Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर में बर्फीला तूफान, सोनमर्ग में एवलांच से भारी नुकसान, नेशनल हाईवे समेत कई सड़कें बंद
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
जम्मू-कश्मीर

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर में बर्फीला तूफान, सोनमर्ग में एवलांच से भारी नुकसान, नेशनल हाईवे समेत कई सड़कें बंद

Mahabir
Last updated: June 2, 2026 5:12 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जम्मू-कश्मीर। Jammu and Kashmir Sonamarg Avalanche News Update: जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में स्थित विश्वप्रसिद्ध पर्यटन स्थल सोनमर्ग (Sonamarg) के सरबल क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक भीषण हिमस्खलन (एवलांच) की घटना सामने आई। अचानक आए इस हिमस्खलन ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया।

Contents
  • नुकसान का आकलन किया जा रहा है
  • श्रीनगर-जम्मू नेशनल हाईवे बंद
  • रेल सेवाएं भी प्रभावित
  • 11 जिलों में एवलांच की चेतावनी
  • 58 उड़ानें रद्द, एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी
  • कंट्रोल रूम और राहत कार्य जारी

जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के सोनमर्ग (Sonamarg) में पहाड़ों से भारी मात्रा में बर्फ तेजी से नीचे की ओर खिसकती हुई रिहायशी इलाकों तक पहुंच गई, जिससे कई घर इसकी चपेट में आ गए। इस भयावह घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Jammu Kashmir Sonamarg Avalanche
Jammu Kashmir Sonamarg Avalanche

नुकसान का आकलन किया जा रहा है

सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कैसे पहाड़ों से बर्फ की विशाल लहर अचानक नीचे आती है और कुछ ही पलों में आसपास का इलाका पूरी तरह ढक जाता है। वीडियो देखकर स्थिति की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

हालांकि, राहत की बात यह है कि समाचार लिखे जाने तक किसी भी व्यक्ति के हताहत होने या गंभीर रूप से घायल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन का कहना है कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में सोमवार रात से मौसम ने अचानक करवट ली है। प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग पहले ही चेतावनी जारी कर चुका था कि खराब मौसम के चलते हिमस्खलन की आशंका बनी हुई है। सोनमर्ग की घटना ने इन आशंकाओं को सच साबित कर दिया है।

Jammu Katra Weather
Jammu Katra Weather

श्रीनगर-जम्मू नेशनल हाईवे बंद

लगातार बर्फबारी के कारण जम्मू-कश्मीर की जीवनरेखा माने जाने वाले श्रीनगर-जम्मू नेशनल हाईवे को बंद कर दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, काजीगुंड और बनिहाल के बीच सड़क पर भारी मात्रा में बर्फ जमा हो गई है, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया।

हालांकि बर्फ हटाने का काम युद्धस्तर पर जारी है, लेकिन खराब मौसम और सुरक्षा कारणों से फिलहाल हाईवे पर ट्रैफिक बहाल नहीं किया गया है। रोड बंद होने से कई शहर आपस में कट गए हैं। आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई है। राहत और बचाव कार्य शुरू हो गया है।

जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में एवलांच:सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई घटना, कई होटलों को नुकसान; लगातार बर्फबारी जारी…#JammuKashmir #Sonmarg #WeatherUpdate pic.twitter.com/h1egvj0Rat

— Daily Samvad (@dailysamvad) January 28, 2026

रेल सेवाएं भी प्रभावित

बर्फबारी का असर रेल सेवाओं पर भी पड़ा है। बनिहाल और बडगाम के बीच चलने वाली कई ट्रेनें रद्द कर दी गईं। अधिकारियों ने बताया कि ट्रैक पर जमी बर्फ को साफ करने के बाद कुछ घंटों के अंतराल से ट्रेन परिचालन फिर से शुरू किया गया, लेकिन सेवाएं पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाई हैं।

11 जिलों में एवलांच की चेतावनी

जम्मू और कश्मीर (Jammu and Kashmir) केंद्र शासित प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (JKUTDMA) ने कश्मीर के गांदरबल, अनंतनाग, बांदीपोरा, बारामूला, कुलगाम, कुपवाड़ा सहित कुल 11 जिलों और जम्मू क्षेत्र के डोडा, किश्तवाड़, पुंछ, राजौरी और रामबन जिलों के लिए हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। लोगों को ऊंचाई वाले और संवेदनशील इलाकों में जाने से बचने की सलाह दी गई है।

Travel
Travel

58 उड़ानें रद्द, एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी

लगातार बर्फबारी का सबसे बड़ा असर हवाई सेवाओं पर देखने को मिला। श्रीनगर एयरपोर्ट पर मंगलवार को आने वाली 29 और जाने वाली 29 फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं।

अधिकारियों ने बताया कि रनवे पर बर्फ जमने के कारण उड़ानों का संचालन असुरक्षित हो गया था। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

कंट्रोल रूम और राहत कार्य जारी

जिला प्रशासन और पुलिस ने आम जनता की सहायता के लिए कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन नंबर स्थापित किए हैं। इमरजेंसी सेवाओं और सशस्त्र बलों की आवाजाही में भी मौसम के कारण बाधाएं आई हैं।

अधिकारियों के अनुसार, सड़क साफ करने और राहत कार्य लगातार जारी हैं। मौसम विभाग ने बुधवार को भी कई इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है, जिससे प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab: विजिलेंस ब्यूरो का एक्शन, गार्ड और दिहाड़ीदार को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू
Next Article Chandigarh: प्रमुख स्कूलों में बम ब्लास्ट की धमकी, पुलिस ने खाली करवाए स्कूल
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

Jammu Kashmir Accident: जम्मू-कश्मीर में भयानक हादसा, खाई में गिरी टैंपो ट्रेवलर, 7 लोगों की मौत, कई घायल

By Mahabir

Jammu Kashmir: जम्मू के कठुआ में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, ताबड़तोड़ फायरिंग, एक बच्ची घायल, सभी रास्ते सील

By Mahabir
जम्मू-कश्मीर

Jammu Srinagar Highway: जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर लैंड स्लाइड, पहाड़ गिरने से भारी तबाही, सैकड़ों गाड़ियां फंसी, बचाव और राहत काम शुरू

By Mahabir
जम्मू-कश्मीर

Farooq Abdullah: पूर्व मुख्यमंत्री पर फायरिंग, साथ चल रहे डिप्टी सीएम को लगी गोली, मचा हड़कंप

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.