Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Jalandhar News: जालंधर में AAP नेता की हत्या, सभी नाकों पर हाई अलर्ट, CCTV फुटेज से हत्यारे की तस्वीर आई सामने
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
जालंधर

Jalandhar News: जालंधर में AAP नेता की हत्या, सभी नाकों पर हाई अलर्ट, CCTV फुटेज से हत्यारे की तस्वीर आई सामने

Mahabir
Last updated: June 2, 2026 5:11 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जालंधर में आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबरॉय की हत्या को लेकर पुलिस की शुरूआती जांच में अहम जानकारी सामने आई है। लेकिन पुलिस ने अभी तक इसे आधिकारिक रूप से मीडिया के साथ साझा नहीं किया। सूत्रों के मुताबिक पुलिस को टारगेट किलिंग का शक है। वहीं, सीसीटीवी खंगालने के बाद पुलिस को एक फुटेज हाथ लगी है। इस फुटेज में सफेट एक्टिवा सवार बदमाश की फोटो सामने आई है।

Contents
  • CCTV खंगालने में जुटी पुलिस
  • रेकी के बाद हत्या
  • टारगेट किलिंग, गैंगस्टर का हाथ संभव
  • 8 से 9 फायर हुए
  • शहर में हाई अलर्ट
  • पत्नी नगर निगम का चुनाव लड़ चुकीं

आपको बता दें कि जालंधर (Jalandhar) में 6 फरवरी की सुबह आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबराय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वे 52 साल के थे। स्कूटी पर आए हमलावरों ने उन्हें 6 गोलियां मारीं। 5 सीने में और एक गोली सिर पर लगी। लक्की ओबेरॉय मॉडल टाउन इलाके में गुरुद्वारे में माथा टेकने आए थे। जैसे ही वे गुरुद्वारे से निकलकर अपनी थार गाड़ी में बैठने लगे तो बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

Lucky Oberai
Lucky Oberai

CCTV खंगालने में जुटी पुलिस

परिजन गंभीर हालत में उन्हें मॉडल टाउन के प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार को विश्वास नहीं हुआ तो वे उन्हें शहर के श्रीराम अस्पताल लेकर गए। यहां भी उन्हें मृत बताया गया। एडीसीपी जयंत पुरी ने बताया कि पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। CCTV खंगाले जा रहे हैं। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस को उनकी टारगेट किलिंग का शक है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

पुलिस के मुताबिक लक्की ओबेरॉय सुबह 7:15 बजे पॉश इलाके मॉडल टाउन के गुरुद्वारे में माथा टेकने आए थे। वह नियमित तौर पर गुरुद्वारे में आते थे। गुरुद्वारे में माथा टेकने के बाद वह बाहर निकले और घर जाने के लिए थार में बैठ गए। इसी दौरान एक्टिवा पर सवार हमलावर वहां पहुंच गए। उन्होंने थार लेकर जाने से पहले ही थार पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जिससे थार के शीशे चकनाचूर हो गए।

रेकी के बाद हत्या

इसके बाद हमलावरों ने सीधे लक्की ओबेरॉय पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इस दौरान उनकी छाती और चेहरे पर गोलियां मारीं गई। जब लक्की ओबेरॉय गंभीर रूप से घायल होकर सीट पर लुढ़क गए तो हमलावर वहां से फरार हो गए। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि AAP नेता लक्की ओबेरॉय की हत्या पूरी रेकी करने के बाद की गई है।

Model Town Jalandhar
Model Town Jalandhar

पुलिस के मुताबिक हमलावरों ने पहले पता किया कि लक्की रोजाना सुबह 7 बजे के आसपास गुरुद्वारे आते हैं। हमलावरों को उनकी थार के बारे में भी पता था। इसलिए वह लक्की ओबेरॉय का पीछा करते हुए वहां तक पहुंचे। लक्की ओबेरॉय जब गुरुद्वारे के अंदर चले गए तो बाहर उनका इंतजार करने लगे।

टारगेट किलिंग, गैंगस्टर का हाथ संभव

पुलिस जांच के मुताबिक हमलावरों ने गुरुद्वारे से बाहर आने के बाद लक्की का थार में बैठने तक इंतजार किया। इसकी वजह ये थी कि अगर बाहर फायरिंग करते तो लक्की भागकर गुरुद्वारे के अंदर या आसपास किसी और जगह जा सकते थे। मगर, जब वे थार के भीतर बैठ गए तो वहां से निकलकर भागने के लिए उन्हें मौका नहीं मिला। इसी वजह से हमलावर उनका कत्ल करने में कामयाब रहे।

पुलिस को शक है कि यह टारगेट किलिंग है, जिसके पीछे गैंगस्टर हो सकते हैं। लक्की ओबेरॉय के मर्डर को पूरी प्लानिंग के साथ अंजाम दिया गया। हमलावरों ने न केवल टारगेट हिट करने के लिए पूरी तैयारी की थी बल्कि उसके बाद फरारी के रास्ते भी ढूंढ रखे थे। ऐसे में संभावना है कि जल्द ही कोई गैंग इसकी जिम्मेदारी ले सकता है।

AAP नेता लक्की ओबेरॉय को गोली मारने वाले हमलावरों की CCTV फुटेज।
AAP नेता लक्की ओबेरॉय को गोली मारने वाले हमलावरों की CCTV फुटेज।

8 से 9 फायर हुए

श्रीराम अस्पताल के डॉक्टर विशाल ने बताया कि सतिंपाल सिंह जोगी उर्फ लक्की ओबेरॉय को घायल हालत में लाया गया था। लक्की को टारगेट कर 8 से 9 फायर किए गए। इनमें 5 से 6 गोलियां उनके सीने पर लगी हैं जबकि एक गोली चेहरे पर लगी है। गोलियां लगने की वजह से उनकी हालत काफी गंभीर थी। जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखकर ट्रीटमेंट दिया जा रहा था लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

शहर में हाई अलर्ट

ADCP जयंत पुरी ने बताया कि वारदात के बाद हमलावर भाग गए थे। पुलिस ने सभी नाकों पर हमलावरों के बारे में सूचित कर दिया है। इसके साथ ही गुरुद्वारे के सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस के जो हाईटेक सीसीटीवी लगे हैं, उनकी फुटेज भी निकले जा रहे हैं, ताकि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

पत्नी नगर निगम का चुनाव लड़ चुकीं

जानकारी के अनुसार, लक्की ओबरॉय जालंधर कैंट में AAP के हलका इंचार्ज थे। उनके परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है। इसके इलावा दो भाई और मां भी हैं। उनकी पत्नी नगर निगम का चुनाव भी लड़ चुकी हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: पंजाब में धार्मिक आयोजन में लगे अश्लील गानों पर ठुमके, लोगों में भारी रोष, FIR दर्ज
Next Article Bomb Threat: हाईकोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

जालंधर में जनगणना ड्यूटी से गैर हाजिर शिक्षकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
जालंधर

Jalandhar News: जालंधर में जनगणना ड्यूटी से गैर हाजिर शिक्षकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

By Mahabir

Jalandhar News: जालंधर में नगर निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों को शनिवार और रविवार को भी करनी पड़ेगी ड्यूटी, जारी हुआ आदेश

By Mahabir
जालंधर

Jalandhar News: जालंधर में PPR मार्केट के इस हुक्का बार में पुलिस की रेड, मालिक समेत 2 गिरफ्तार

By Mahabir

Jalandhar News: अल्फ़ा महेन्द्रू फाउंडेशन ने लद्देवाली फ्लाईओवर के ऊपर से हाई वोल्टेज तार हटाने के लिए की पहल

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.