Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: पीएम मोदी के आने से पहले पंजाब में सियासी धमाका, नवजोत सिद्धू की पत्नी ने उठाया बड़ा कदम
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab News: पीएम मोदी के आने से पहले पंजाब में सियासी धमाका, नवजोत सिद्धू की पत्नी ने उठाया बड़ा कदम

Mahabir
Last updated: January 31, 2026 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के आने से पहले बड़ा सियासी धमाका हुआ है। पूर्व क्रिकेटर और पंजाब कांग्रेस (Punjab Congress) के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने शनिवार को कांग्रेस (Congress) पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया।

Contents
  • कांग्रेस को अलविदा कह दिया
  • सस्पेंशन लेटर पहले से तैयार रखा था
  • पार्टी को खत्म करने में व्यस्त, शर्म करिए

उनके इस फैसले को पंजाब (Punjab) की राजनीति में एक बड़े घटनाक्रम के तौर पर देखा जा रहा है। पार्टी छोड़ते समय डॉ. नवजोत कौर ने कांग्रेस नेतृत्व, खासकर पंजाब (Punjab) कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पर गंभीर और तीखे आरोप लगाए।

कांग्रेस को अलविदा कह दिया

डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने कहा कि उन्होंने उस कांग्रेस को अलविदा कह दिया है, जहां मेहनती और काबिल नेताओं की कोई सुनवाई नहीं होती और जहां फैसले योग्यता या पार्टी हित के बजाय निजी स्वार्थों के आधार पर लिए जाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अब अपने मूल सिद्धांतों से भटक चुकी है और संगठन के भीतर ईमानदार व होनहार नेताओं को लगातार निशाना बनाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

उन्होंने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पर सीधा हमला बोलते हुए उन्हें अब तक का “सबसे भयानक और भ्रष्ट अध्यक्ष” करार दिया। नवजोत कौर ने आरोप लगाया कि राजा वड़िंग ने कांग्रेस को तबाह करने के लिए मुख्यमंत्री के साथ हाथ मिलाया और अपने हितों की रक्षा के लिए ऐसे फैसले किए, जिससे पार्टी को भारी नुकसान पहुंचा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि निजी फायदों के लिए आम आदमी पार्टी के साथ साठगांठ कर कांग्रेस को “बेच दिया गया”।

Amrinder Singh Raja Warring
Amrinder Singh Raja Warring

 

सस्पेंशन लेटर पहले से तैयार रखा था

डॉ. नवजोत कौर ने यह भी कहा कि उनके लिए सस्पेंशन लेटर पहले से तैयार रखा गया था, जबकि उन लगभग 12 वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई, जो नवजोत सिंह सिद्धू को नुकसान पहुंचाने के लिए अकाली नेता बिक्रम मजीठिया के साथ मिलकर काम कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि नवजोत को हराने के बदले इन नेताओं को बड़े पदों से नवाजा गया।

अपने बयान में उन्होंने यह भी कहा कि उनके पास राजा वड़िंग को “बर्बाद करने के लिए पर्याप्त सबूत” मौजूद हैं, लेकिन उन्हें इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है क्योंकि वह पहले ही उस कांग्रेस को छोड़ चुकी हैं जहां किसी होनहार नेता की बात नहीं सुनी जाती। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी विधानसभा सीट पर उन्हें हराने के इरादे से जानबूझकर लोग बिठाए गए।

Navjot Kaur Sidhu
Navjot Kaur Sidhu

पार्टी को खत्म करने में व्यस्त, शर्म करिए

डॉ. नवजोत कौर ने यह सवाल भी उठाया कि आशु, चन्नी, भट्टल, डॉ. गांधी और अन्य वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ अब तक क्या कार्रवाई हुई, जिन्होंने खुलेआम पार्टी नेतृत्व को चुनौती दी।

उन्होंने राजा वड़िंग पर तंज कसते हुए कहा कि वह अब एक मजाक बनकर रह गए हैं और लोग उनकी रील्स का आनंद ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी को जिताने के बजाय उसे खत्म करने में ज्यादा व्यस्त रहना शर्मनाक है और कांग्रेस को पहले ही काफी नुकसान पहुंचाया जा चुका है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: जेल मंत्री द्वारा पटियाला और नाभा जेलों का औचक निरीक्षण
Next Article Punjab News: लुधियाना के प्रमुख कारोबारी से 2 करोड़ की फिरौती मांगी, गैंगस्टर ने गोली मारने की धमकी दी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.