Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Himachal Weather: हिमाचल में 4 नेशनल हाईवे समेत 885 सड़कें बंद, सैकड़ों पर्यटक वाहन फंसे
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
हिमाचल प्रदेश

Himachal Weather: हिमाचल में 4 नेशनल हाईवे समेत 885 सड़कें बंद, सैकड़ों पर्यटक वाहन फंसे

Mahabir
Last updated: January 29, 2026 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, शिमला/मनाली। Himachal Weather News Update: हिमाचल प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान हुई बारिश और भारी हिमपात ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। कई क्षेत्रों में दिन और रात का तापमान सामान्य से नीचे चला गया है। चार राष्ट्रीय राजमार्गों सहित कुल 885 सड़कें बंद हो गई हैं।

Contents
  • तापमान में भारी गिरावट
  • कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप
  • 15 सेंटीमीटर हिमपात दर्ज
  • 45.71 करोड़ रुपये का नुकसान
  • हिमपात का सिलसिला जारी

मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में अधिकतम तापमान में आठ डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है, जिससे ठंड ने एक बार फिर अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति के कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 6.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि बजौरा में अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

himachal snowfall
himachal snowfall

तापमान में भारी गिरावट

मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के मनाली (Manali), केलंग, ताबो, नारकंडा, कुफरी, कल्पा और रिकांगपिओ में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया है। राजधानी शिमला (Shimla) में भी न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात हुआ है। अटल टनल रोहतांग के दोनों छोर पर करीब तीन फीट बर्फ जमी है, जबकि लाहुल घाटी में दो से तीन फीट तक हिमपात दर्ज किया गया है। मनाली में एक फीट और सोलंगनाला में करीब ढाई फीट बर्फ गिरने से यातायात और पर्यटन गतिविधियां प्रभावित हुई हैं।

Shimla Weather
Shimla Weather

कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप

हिमाचल (Himachal Pradesh) के शिमला में मंगलवार रात करीब तीन इंच हिमपात हुआ, जिसके चलते ऊपरी शिमला के लिए प्रशासन को शाम के समय ही कुछ वाहनों को रवाना करना पड़ा। सराज घाटी में भारी हिमपात के कारण सड़कें बाधित हो गई हैं और कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

वहीं धौलाधार पर्वत श्रृंखलाओं पर भी अच्छी खासी बर्फबारी दर्ज की गई है। लाहुल-स्पीति जिला प्रशासन ने हिमस्खलन की आशंका को देखते हुए लोगों से अनावश्यक यात्रा न करने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। हिमपात और वर्षा के आंकड़ों पर नजर डालें तो शिमला जिले के खदराला में सर्वाधिक 41 सेंटीमीटर बर्फ गिरी है।

15 सेंटीमीटर हिमपात दर्ज

लाहुल-स्पीति के गोंदला में 36, संधोल में 31, कुकुमसेरी और मनाली में 28-28, कल्पा और शिलारू में 17-17 तथा केलंग में 15 सेंटीमीटर हिमपात दर्ज किया गया। निचले क्षेत्रों में मंगलवार रात गरज के साथ बारिश हुई, जिससे ठंड और बढ़ गई।

भारी वर्षा और हिमपात के चलते प्रदेश में चार राष्ट्रीय राजमार्गों सहित कुल 885 सड़कें बंद हो गई हैं। भुंतर में 55, सेऊबाग में 47, बिलासपुर, गोहर, श्रीनयनादेवी जी और कसौली में 45-45, सुंदरनगर, सलापड़, चुवाड़ी और पंडोह में 42-42, जोगेंद्रनगर में 40 और सोलन में 39 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। 3237 ट्रांसफार्मर ठप होने से बिजली आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित है, जबकि 121 पेयजल योजनाएं भी बंद पड़ी हैं।

45.71 करोड़ रुपये का नुकसान

आपदा से प्रदेश को अब तक 45.71 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है, वहीं लोक निर्माण विभाग को 40.18 करोड़ रुपये की क्षति का अनुमान है। खराब मौसम को देखते हुए मनाली उपमंडल और लाहुल-स्पीति जिले में 29 जनवरी को सभी शिक्षण संस्थान बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं।

उधर, मंगलवार शाम मनाली में भारी हिमपात के कारण रांगड़ी और सोलंगनाला क्षेत्र में सैकड़ों पर्यटक वाहन फंस गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रेस्क्यू अभियान चलाया और आधी रात तक फंसे पर्यटकों को सुरक्षित उनके होटलों तक पहुंचाया। सोलंगनाला की ओर गए करीब 400 पर्यटक वाहन नाग मंदिर के पास फंस गए थे, जिन्हें घंटों की मशक्कत के बाद निकाला गया।

हिमपात का सिलसिला जारी

सभी वाहन फोर-बाय-फोर होने के कारण बड़ा हादसा टल गया। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 30 जनवरी से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे तीन फरवरी तक प्रदेश में बारिश और हिमपात का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Jalandhar News: जालंधर के फेमस डॉक्टर से 2 करोड़ की फिरौती मांगी, गैंगस्टर ने पूरे परिवार को मारने की दी धमकी
Next Article Bomb Threat: पंजाब सेक्रेटेरिएट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराया गया परिसर
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

Himachal Landslide: सवारियों से भरी बस पर अचानक गिरी चट्टानें, दो यात्रियों की मौत और 15 घायल

By Mahabir
हिमाचल प्रदेश

Accident News: हिमाचल प्रदेश में बड़ा हादसा, खाई में गिरी इनोवा कार, 6 लोगों की मौत

By Mahabir

Landslide: पठानकोट-भरमौर हाईवे पर भारी लैंडस्लाइड, घंटों से यातायात बाधित; टूरिस्ट और स्थानीय लोग फंसे

By Mahabir
हिमाचल प्रदेश

Himachal News: एक्सीडेंटल ही नहीं अब झूठे MLA का तमगा हासिल कर चुके है कैप्टन रणजीत- नरेंद्र

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.