Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: India-US Trade Deal: भारत-अमेरिका ट्रेड डील में कृषि या डेयरी पर कोई समझौता नहीं, किसानों के हितों की पूरी तरह रक्षा की जाएगी- शिवराज सिंह चौहान
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
देश

India-US Trade Deal: भारत-अमेरिका ट्रेड डील में कृषि या डेयरी पर कोई समझौता नहीं, किसानों के हितों की पूरी तरह रक्षा की जाएगी- शिवराज सिंह चौहान

Mahabir
Last updated: February 5, 2026 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, नई दिल्ली। India-US Trade Deal News: भारत-अमेरिका व्यापार समझौतों और कृषि आयात को लेकर फैल रही अटकलों के बीच कृषि मंत्रालय ने स्थिति को स्पष्ट करते हुए कहा है कि सरकार ने किसानों के हितों से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया है।

Contents
  • अफवाहों पर ध्यान न दें
  • भारत के निर्यात को बड़ा फायदा
  • अफवाहों का भी खंडन किया
  • किसानों के हित सर्वोपरि

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने साफ शब्दों में कहा कि देश के संवेदनशील कृषि क्षेत्र पूरी तरह सुरक्षित हैं और घरेलू बाजार को विदेशी आयात के लिए नहीं खोला गया है।

india us trade deal
india us trade deal

अफवाहों पर ध्यान न दें

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने विशेष रूप से बताया कि डेयरी क्षेत्र, मुख्य अनाज जैसे चावल और गेहूं, बाजरा और फल पूरी तरह संरक्षित हैं। इन क्षेत्रों को लेकर जो आशंकाएं और अफवाहें फैलाई जा रही हैं, उनमें कोई सच्चाई नहीं है।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने कहा कि सरकार “अन्नदाता” के हितों को सर्वोपरि मानते हुए हर निर्णय ले रही है और भारतीय कृषि पर किसी भी प्रकार के अंतरराष्ट्रीय दबाव को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

india us trade deal News
india us trade deal News

भारत के निर्यात को बड़ा फायदा

कृषि मंत्रालय की प्रेस विज्ञप्ति में यह भी बताया गया कि अमेरिका द्वारा कुछ भारतीय उत्पादों पर टैरिफ घटाकर 18 प्रतिशत किए जाने से भारत के निर्यात को बड़ा फायदा होगा। विशेष रूप से चावल, मसालों और टेक्सटाइल उत्पादों के निर्यात में भारी उछाल आने की संभावना है। इससे न केवल देश की विदेशी मुद्रा आय बढ़ेगी, बल्कि किसानों और निर्यातकों को भी सीधा लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

टेक्सटाइल निर्यात में वृद्धि का सीधा असर कपास किसानों पर पड़ेगा। मंत्रालय के अनुसार, कपड़ा उद्योग की मांग बढ़ने से देश में कपास की खपत में इजाफा होगा, जिससे कपास उत्पादक किसानों को बेहतर कीमत मिलने की संभावना है। यह कदम ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और किसानों की आय बढ़ाने में सहायक साबित हो सकता है।

shivraj singh chouhan
shivraj singh chouhan

अफवाहों का भी खंडन किया

मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन अफवाहों का भी खंडन किया, जिनमें कहा जा रहा है कि सरकार ने अमेरिकी दबाव में आकर भारतीय कृषि बाजार को खोल दिया है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी अधिकारियों के कुछ बयानों को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है, जिससे भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है। वास्तविकता यह है कि सरकार ने ऐसा कोई भी कदम नहीं उठाया है जिससे घरेलू किसानों या बाजार को नुकसान पहुंचे।

कृषि मंत्रालय ने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी किसी भी व्यापार समझौते या नीति निर्णय से पहले किसानों के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। सरकार का उद्देश्य कृषि क्षेत्र को कमजोर करना नहीं, बल्कि निर्यात के अवसर बढ़ाकर किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ना है, वह भी बिना घरेलू सुरक्षा से समझौता किए।

Farmers
Farmers

किसानों के हित सर्वोपरि

  • केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्पष्ट किया कि डेयरी, मुख्य अनाज (चावल और गेहूं), बाजरा और फल पूरी तरह से सुरक्षित हैं। इनके बाजार को विदेशी आयात के लिए नहीं खोला गया है।
  • उन्होंने कहा कि सरकार ने “अन्नदाता” के हितों से कोई समझौता नहीं किया है। भारतीय कृषि पर किसी भी दबाव को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
  • अमेरिका द्वारा टैरिफ (शुल्क) घटाकर 18% करने से भारत से चावल, मसालों और टेक्सटाइल का निर्यात बढ़ेगा।
    टेक्सटाइल (कपड़ा) निर्यात बढ़ने से देश के कपास उत्पादक किसानों को सीधा फायदा होगा और उनकी फसलों की मांग बढ़ेगी।
  • मंत्रालय ने कहा कि अमेरिकी अधिकारियों के कुछ बयानों से भ्रम फैलाया जा रहा है, जबकि सच्चाई यह है कि घरेलू बाजार को नुकसान पहुंचाने वाला कोई कदम नहीं उठाया गया है।

कृषि मंत्रालय ने जनता और किसानों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Haryana News: 11 को भाजपा समर्पण दिवस के रूप में मनाएगी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि : मोहन लाल बड़ौली
Next Article Jalandhar News: जालंधर के पाश इलाके में AAP नेता की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

देश

Crime News: भाजपा के पूर्व विधायक ने गोली मारकर किया सुसाइड, पार्टी में हड़कंप

By Mahabir

Earthquake: दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, घरों-दफ्तरों से निकलकर भागे लोग

By Mahabir

Delhi Bomb Threat: शहर में 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, खाली करवाई गई इमारत

By Mahabir

Flight Emergency Landing: दिल्ली से गोवा जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 17 मिनट तक हवा में अटका प्लेन

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.