Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: जालंधर समेत कई नगर निगमों के अफसरों, SE और XEN को मिला अतिरिक्त चार्ज, कई ट्रांसफर, पढ़ें List
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab News: जालंधर समेत कई नगर निगमों के अफसरों, SE और XEN को मिला अतिरिक्त चार्ज, कई ट्रांसफर, पढ़ें List

Mahabir
Last updated: January 28, 2026 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब सरकार (Punjab Government) के स्थानीय निकाय विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर (SE) और एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (XEN) स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में विस्तार किया है। इस संबंध में विभाग की ओर से आदेश जारी किए गए हैं, जिनके तहत कई अधिकारियों को उनके मौजूदा पद के साथ-साथ अतिरिक्त नगर निगमों का चार्ज सौंपा गया है। सभी नियुक्तियां एसई और एक्सईन सिविल कैडर से संबंधित हैं।

Contents
  • राहुल धवन को बटाला का चार्ज
  • एक्सईन भी बदले गए

पंजाब (Punjab) सरकार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, लुधियाना (Ludhiana) में तैनात एसई सिविल रणजीत सिंह को मोगा नगर निगम का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। वहीं, पठानकोट में तैनात एसई राहुल गगनेजा को अमृतसर नगर निगम की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा एसई संदीप गुप्ता, जो वर्तमान में बठिंडा नगर निगम में तैनात हैं, उन्हें अबोहर नगर निगम का अतिरिक्त चार्ज भी सौंपा गया है।

MCJ Jalandhar Daily Samvad
MCJ Jalandhar Daily Samvad

राहुल धवन को बटाला का चार्ज

इसी क्रम में जालंधर (Jalandhar) नगर निगम में तैनात एसई राहुल धवन को बटाला नगर निगम का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। वहीं, पटियाला नगर निगम में एसई के पद पर कार्यरत राजिंदर चोपड़ा को नगर निगम बरनाला की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। विभाग का मानना है कि इन अधिकारियों के अनुभव का लाभ अतिरिक्त नगर निगमों को मिलेगा और विकास कार्यों में तेजी आएगी। वहीं, अबोहर के एमटीपी विजय कुमार को लुधियाना नगर निगम का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

इसके साथ ही, लोकल बॉडी विभाग ने एक अन्य तबादला आदेश में तीन एक्सईन सिविल अधिकारियों को भी उनके मौजूदा चार्ज के साथ अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी हैं। आदेश के अनुसार, एक्सईन स्वराज इंदरपाल सिंह अब अमृतसर नगर निगम के साथ-साथ पठानकोट नगर निगम का अतिरिक्त चार्ज संभालेंगे। इसी तरह, एक्सईन हरप्रीत सिंह, जो फिलहाल होशियारपुर नगर निगम में तैनात हैं, उन्हें कपूरथला नगर निगम का भी अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।

 

एक्सईन भी बदले गए

वहीं, एक्सईन नारायण दास, जो पटियाला नगर निगम में कार्यरत हैं, अब नगर निगम बरनाला की जिम्मेदारी भी देखेंगे। विभागीय सूत्रों के अनुसार, यह फैसला नगर निगमों में चल रही विकास परियोजनाओं, इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों और प्रशासनिक समन्वय को बेहतर बनाने के लिए लिया गया है।

लोकल बॉडी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अतिरिक्त चार्ज देने से कार्यों में निरंतरता बनी रहेगी और विभिन्न नगर निगमों में चल रही योजनाओं की निगरानी प्रभावी ढंग से हो सकेगी। सरकार का उद्देश्य है कि अनुभवी अधिकारियों के नेतृत्व में शहरी क्षेत्रों के विकास कार्य समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरे किए जाएं। इन आदेशों के बाद संबंधित नगर निगमों में प्रशासनिक स्तर पर हलचल देखी जा रही है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: पेडा द्वारा ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में अनुसंधान एवं विकास परियोजनाओं हेतु शैक्षणिक संस्थानों के साथ समझौते हस्ताक्षरित
Next Article Jalandhar News: डिप्स उग्गी में भावनाओं से सराबोर विदाई समारोह, नृत्य के माध्यम से विद्यालय जीवन की झलक पेश की
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.