Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab Weather: पंजाब के 11 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, 9 जिलों में आंधी के साथ बारिश की चेतावनी
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab Weather: पंजाब के 11 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, 9 जिलों में आंधी के साथ बारिश की चेतावनी

Mahabir
Last updated: February 2, 2026 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Alert News: पंजाब में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। राज्य में सोमवार को मौसम विभाग ने 11 जिलों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि 9 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। खासकर सुबह और शाम के समय धुंध और कोहरे की स्थिति अधिक गंभीर रहने की आशंका है।

Contents
  • तापमान में गिरावट
  • घने कोहरे का अलर्ट
  • 9 जिलों में बारिश के आसार
  • दृश्यता 50 मीटर तक सिमटी
  • कहां कितनी बारिश
  • पश्चिमी विक्षोभ का असर
  • तापमान में और गिरावट के आसार
  • आगे का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब (Punjab) में बीते 24 घंटों के दौरान कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है, वहीं बठिंडा (Bathinda) में सुबह के समय दृश्यता शून्य तक पहुंच गई, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। वहीं, आने वाले दिनों में आंधी और बारिश की भी चेतावनी जारी हुई है।

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update

तापमान में गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार पंजाब (Punjab) के अधिकतम तापमान में औसतन 1.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे तापमान सामान्य के करीब पहुंच गया है। हालांकि रात के तापमान में आगामी दिनों में फिर गिरावट के संकेत मिल रहे हैं। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान अमृतसर में 5.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग (IMD) ने जिन 11 जिलों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है, उनमें अमृतसर (Amritsar), कपूरथला (Kapurthala), जालंधर (Jalandhar), बठिंडा (Bathinda), लुधियाना (Ludhiana), बरनाला (Barnala), मानसा (Mansa), संगरूर (Sangrur), फतेहगढ़ साहिब, पटियाला (Patiala)और मलेरकोटला शामिल हैं।

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update

घने कोहरे का अलर्ट

इन इलाकों में कुछ स्थानों पर घना कोहरा पड़ने की संभावना है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है। प्रशासन ने वाहन चालकों को सावधानी बरतने, धीमी गति से चलने और फॉग लाइट्स का उपयोग करने की सलाह दी है।

9 जिलों में बारिश के आसार

इसके अलावा पंजाब (Punjab) के 9 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। इनमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, रूपनगर और एसएएस नगर (मोहाली) शामिल हैं। इन जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश के कारण तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे ठंड बढ़ने के आसार हैं।

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update

दृश्यता 50 मीटर तक सिमटी

रविवार को अमृतसर, पटियाला और बठिंडा में घनी से घनी धुंध दर्ज की गई। इस दौरान कई इलाकों में दृश्यता घटकर 0 से 50 मीटर तक रह गई। बठिंडा में सुबह के समय दृश्यता शून्य दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

जिससे हाईवे और शहर की सड़कों पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। कई स्थानों पर वाहन रेंगते नजर आए और स्कूल जाने वाले बच्चों व दफ्तर जाने वाले लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।

कहां कितनी बारिश

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार रविवार को फरीदकोट में 0.1 मिमी, मानसा में 4.3 मिमी, पठानकोट में 0.3 मिमी, पटियाला में 0.3 मिमी, रूपनगर में 0.5 मिमी, संगरूर में 0.4 मिमी और मोहाली में 0.8 मिमी बारिश दर्ज की गई।

इस दौरान राज्य का अधिकतम तापमान 19.2 से 22.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.9 से 11.9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

Rain Alert In Punjab
Rain Alert In Punjab

पश्चिमी विक्षोभ का असर

मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर पाकिस्तान और आसपास के इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। यह जमीन से करीब 3 से 6 किलोमीटर की ऊंचाई पर हवा के चक्र के रूप में बना हुआ है। इससे जुड़ा चक्रवाती प्रभाव, जो पहले उत्तर राजस्थान में स्थित था, अब दक्षिण हरियाणा और आसपास के उत्तर राजस्थान में पहुंच गया है।

इसका असर करीब 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक देखा जा रहा है। इसके चलते पंजाब समेत उत्तर-पश्चिम भारत के मौसम में बदलाव आ रहा है। वहीं 5 फरवरी 2026 की रात से एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है।

तापमान में और गिरावट के आसार

मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि 2 फरवरी को राज्य के कुछ गिने-चुने इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। आने वाले तीन दिनों के दौरान रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। इसके बाद तापमान में किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं।

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update

आगे का पूर्वानुमान

  • 3 फरवरी: अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में कुछ स्थानों पर घना कोहरा छा सकता है। मौसम शुष्क रहेगा।
  • 4 फरवरी: इन जिलों में फिर से घने कोहरे की संभावना, मौसम शुष्क बना रहेगा।
  • 5 फरवरी: बारिश या धुंध को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखें और आवश्यक सावधानियां बरतें।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Budget 2026: केंद्र सरकार द्वारा बजट में फिर पंजाब के साथ भेदभाव: हरभजन सिंह ETO
Next Article Jalandhar News: जालंधर में PM मोदी और संत निरंजन दास जी के खिलाफ बनाया आपत्तिजनक VIDEO, हिरासत में महिला
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.