Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Operation Prahaar: ऑपरेशन प्रहार को मिली बड़ी सफलता; पंजाब के गैंगस्टर-मुक्त होने तक जारी रहेगी जंग
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Operation Prahaar: ऑपरेशन प्रहार को मिली बड़ी सफलता; पंजाब के गैंगस्टर-मुक्त होने तक जारी रहेगी जंग

Mahabir
Last updated: January 22, 2026 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Operation Prahaar: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा गैंगस्टरों के खिलाफ चलाई गई निर्णायक और निरंतर जंग ‘गैंगस्टरां ते वार’ के पहले चरण के तहत शुरू किए गए 72 घंटे के ‘ऑपरेशन प्रहार’ को बड़ी सफलता मिली है।

Contents
  • 2.69 लाख रुपये की ड्रग मनी भी बरामद
  • एक सर्जिकल और खुफिया कार्रवाई

इसके परिणामस्वरूप विदेशों में बैठे गैंगस्टरों के पंजाब (Punjab) में मौजूद साथियों के ठिकानों को ध्वस्त किया जा रहा है। पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि ‘गैंगस्टरां ते वार’ एक निरंतर अभियान है, जो तब तक इसी तरह जारी रहेगा जब तक पंजाब से गैंगस्टरों का पूरी तरह सफाया नहीं हो जाता।

Director General of Police (DGP) Punjab Gaurav Yadav
Director General of Police (DGP) Punjab Gaurav Yadav

2.69 लाख रुपये की ड्रग मनी भी बरामद

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को गैंगस्टरों के खिलाफ जंग का ऐलान करते हुए डीजीपी पंजाब ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ के नाम से बड़े स्तर पर कार्रवाई शुरू की थी। इसके तहत 12,000 पुलिस कर्मियों वाली 2000 से अधिक पुलिस टीमों को पूरे पंजाब में 60 विदेशी गैंगस्टरों के चिन्हित और मैप किए गए ठिकानों पर छापेमारी के लिए तैनात किया गया था।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

तीन दिन चले इस ऑपरेशन के नतीजे साझा करते हुए स्पेशल डीजीपी (कानून एवं व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने कहा कि पूरे राज्य में कुल 4871 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया था, जिनमें से 3256 को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों ने इनके कब्जे से 69 हथियार, 6.5 किलो हेरोइन, 10.5 किलो अफीम, 5092 नशीली गोलियां, 72 किलो भुक्की और 2.69 लाख रुपये की ड्रग मनी भी बरामद की है।

Police
Police

एक सर्जिकल और खुफिया कार्रवाई

उन्होंने कहा कि इसके अलावा पुलिस टीमों ने 80 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है और 25 एहतियातन गिरफ्तारियां भी की गई हैं। स्पेशल डीजीपी ने बताया कि 72 घंटे चला यह ऑपरेशन उम्मीदों से कहीं अधिक सफल रहा और इसके शानदार परिणाम सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन प्रहार’ गैंगस्टरों को लॉजिस्टिक्स, वित्तीय और संचार नेटवर्क में सहायता देने वालों के खिलाफ एक सर्जिकल और खुफिया कार्रवाई थी। उन्होंने जोर देकर कहा कि ‘ गैंगस्टरां ते वार’ अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक पंजाब गैंगस्टरों से मुक्त नहीं हो जाता।

नागरिकों से संगठित अपराध के खिलाफ अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील करते हुए स्पेशल डीजीपी अर्पित शुक्ला ने कहा कि एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से लोग गुप्त रूप से वांछित अपराधियों/गैंगस्टरों के बारे में सूचना दे सकते हैं और अपराध व आपराधिक गतिविधियों की जानकारी साझा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति द्वारा दी गई सूचना के आधार पर किसी गैंगस्टर की गिरफ्तारी होती है, तो उस व्यक्ति को 10 लाख रुपये तक की इनाम राशि देकर सम्मानित किया जाएगा।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab: पंजाब में अफसर समेत तीन लोग गिरफ्तार, टी-स्टाल बना घूस का अड्डा
Next Article Weather: पंजाब समेत कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी, वैष्णों देवी यात्रा रोकी गई, अलर्ट जारी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.