Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab: विजिलेंस की कार्रवाई, सीनियर मेडिकल ऑफिसर और सीनियर असिस्टेंट को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab: विजिलेंस की कार्रवाई, सीनियर मेडिकल ऑफिसर और सीनियर असिस्टेंट को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

Mahabir
Last updated: January 30, 2026 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही अपनी मुहिम के दौरान डॉ. हरकीरत गिल, एस.एम.ओ., और सतविंदर सिंह सीनियर असिस्टेंट को 32,000 रुपये की रिश्वत (Bribe) लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

Contents
  • 2500 से 6000 रुपये की रिश्वत मांगी
  • 1,07,000 रुपये की राशि बरामद

उल्लेखनीय है कि उक्त दोनों आरोपी कम्युनिटी हेल्थ सेंटर सिद्धवां बेट, जिला लुधियाना में तैनात हैं। आज यहां इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपियों को स्वास्थ्य कर्मचारी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

BRIBE
BRIBE

2500 से 6000 रुपये की रिश्वत मांगी

उन्होंने बताया कि सिद्धवां बेट के कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में ऑडिट चल रहा था, जिसके संबंध में डॉ. हरकीरत गिल एस.एम.ओ. ने सतविंदर सिंह सीनियर असिस्टेंट कम्युनिटी हेल्थ सेंटर, सिद्धवां बेट के माध्यम से सिद्धवां बेट सीएचसी में तैनात लगभग 50 कर्मचारियों से ऑडिट टीम को रिश्वत देने के नाम पर प्रति कर्मचारी 2500 से 6000 रुपये की रिश्वत मांगी थी।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो ई.ओ.डब्ल्यू. लुधियाना की टीम ने जाल बिछाया और आरोपी सतविंदर सिंह, सीनियर असिस्टेंट को सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 32,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

punjab vigilance bureau
punjab vigilance bureau

1,07,000 रुपये की राशि बरामद

इस संबंध में डॉ. हरकीरत गिल एस.एम.ओ. सिद्धवां बेट को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इस छापेमारी के दौरान, डॉ. हरकीरत गिल एस.एम.ओ. के पर्स से कुल 1,04,500 रुपये और आरोपी सतविंदर सिंह, सीनियर असिस्टेंट के पास से 1,07,000 रुपये की राशि बरामद की गई है।

इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना आर्थिक अपराध शाखा, लुधियाना, पंजाब में भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है और इसकी आगे की जांच जारी है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab: सीमा पार से संचालित नार्काे तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, हेरोइन सहित दो व्यक्ति काबू
Next Article Mission Rozgar: ‘मिशन रोज़गार’ के तहत युवाओं को बिना किसी रिश्वत और सिफ़ारिश के दी सरकारी नौकरियाँ
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.