Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: गणतंत्र दिवस के मद्देनज़र हथियार तस्करी मॉड्यूल से जुड़े तीन व्यक्ति काबू; पिस्तौल बरामद
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab News: गणतंत्र दिवस के मद्देनज़र हथियार तस्करी मॉड्यूल से जुड़े तीन व्यक्ति काबू; पिस्तौल बरामद

Mahabir
Last updated: January 24, 2026 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़/अमृतसर। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार गणतंत्र दिवस के समारोहों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रदेश में कड़ी सुरक्षा के बीच काउंटर इंटेलिजेंस (सी.आई.) अमृतसर ने अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल से जुड़े तीन आरोपियों को तीन विदेशी पिस्तौलों सहित गिरफ्तार कर इस मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है।

Contents
  • आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने की बना रहे थे योजना
  • मामला दर्ज

यह जानकारी आज यहां पंजाब (Punjab) के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान मनी, निवासी बागवानपुर, अमृतसर; सहजपाल सिंह, निवासी गांव विचोआ, अमृतसर; तथा दिलजनप्रीत सिंह, निवासी गांव शहजादा, अमृतसर के रूप में हुई है। बरामद किए गए हथियारों में दो 9 एम.एम. पिस्तौल और एक .30 बोर पिस्तौल शामिल हैं, जिनके साथ 15 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

DGP Gaurav Yadav Punjab
DGP Gaurav Yadav Punjab

आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने की बना रहे थे योजना

इसके अतिरिक्त पुलिस टीमों ने उनका स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर पीबी02 ईटी 8857) भी जब्त किया है, जिसका उपयोग अवैध हथियारों की ढुलाई के लिए किया जा रहा था। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विदेशी गैंगस्टरों के निर्देशों पर काम कर रहे थे और कथित तौर पर किसी गंभीर आपराधिक वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

कार्रवाई से संबंधित विवरण साझा करते हुए उन्होंने बताया कि पुलिस को वांछित अपराधी मनी और उसके साथियों के पास अवैध हथियार होने तथा इलाके में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने की योजना बनाए जाने के संबंध में पुख्ता सूचना मिली थी। इस पर कार्रवाई करते हुए सी.आई. अमृतसर की टीमों ने आरोपियों को उस समय घेर लिया, जब वे अमृतसर–फतेहगढ़ चूड़ियां रोड पर गांव मुरादपुरा की ओर जा रहे थे।

FIR
FIR

मामला दर्ज

जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी मनी अक्टूबर 2025 में पुलिस थाना एस.एस.ओ.सी. अमृतसर में अवैध हथियारों की बरामदगी के बाद दर्ज किए गए आर्म्स एक्ट के एक मामले में भी पंजाब पुलिस को वांछित था।

डीजीपी ने कहा कि इस मामले में पूरी सप्लाई चेन का पता लगाने तथा आगे–पीछे के सभी संबंधों, जिनमें सीमा पार के संभावित संपर्क भी शामिल हैं, को स्थापित करने के लिए आगे की जांच की जा रही है। इस संबंध में आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 25(1)(ए) तथा बीएनएस एक्ट की धारा 61(2) के तहत पुलिस थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल, अमृतसर में एफआईआर नंबर 4 दिनांक 23-01-2026 को मामला दर्ज किया गया है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: स्पीकर ने वाराणसी में धार्मिक स्थलों के दर्शन किए
Next Article Punjab: पुलिस का बड़ा एक्शन, AIG फ्लैट्स पर छापेमारी; 9 संदिग्ध हिरासत में
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.