया गया था। विपक्षी दलों ने इसे ‘हॉर्स ट्रेडिंग’ से बचाने की रणनीति बताया, जबकि शिवसेना की ओर से दावा किया गया कि पार्षदों को ओरिएंटेशन वर्कशॉप के लिए होटल में ठहराया गया था।

हालांकि, पांच दिन बाद पार्षदों का होटल से बाहर आना इस बात का संकेत माना जा रहा है कि पार्टी के भीतर और गठबंधन में सियासी समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं। अगर चुनावी नतीजों की बात करें तो बीएमसी (BMC Mayor) की कुल 227 सीटों में बीजेपी को 89 सीटें मिली हैं, जबकि शिवसेना (शिंदे गुट) को 29 सीटों पर जीत हासिल हुई है।

Devendra Fadnavis Maharashtra CM LIVE Update Eknath Shinde
Devendra Fadnavis Maharashtra CM LIVE Update Eknath Shinde

पार्षदों को एकजुट करने की कवायद

अन्य सहयोगी दलों के साथ मिलकर महायुति बहुमत के जादुई आंकड़े के करीब पहुंचती है। इसके बावजूद मेयर पद को लेकर अभी तक सहमति नहीं बन पाई है। माना जा रहा है कि यही वजह है कि शिवसेना ने शुरुआत में अपने पार्षदों को एकजुट रखने के लिए होटल में ठहराया था।

इस पूरे मामले में शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का रुख काफी अहम माना जा रहा है। शिंदे पहले ही संकेत दे चुके हैं कि वे बीएमसी में अपनी पार्टी का मेयर बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा है कि 23 जनवरी से शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे की जन्मशती वर्ष की शुरुआत हो रही है और इस मौके पर शिवसैनिकों की इच्छा है कि बीएमसी में शिवसेना का मेयर हो।

भाजपा का गठबंधन

शिंदे ने यह भी याद दिलाया कि बीएमसी चुनाव बीजेपी और शिवसेना ने गठबंधन में मिलकर लड़ा था, इसलिए जिन नगर निगमों में दोनों दलों ने साथ चुनाव लड़ा है, वहां महायुति का ही मेयर बनना चाहिए।

दूसरी ओर, बीजेपी भी बीएमसी में अपनी मजबूत स्थिति को देखते हुए मेयर पद पर दावा ठोक रही है। पार्टी का तर्क है कि सबसे ज्यादा सीटें उसी को मिली हैं, इसलिए मेयर पद पर उसका हक बनता है। इसी सियासी तनातनी के बीच अब नजरें दिल्ली पर टिक गई हैं।

Mayor in Jalandhar Punjab
Mayor 

मेयर पद को लेकर खींचतान

सूत्रों के मुताबिक, बीएमसी मेयर पद का अंतिम फैसला दिल्ली में हो सकता है। इसी सिलसिले में मंगलवार को बीजेपी और शिंदे सेना के कई वरिष्ठ नेता दिल्ली पहुंचे हैं। इनमें महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मंत्री आशीष शेलार, मुंबई बीजेपी अध्यक्ष अमित साटम और शिंदे सेना के नेता राहुल शेवाले शामिल हैं। माना जा रहा है कि केंद्रीय नेतृत्व के साथ बातचीत के बाद ही मेयर पद को लेकर कोई अंतिम रास्ता निकलेगा।

कुल मिलाकर, बीएमसी मेयर पद को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल तेज है। शिवसेना के पार्षदों का होटल से बाहर आना भले ही एक सामान्य कदम बताया जा रहा हो, लेकिन इसके राजनीतिक मायने काफी गहरे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि बीजेपी और शिवसेना के बीच समझौता होता है या यह सियासी खींचतान और लंबी खिंचती है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Chandigarh News: सुबह-सुबह 3 गैंगस्टरों का एनकाउंटर, पुलिस का बड़ा एक्शन, इलाके में हड़कंप
Next Article Jalandhar News: जालंधर में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी, सिख संगत में भारी रोष, इलाके में तनाव का माहौल
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

देश

Crime News: भाजपा के पूर्व विधायक ने गोली मारकर किया सुसाइड, पार्टी में हड़कंप

By Mahabir

Earthquake: दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, घरों-दफ्तरों से निकलकर भागे लोग

By Mahabir

Delhi Bomb Threat: शहर में 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, खाली करवाई गई इमारत

By Mahabir

Flight Emergency Landing: दिल्ली से गोवा जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 17 मिनट तक हवा में अटका प्लेन

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.