Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Jalandhar: जालंधर के लक्की ओबरॉय हत्याकांड में पुलिस को मिले अहम सुराग, घर से नौकर गायब
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Jalandhar: जालंधर के लक्की ओबरॉय हत्याकांड में पुलिस को मिले अहम सुराग, घर से नौकर गायब

Mahabir
Last updated: February 7, 2026 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar Lucky Oberoi Murder Case Update News: जालंधर के मॉडल टाउन इलाके में हुए लक्की ओबरॉय हत्याकांड की साजिश करीब 44 दिनों के भीतर रची गई। इस साजिश में लक्की ओबराय का नौकर भी शामिल बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। पंजाब और हिमाचल में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

Contents
  • लक्की और जोगा दोस्त थे
  • कालेज प्रधानगी से विवाद
  • गुरुद्वारे के बाहर गोली मारी
  • लक्की ने AAP ज्वाइन किया
  • लक्की ओबरॉय काफी एक्टिव थे

जालंधर (Jalandhar) में लक्की हत्याकांड की जांच में जुटी पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। सोशल मीडिया गतिविधियों से सामने आया है कि गैंगस्टर जोगा फोलड़ीवाल ने 25 दिसंबर 2025 को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लक्की ओबरॉय को खुलेआम धमकी दी थी। ठीक 44 दिन बाद, मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारे के बाहर दिनदहाड़े गोलियां बरसाकर लक्की ओबरॉय की हत्या कर दी गई।

Lucky Oberai and Joga
Lucky Oberai and Joga

लक्की और जोगा दोस्त थे

चौंकाने वाली बात यह है कि हत्या से कुछ महीने पहले तक लक्की ओबरॉय और जोगा फोलड़ीवाल के बीच गहरी दोस्ती थी। दोनों न केवल एक-दूसरे के करीबी थे, बल्कि साथ में जन्मदिन मनाते, केक काटते और सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की पोस्ट को लाइक और शेयर करते नजर आते थे।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दोनों के रिश्तों में दरार कुछ निजी और राजनीतिक मामलों को लेकर पड़ी थी, जो धीरे-धीरे दुश्मनी में बदल गई। बताया जा रहा है कि खालसा कॉलेज की प्रधानगी को लेकर दोनों के बीच टकराव खुलकर सामने आया।

Lucky Oberai
Lucky Oberai

कालेज प्रधानगी से विवाद

कॉलेज प्रधान के चुनाव में लक्की ओबरॉय ने जोगा फोलड़ीवाल को पूरी तरह नजरअंदाज करते हुए अपनी ताकत का प्रदर्शन किया और लव नामक युवक को प्रधान बनवा दिया। इस घटनाक्रम के बाद दोनों के संबंधों में तीखी कड़वाहट आ गई और यहीं से दुश्मनी की नींव पड़ी।

25 दिसंबर 2025 को जोगा फोलड़ीवाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर लक्की ओबरॉय को धमकी दी थी। उस वक्त इस पोस्ट को कई लोगों ने हल्के में लिया, लेकिन पुलिस का मानना है कि यही पोस्ट हत्या की साजिश का पहला सार्वजनिक संकेत था। इसके बाद लगातार लक्की की गतिविधियों पर नजर रखी गई और आखिरकार 44 दिन बाद वारदात को अंजाम दिया गया।

Jalandhar Lucky Oberai murder
Jalandhar Lucky Oberai murder

गुरुद्वारे के बाहर गोली मारी

हत्या वाले दिन लक्की ओबरॉय मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारे के बाहर मौजूद थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस पूरे मामले में लक्की का एक नौकर संदिग्ध परिस्थितियों में गायब बताया जा रहा है, जिसे पुलिस तलाश रही है।

जांच एजेंसियों को शक है कि इस नौकर को घटना की अहम जानकारी हो सकती है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि जोगा फोलड़ीवाल के चाचा गुरविंदर बाबा के साथ भी लक्की ओबरॉय के पहले अच्छे संबंध थे। हालांकि बाद में गुरविंदर बाबा पर लक्की के एक दोस्त पर हमला करवाने के आरोप लगे थे।

Aam Aadmi Party
Aam Aadmi Party

लक्की ने AAP ज्वाइन किया

इसके बाद रिश्तों में और तनाव बढ़ा। जब जोगा और लक्की के बीच मतभेद गहरे हुए तो जोगा ने अपनी गैंग बदल ली और कुख्यात गैंगस्टर सोनू खत्री से हाथ मिला लिया। इसके बाद वह अवैध तरीके से अमेरिका चला गया।

लक्की ओबरॉय ने वर्ष 2022 के आसपास आम आदमी पार्टी (AAP) जॉइन की थी। पार्टी से जुड़ने के बाद उन्होंने जालंधर कैंट विधानसभा हलके में सक्रिय भूमिका निभाई और स्थानीय नेतृत्व का भरोसा जीतने में कामयाब रहे। वह सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने लगे, जिससे उनकी पहचान तेजी से बढ़ी।

राजनीति में बढ़ती पकड़ और कॉलेज चुनाव में शक्ति प्रदर्शन के बाद लक्की ओबरॉय लगातार सुर्खियों में रहने लगे। इससे उनके विरोधी खेमे में बेचैनी बढ़ गई थी। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं उनकी बढ़ती राजनीतिक और सामाजिक ताकत ही हत्या की वजह तो नहीं बनी।

Model Town Jalandhar
Model Town Jalandhar

लक्की ओबरॉय काफी एक्टिव थे

सोशल मीडिया पर भी लक्की ओबरॉय काफी एक्टिव थे। फेसबुक रील्स और पोस्ट के जरिए वे अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल को खुलकर दिखाते थे। कई वीडियो में बैकग्राउंड में बदमाशी और गैंगस्टर कल्चर से जुड़े गाने भी सुनाई देते हैं, जो अब जांच के दायरे में हैं।

फिलहाल पुलिस इस हत्याकांड में गैंगस्टर एंगल, राजनीतिक रंजिश और निजी दुश्मनी—तीनों पहलुओं से जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और सोशल मीडिया गतिविधियों को खंगाला जा रहा है। जालंधर पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Jalandhar Kidney Racket: जालंधर में चर्चित किडनी कांड की सुनवाई आज, इन डाक्टरों की होगी पेशी
Next Article Punjab News: पंजाब में मामूली विवाद ने लिया भयानक रूप, चली ताबड़तोड़ गोलियां, 2 लोगों की मौत
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.