Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Weather Update: हिमाचल में 535 सड़कें बंद, उत्तराखंड में फंसी सैकड़ों गाड़ियां, श्रीनगर में फ्लाइट कैंसिल
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
देश

Weather Update: हिमाचल में 535 सड़कें बंद, उत्तराखंड में फंसी सैकड़ों गाड़ियां, श्रीनगर में फ्लाइट कैंसिल

Mahabir
Last updated: January 24, 2026 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, शिमला/श्रीनगर। Weather Update: बारिश और बर्फबारी के कारण पहाड़ी राज्यों में परेशानी खड़ी हो गई है। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में कई सड़कें बंद हो गई हैं। जिससे यातायात अवरुद्ध हो गया है। वहीं, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

Contents
  • सड़क-बिजली-पानी सब बंद
  • हवाई सेवाएं बाधित
  • हिमाचल में 535 सड़कें बंद
  • उत्तराखंड में वाहन फंसे, लोग परेशान

जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) से लेकर हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh)और उत्तराखंड (Uttarakhand) तक पहाड़ी इलाकों में हो रही भारी बर्फबारी ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। एक ओर जहां पर्यटक बर्फ से ढके पहाड़ों और वादियों का आनंद उठा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोगों के लिए यह बर्फबारी मुसीबत बन गई है।

Shimla Snowfall News
Shimla Snowfall News

सड़क-बिजली-पानी सब बंद

मौसम (Weather) की मार से लोग परेशान हैं। कई इलाकों में दो से तीन फुट तक बर्फ जमने से सड़क, बिजली, पानी और संचार सेवाएं बुरी तरह बाधित हो गई हैं। जम्मू-कश्मीर के मैदानी क्षेत्रों में लगभग एक फुट तक बर्फबारी दर्ज की गई है, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में दो से तीन फुट तक बर्फ जम चुकी है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

भारी बर्फबारी के चलते भूस्खलन, पेड़ गिरने और सड़कों पर बर्फ की मोटी परत जमने से नेशनल हाईवे और संपर्क मार्ग बंद कर दिए गए हैं। कई क्षेत्रों में तापमान शून्य से नीचे चला गया है, जिससे ठंड और अधिक बढ़ गई है। भारी बारिश और बर्फबारी के कारण शुक्रवार को जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे (NH-44) को बंद कर दिया गया।

Shimla Weather
Shimla Weather

हवाई सेवाएं बाधित

उधमपुर के जखानी चौक पर भी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। इसके अलावा बारामूला, बडगाम और रामबन जिले के पहाड़ी रिसॉर्ट शहर बटोटे में भी जमकर बर्फबारी हुई, जिससे पूरा इलाका सफेद चादर में तब्दील नजर आया। बर्फबारी का असर हवाई सेवाओं पर भी पड़ा है।

खराब मौसम के चलते श्रीनगर एयरपोर्ट से आने-जाने वाली कई उड़ानों को अस्थायी रूप से सस्पेंड और कैंसिल कर दिया गया है। इंडिगो एयरलाइंस समेत अन्य विमानन कंपनियों ने यात्रियों को फ्लाइट स्टेटस चेक करने की सलाह दी है। श्रीनगर एयरपोर्ट की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि दिल्ली एयरपोर्ट पर NOTAM लागू होने और श्रीनगर में खराब मौसम के कारण कई उड़ानें रद्द की गई हैं।

हिमाचल में 535 सड़कें बंद

उधर, हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में भी भारी बर्फबारी से हालात बिगड़ गए हैं। लोक निर्माण विभाग (PWD) के अनुसार राज्य में चार नेशनल हाईवे समेत कुल 535 सड़कें बंद हो गई हैं।

बर्फ हटाने का काम युद्धस्तर पर जारी है, लेकिन लगातार हो रही बर्फबारी से राहत कार्यों में कठिनाई आ रही है। विभाग ने बताया कि अब तक लगभग छह करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है।

Jammu Katra Weather
Jammu Katra Weather

उत्तराखंड में वाहन फंसे, लोग परेशान

उत्तराखंड के नैनीताल, उत्तरकाशी और टिहरी गढ़वाल जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में कई जगह वाहन और लोग बर्फ में फंस गए। जिला आपदा प्रबंधन विभाग और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीमें राहत और बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं। रामगढ़-मुक्तेश्वर और धनाचूली बैंड क्षेत्रों में फंसे यात्रियों और वाहनों को सुरक्षित निकालने के लिए JCB मशीनों की मदद से सड़कों से बर्फ हटाई जा रही है।

अब तक लगभग 20 से 25 वाहनों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने की अपील की है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जारी रह सकती है, जिससे सतर्कता बरतना जरूरी है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab: स्कूलों को रिकॉर्ड समर्थन मिलना मान सरकार की “शिक्षा क्रांति” पर अभिभावकों के बढ़ते भरोसे का प्रमाण
Next Article Punjab: पंजाब में रेलवे लाइन पर विस्फोट, इंजन क्षतिग्रस्त, ड्राइवर घायल, सूबे में अलर्ट जारी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

देश

Crime News: भाजपा के पूर्व विधायक ने गोली मारकर किया सुसाइड, पार्टी में हड़कंप

By Mahabir

Earthquake: दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, घरों-दफ्तरों से निकलकर भागे लोग

By Mahabir

Delhi Bomb Threat: शहर में 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, खाली करवाई गई इमारत

By Mahabir

Flight Emergency Landing: दिल्ली से गोवा जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 17 मिनट तक हवा में अटका प्लेन

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.