Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Haryana News: हरियाणा में अपराध दर में 8.24% की कमी, महिलाओं से जुड़े क्राइम में 55% की ऐतिहासिक गिरावट
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
हरियाणा

Haryana News: हरियाणा में अपराध दर में 8.24% की कमी, महिलाओं से जुड़े क्राइम में 55% की ऐतिहासिक गिरावट

Mahabir
Last updated: February 5, 2026 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, पंचकूला। Haryana News: हरियाणा पुलिस की प्रोएक्टिव रणनीति और लक्षित अभियानों के चलते जनवरी 2025 की तुलना में जनवरी 2026 में कुल पंजीकृत अपराधों में 8.24 प्रतिशत की उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। जहां जनवरी 2025 में कुल 10,115 मामले दर्ज हुए थे, वहीं जनवरी 2026 में यह संख्या घटकर 9,492 रह गई।

Contents
  • अपराध-मुक्त हरियाणा
  • कमजोर वर्गों के लिए जीरो टॉलरेंस नीति
  • अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण
  • नशा तस्करों पर सख्त कार्रवाई
  • जनसेवा, त्वरित प्रतिक्रिया और मानवीय पहल
  • पुलिस को तुरंत सूचना दें

इतना ही नहीं , दुष्कर्म मामलो में 54.55 प्रतिशत, एससी/एसटी मामलो में 32.91 प्रतिशत, डकैती में 77 प्रतिशत तथा अन्य महत्वपूर्ण अपराधों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है जो हरियाणा पुलिस की प्रोएक्टिव पुलिसिंग को दर्शाती है।

अपराध-मुक्त हरियाणा

पुलिस महानिदेशक हरियाणा (Haryana) अजय सिंघल ने अपना विजन-2026 साझा करते हुए कहा कि हरियाणा पुलिस का लक्ष्य केवल अपराध पर नियंत्रण नहीं, बल्कि एक ऐसा सुरक्षित, संवेदनशील और भरोसेमंद वातावरण तैयार करना है जहाँ प्रत्येक नागरिक—विशेषकर महिलाएं, बच्चे और कमजोर वर्ग—खुद को पूरी तरह सुरक्षित महसूस करें। उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 तक हरियाणा पुलिस प्रोएक्टिव, टेक्नोलॉजी-ड्रिवन और इंटेलिजेंस-आधारित पुलिसिंग को और सुदृढ़ करते हुए अपराध की रोकथाम को प्राथमिकता देगी, ताकि अपराध होने से पहले ही उस पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 तक हरियाणा पुलिस साइबर अपराध नियंत्रण, सड़क सुरक्षा, आपातकालीन प्रतिक्रिया और जनसंपर्क के क्षेत्र में तकनीकी नवाचारों को और विस्तार देगी, ताकि हरियाणा पुलिस को और तेज़, पारदर्शी और जवाबदेह बनाया जा सके। डीजीपी ने कहा कि पुलिस-जन सहभागिता को मजबूत करते हुए विश्वास आधारित पुलिसिंग को बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे समाज और पुलिस के बीच सहयोग और भरोसा और अधिक गहरा हो।

कमजोर वर्गों के लिए जीरो टॉलरेंस नीति

महिला सुरक्षा और कमजोर वर्गों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए डीजीपी ने कहा कि राज्य में महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराधों के प्रति “जीरो टॉलरेंस” की नीति अपनाई गई है, जिसके परिणामस्वरूप इन मामलों में लगभग 100 प्रतिशत डिटेक्शन रेट हासिल किया गया है।

उन्होंने बताया कि बलात्कार के मामलों में 54.55 प्रतिशत की भारी कमी दर्ज की गई है, जो 99 मामलों से घटकर 45 रह गए हैं। इसके अतिरिक्त बलात्कार के प्रयास के मामलों में 14.29 प्रतिशत तथा एससी/एसटी एक्ट के अंतर्गत दर्ज अपराधों में 32.91 प्रतिशत की उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। पॉक्सो एक्ट और छेड़छाड़ के मामलों में भी लगातार गिरावट का रुझान बना हुआ है।

Haryana Police
Haryana Police

अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण

डीजीपी ने बताया कि राज्य में गंभीर, हिंसक एवं संपत्ति से जुड़े अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया गया है। आंकड़ों के अनुसार, सेंधमारी में 31 प्रतिशत, चोरी में 23 प्रतिशत तथा स्नैचिंग की घटनाओं में 20 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।

इसी प्रकार हिंसक अपराधों में भी उल्लेखनीय गिरावट देखने को मिली है, जिसमें गंभीर चोट के मामलों में 45 प्रतिशत, हत्या के प्रयास में 29 प्रतिशत तथा हत्या के मामलों में 15 प्रतिशत की कमी शामिल है।

नशा तस्करों पर सख्त कार्रवाई

संगठित अपराध, गैंगस्टर्स और नशा तस्करों के विरुद्ध की गई सख्त कार्रवाई का उल्लेख करते हुए डीजीपी ने बताया कि जनवरी माह में पुलिस द्वारा 17 मुठभेड़ की गईं, जिनमें 26 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 9 इनामी बदमाश शामिल हैं। इस अवधि में कुल 9,561 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 810 जघन्य अपराधी, 450 उद्घोषित अपराधी तथा 49 इनामी बदमाश शामिल हैं।

आर्म्स एक्ट के तहत 191 मामले दर्ज कर 293 गिरफ्तारियां की गईं, जिनसे 237 अवैध हथियार, 512 कारतूस तथा 20 मैगजीन बरामद की गईं। वहीं, एनडीपीएस एक्ट के तहत 395 मामले दर्ज कर 707 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ जब्त किए गए। गैंगस्टर्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 13 एलओसी अर्थात लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया तथा 162 हाई-प्रोफाइल अपराधियों का डेटा अंतर-राज्यीय एजेंसियों के साथ साझा किया गया।

जनसेवा, त्वरित प्रतिक्रिया और मानवीय पहल

डीजीपी ने हरियाणा पुलिस की जनसेवा एवं मानवीय पहलों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि डायल-112 पर प्राप्त 1,15,342 कॉल्स में से 1,05,618 कॉल्स का निपटान किया गया, जिससे 92 प्रतिशत की संतुष्टि दर प्राप्त हुई। सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए प्रतिदिन लगभग 5,460 पुलिसकर्मी 424 नाकों पर तैनात रहे। कड़ाके की ठंड के दौरान 15,757 जरूरतमंदों को मानवीय सहायता प्रदान की गई।

सड़क सुरक्षा को लेकर 3,38,953 चालान किए गए तथा 2,413 दुर्घटना पीड़ितों को मौके पर ही त्वरित सहायता प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त साइबर अपराध, महिला सुरक्षा एवं सामाजिक जागरूकता के लिए 2,073 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनसे 1.66 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित हुए।

पुलिस को तुरंत सूचना दें

पुलिस महानिदेशक, हरियाणा अजय सिंघल ने प्रदेश के सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सुरक्षित और अपराध-मुक्त हरियाणा का निर्माण केवल पुलिस के प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है।

उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि वे कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें और नशा, साइबर अपराध व महिलाओं के विरुद्ध अपराधों के प्रति जागरूकता फैलाने में भागीदार बनें।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Haryana News: मुख्यमंत्री 38वें राष्ट्रीय खेल के पदक विजेताओं को करेंगे सम्मानित, CM कप का भी करेंगे शुभारंभ- खेल मंत्री
Next Article Haryana News: 11 को भाजपा समर्पण दिवस के रूप में मनाएगी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि : मोहन लाल बड़ौली
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

हरियाणा

Haryana News: सीएम नायब सिंह सैनी ने हरियाणा पुलिस को सौंपीं 312 नई ERV वाहन

By Mahabir
हरियाणा

Haryana News: ‘मेक इन हरियाणा’ नीति लॉन्च, 1.10 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर हुए समझौते

By Mahabir
हरियाणा

Haryana News: मंत्री राव नरबीर सिंह की अध्यक्षता में हितधारक परामर्श बैठक का आयोजन

By Mahabir
हरियाणा

Haryana News: सीएम ने हरियाणा स्टेट एनवायरमेंट प्लान 2025 का किया शुभारंभ

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.