Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: GST Scam: जालंधर का ट्रांसपोर्टर करवा रहा है GST चोरी, सरकार की बड़ी कार्रवाई, एक दिन में 141 वाहन जब्त, करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

GST Scam: जालंधर का ट्रांसपोर्टर करवा रहा है GST चोरी, सरकार की बड़ी कार्रवाई, एक दिन में 141 वाहन जब्त, करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा

Mahabir
Last updated: January 29, 2026 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़/लुधियाना/जालंधर। GST Scam in Punjab: पंजाब के कर विभाग द्वारा 28 जनवरी को स्टेट इंटेलिजेंस एंड प्रिवेंटिव यूनिटों (एस.आई.पी.यूज़.) के सभी विंगों के माध्यम से एक विशेष राज्य स्तरीय प्रवर्तन अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई जीएसटी के सख्त अनुपालन और सरकारी राजस्व की सुरक्षा के प्रति विभाग की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Contents
  • लोहा, स्क्रैप और स्टील की गाड़ियों की चेकिंग
  • GST चोरी पर बड़ा खुलासा
  • जालंधर का ट्रांसपोर्टर है मास्टरमाइंड
  • ऐसे करते हैं जीएसटी चोरी

इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब (Punjab) के आबकारी मंत्री हरपाल सिंह चीमा (Harpal Singh Cheema) ने बताया कि पूरे राज्य में व्यापक जांच के दौरान 141 वाहनों को जब्त किया गया है। इनमें से अधिकांश वाहन लोहे और स्टील व्यापार के प्रमुख केंद्र मंडी गोबिंदगढ़ (Mandi Gobindgarh) और लुधियाना (Ludhiana) में रोके गए हैं। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि अधिकांश वाहनों में लोहे और स्टील का सामान ढोया जा रहा था, जिन पर बिना चालान के ढुलाई, जीएसटी (GST) नियमों का दुरुपयोग और गलत ई-वे बिलों (E Bill) के माध्यम से कर चोरी का संदेह है।

Scrap load truck GST Raid
Scrap load truck GST Raid

लोहा, स्क्रैप और स्टील की गाड़ियों की चेकिंग

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह अभियान जनवरी 2026 में शुरू की गई प्रवर्तन मुहिम पर आधारित है, जिसके तहत विश्वसनीय गुप्त जानकारी के आधार पर उच्च जोखिम वाले लोहे और स्टील क्षेत्र को निशाना बनाया गया है। उन्होंने बताया कि चालान के बिना माल की ढुलाई, जाली फर्में, जाली बिलिंग और ई-वे बिलों में हेराफेरी के माध्यम से बड़े पैमाने पर कर चोरी का खुलासा हुआ है। इसलिए एस.आई.पी.यूज़. को लोहे के स्क्रैप, तैयार लोहे और स्टील के सामान तथा अन्य उच्च जोखिम वाली वस्तुओं के संबंध में नियमों के पूर्ण अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।

आबकारी मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि जनवरी में किए गए निरंतर प्रयासों के कारण पूरे राज्य में 793 वाहनों को जब्त किया गया है। इनमें से 538 वाहनों में लोहे का स्क्रैप और तैयार लोहा/स्टील का सामान था, जबकि बाकी में अन्य सामग्री का परिवहन हो रहा था। इन कार्रवाइयों से 667 मामलों में 14.84 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया है। उन्होंने आगे बताया कि 28 जनवरी तक 187 अन्य मामले जांच के अधीन हैं और आगे और बरामदगी होने की उम्मीद है।

GST चोरी पर बड़ा खुलासा

कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि विभाग का सक्रिय और गुप्त जानकारी के आधार पर कार्रवाई करने वाला दृष्टिकोण जीएसटी (GST) नियमों के सख्त अनुपालन को सुनिश्चित करता है, कर चोरी को रोकता है और ईमानदार करदाताओं के लिए समान अवसर प्रदान करता है। विभाग द्वारा राजस्व की सुरक्षा, नियमों के स्वैच्छिक अनुपालन को प्रोत्साहित करने और जीएसटी प्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए लक्षित अभियान जारी रहेंगे।

GST Scam
GST Scam

जालंधर का ट्रांसपोर्टर है मास्टरमाइंड

उधर, सूत्र बताते हैं कि पकड़े गए वाहनों में से सबसे ज्यादा जालंधर के ट्रांसपोर्टर का है। पंजाब (Punjab) के जालंधर (Jalandhar), लुधियाना (Ludhiana) औऱ मंडी गोबिंदगढ़ (Mandi Gobindgarh) के तीन बड़े पासर व ट्रांसपोर्टर हर रोज पंजाब सरकार औऱ केंद्र सरकार को लाखों रुपए का चूना लगा रहे हैं। इसमें जालंधर के फोकल प्वाइंट में स्थित दो ट्रांसपोर्टर और दानामंडी का एक ट्रांसपोर्टर रोज लाखों रुपए के बिल की चोरी करते हैं।

जीएसटी (GST) अफसरों के मुताबिक फोकल प्वाइंट में K नाम का ट्रांसपोर्टर, R नाम का ट्रांसपोर्टर और दानामंडी का G नाम का ट्रांसपोर्टर करोड़ों रुपए की GST चोरी करवा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक इन ट्रांसपोर्ट कंपनियों की कई गाड़ियों की चेकिंग हुई है। जिसमें जीएसटी बिल की गड़बड़ी पकड़ी गई है। सूत्रों के मुताबिक ये ट्रांसपोर्ट कंपनियां शहर के चुनिंदा कारोबारियों के माल एक शहर से दूसरे शहर में बिना बिल के भिजवाते हैं।

GST News
GST News

 

ऐसे करते हैं जीएसटी चोरी

जिससे शहर के कुछ चुनिंदा कारोबारी 18 फीसदी से लेकर 28 फीसदी तक जीएसटी (GST) की चोरी करते हैं। इसमें स्क्रैप, तांबा, पीतल, सिगरेट, तंबाकू, हैंड टूल्स को लोड कर टनों के हिसाब से बिना बिल के जालंधर, लुधियाना, मंडी गोबिंदगढ़, हिमाचल प्रदेश में भेजा जाता है। जिससे सरकार को रोज लाखों रुपए का राजस्व का नुकसान हो रहा है।

फोकल प्वाइंट के एक ट्रांसपोर्टर ने बातचीत में बताया कि वे लोग ई बिल निकालते हैं। ई-बिल 24 घंटे के लिए मान्य होता है। उनकी जीएसटी (GST) अफसरों के साथ सैंटिंग है। जालंधर से कई टन स्क्रैप लेकर मंडी गोबिंदगढ़ जाते हैं। चार घंटे में हो मंडी गोबिंदगढ़ पहुंच जाते हैं। रास्ते में ई-बिल चैक नहीं होता है। मंडी गोबिंदगढ़ में स्क्रैप को अनलोड हो जाता है। इसके बाद ई-बिल को कैंसिल कर दिया जाता है। इस तरह लाखों की जीएसटी चोरी होती है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article DIPS News: डिप्स में गर्ल पावर की शानदार उड़ान, शूटिंग में बेटियां रच रहीं नए कीर्तिमान
Next Article St Soldier News: सेंट सोल्जर कॉलेज की एन.एस.एस. यूनिट ने वोटर जागरूकता रैली का किया आयोजन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.