Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: PM Narendra Modi: जालंधर के डेरा सचखंड बल्लां में PM मोदी हुए नतमस्तक, बोले- यूरोप में बिकेंगे पंजाब के कपड़े
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
देश

PM Narendra Modi: जालंधर के डेरा सचखंड बल्लां में PM मोदी हुए नतमस्तक, बोले- यूरोप में बिकेंगे पंजाब के कपड़े

Mahabir
Last updated: February 1, 2026 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। PM Narendra Modi Punjab Jalandhar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को जालंधर स्थित रविदासिया समाज के सबसे बड़े और पवित्र धार्मिक स्थल डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे। यहां उन्होंने डेरा प्रमुख संत निरंजन दास के चरण छूकर आशीर्वाद लिया और संगत को संबोधित किया।

Contents
  • विकास की प्रतिबद्धता दोहराई
  • संत रविदास की जन्मभूमि काशी से जुड़ा मेरा रिश्ता
  • संत निरंजन दास को पद्मश्री
  • संत रविदास ने समानता का दिया संदेश
  • संत रविदास का ‘बेगमपुरा’ का सपना
  • बजट में पंजाब और दोआबा पर विशेष फोकस
  • MSME और खेलों में पंजाब को मिलेगा फायदा
  • यूरोप के 27 देशों का बाजार खुला, पंजाब को होगा बड़ा लाभ
  • क्वालिटी पर ध्यान देने की अपील
  • पहली बार किसी प्रधानमंत्री का डेरा सचखंड बल्लां दौरा
  • आदमपुर और हलवारा एयरपोर्ट का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने अपने संबोधन की शुरुआत पंजाबी भाषा में करते हुए कहा—“मैं पंजाब दी धरती नूं नमन करदा हां।” उनके इस संबोधन से संगत में उत्साह और भावनात्मक माहौल देखने को मिला। करीब 33 मिनट के अपने भाषण में प्रधानमंत्री मोदी ने सभी का दिल जीत लिया।

विकास की प्रतिबद्धता दोहराई

पीएम मोदी (PM Narendra Modi) ने संत गुरु रविदास महाराज के विचारों, सामाजिक समानता, विकसित भारत के संकल्प और पंजाब के आर्थिक विकास से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विस्तार से बात की। उन्होंने संत रविदास की वाणी से तीन श्लोक भी पढ़े और काशी, मध्यप्रदेश और पंजाब में संत रविदास से जुड़े स्थलों के संरक्षण और विकास की प्रतिबद्धता दोहराई।

Narendra Modi Jalandhar Visit
Narendra Modi Jalandhar Visit

संत रविदास की जन्मभूमि काशी से जुड़ा मेरा रिश्ता

प्रधानमंत्री मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा कि उनका रिश्ता संत गुरु रविदास महाराज की जन्मभूमि काशी से है। उन्होंने कहा, “काशी ने मुझे सेवा का अवसर दिया। मैंने उन घाटों को छुआ है, जहां संत रविदास ने शिक्षा प्राप्त की।

मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा कि यहीं से उन्होंने संदेश दिया था—‘मन चंगा तां कठौती च गंगा।’” प्रधानमंत्री ने कहा कि संत रविदास के विचार आज भी समाज को दिशा देने का काम कर रहे हैं।

संत निरंजन दास को पद्मश्री

प्रधानमंत्री (PM Narendra Modi) ने डेरा सचखंड बल्लां द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य और समाजसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि संत श्री पीपल दास और संत श्री श्रवण दास की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए संत निरंजन दास समाज को नई दिशा दे रहे हैं। इन्हीं सेवाओं को देखते हुए केंद्र सरकार ने संत निरंजन दास को पद्मश्री से सम्मानित किया है।

संत रविदास ने समानता का दिया संदेश

प्रधानमंत्री मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा कि संत रविदास का जन्म ऐसे समय में हुआ, जब देश पर लगातार आक्रमण हो रहे थे और समाज कई चुनौतियों से गुजर रहा था। उन्होंने कहा कि संतों ने हमेशा समानता और मानवता का संदेश दिया।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

इसी भावना को सम्मान देते हुए अयोध्या एयरपोर्ट का नाम महर्षि वाल्मीकि के नाम पर रखा गया है। पीएम मोदी (PM Narendra Modi) ने संत रविदास की प्रसिद्ध पंक्ति—“एकौ माटी के सब भांडे”—का उल्लेख करते हुए कहा कि सभी मनुष्य समान हैं।

Narendra Modi Jalandhar Visit News
Narendra Modi Jalandhar Visit News

संत रविदास का ‘बेगमपुरा’ का सपना

प्रधानमंत्री (PM Narendra Modi) ने कहा कि संत रविदास महाराज ने ‘बेगमपुरा’ की परिकल्पना की थी—ऐसा शहर जहां कोई दुखी न हो, कोई वंचित न हो। उन्होंने कहा कि आजादी के दशकों बाद अब भारत मिशन मोड में संत रविदास के विचारों को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। “विकसित भारत का विचार संत रविदास जी की सोच से ही निकला है,” पीएम मोदी ने कहा।

बजट में पंजाब और दोआबा पर विशेष फोकस

प्रधानमंत्री मोदी (PM Narendra Modi) ने उसी दिन संसद में पेश हुए केंद्रीय बजट का उल्लेख करते हुए कहा कि इस बजट में पंजाब को बड़ा लाभ मिला है।

उन्होंने बताया कि सरकार ने सड़क, पुल, बिजली, पानी, सिंचाई और गरीबों के लिए आवास जैसे क्षेत्रों में 17 लाख करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान किया है। इसका सीधा लाभ जालंधर, लुधियाना, होशियारपुर जैसे औद्योगिक और व्यापारिक शहरों को मिलेगा।

MSME और खेलों में पंजाब को मिलेगा फायदा

पीएम मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा कि पंजाब उन राज्यों में शामिल है, जहां MSME यानी छोटे और मध्यम उद्योगों की मजबूत संस्कृति है। इसी को ध्यान में रखते हुए बजट में MSME सेक्टर के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि खेलों के क्षेत्र में भी पंजाब पहले से अग्रणी रहा है और ‘खेलो इंडिया’ के तहत राज्य को बड़ा लाभ मिलने वाला है। इससे कोच और खिलाड़ी तैयार होंगे और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

यूरोप के 27 देशों का बाजार खुला, पंजाब को होगा बड़ा लाभ

प्रधानमंत्री मोदी (PM Narendra Modi) ने यूरोपीय यूनियन के साथ हुई ट्रेड डील का उल्लेख करते हुए इसे “मदर ऑफ ऑल डील” बताया। उन्होंने कहा कि इस समझौते के बाद भारत के लिए 27 यूरोपीय देशों का बाजार खुल गया है।

“जालंधर, लुधियाना और अमृतसर के उद्योगों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। अब यहां बने कपड़े और उत्पाद यूरोप में बहुत कम टैक्स पर बिकेंगे,” उन्होंने कहा। इससे फैक्ट्रियों में उत्पादन बढ़ेगा, ऑर्डर बढ़ेंगे और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

Narendra Modi Jalandhar Visit Update
Narendra Modi Jalandhar Visit Update

क्वालिटी पर ध्यान देने की अपील

प्रधानमंत्री (PM Narendra Modi) ने पंजाब के युवाओं और उद्योगपतियों से अपील की कि वे अपने उत्पादों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा, “दुनिया का बाजार मैंने खोल दिया है, लेकिन अब यह आपकी जिम्मेदारी है कि प्रोडक्ट की क्वालिटी ऐसी हो कि दुनिया कहे—यह भारत से आया है।” पीएम मोदी ने कहा कि वैश्विक प्रतिस्पर्धा के दौर में गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जा सकता।

पहली बार किसी प्रधानमंत्री का डेरा सचखंड बल्लां दौरा

कार्यक्रम के दौरान डेरा प्रबंधन की ओर से कहा गया कि वे प्रधानमंत्री के आगमन से बेहद प्रसन्न हैं और यह पहली बार है जब कोई प्रधानमंत्री (PM Narendra Modi) डेरा सचखंड बल्लां पहुंचा है। इसे ऐतिहासिक क्षण बताते हुए संगत ने प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।

आदमपुर और हलवारा एयरपोर्ट का उद्घाटन

डेरा पहुंचने से पहले प्रधानमंत्री मोदी (PM Narendra Modi) दिल्ली से आदमपुर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उन्होंने आदमपुर एयरपोर्ट का नाम बदलकर ‘श्री गुरु रविदास महाराज जी एयरपोर्ट, आदमपुर’ करने का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने लुधियाना के हलवारा स्थित इंटरनेशनल एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन भी किया।

प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा धार्मिक, सामाजिक और आर्थिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। डेरा सचखंड बल्लां में दिया गया उनका संदेश न केवल रविदासिया समाज, बल्कि पूरे पंजाब के लिए विकास, समानता और समावेशी भारत के संकल्प को मजबूत करता है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Jalandhar News: पूर्व सांसद सुशील रिंकू की लंबी लड़ाई का सकारात्मक परिणाम, आदमपुर एयरपोर्ट अब श्री गुरु रविदास महाराज हवाई अड्डा हुआ
Next Article Punjab: मुख्यमंत्री मान द्वारा प्रधानमंत्री को हलवारा हवाई अड्डे का नाम बदलने की अपील
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

देश

Crime News: भाजपा के पूर्व विधायक ने गोली मारकर किया सुसाइड, पार्टी में हड़कंप

By Mahabir

Earthquake: दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, घरों-दफ्तरों से निकलकर भागे लोग

By Mahabir

Delhi Bomb Threat: शहर में 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, खाली करवाई गई इमारत

By Mahabir

Flight Emergency Landing: दिल्ली से गोवा जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 17 मिनट तक हवा में अटका प्लेन

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.