Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Haryana News: मोदी सरकार का बजट रिफार्म एक्सप्रेस है और अवसरों का हाईवे: नलिन कोहली
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
हरियाणा

Haryana News: मोदी सरकार का बजट रिफार्म एक्सप्रेस है और अवसरों का हाईवे: नलिन कोहली

Mahabir
Last updated: February 8, 2026 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, फ़रीदाबाद। Haryana News: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता नलिन कोहली ने भाजपा ज़िला कार्यालय अटल कमल में आयोजित प्रेसवार्ता में मोदी सरकार के 2026-27 के बजट को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में दूरदर्शी, निर्णायक और ऐतिहासिक बजट बताया।

Contents
  • मेले में हुए हादसे पर गहरा दुःख जताया
  • ये रहे उपस्थित
  • GDP में हर वर्ष ग्रोथ हो रही
  • कौशल केंद्र विकसित किए जाएंगे
  • 7.85 लाख करोड़ डिफेन्स बजट रखा
  • विकसित राष्ट्र बनाने में मील का पत्थर साबित होगा

उन्होंने कहा कि यह बजट वैभवशाली, गौरवशाली और शक्तिशाली भारत के निर्माण की दिशा में सशक्त कदम है जो किसानों, गरीबों, मध्यम वर्ग, महिलाओं और युवाओं की आकांक्षाओं को केंद्र में रखता है। शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, नवाचार, स्टार्टअप, निवेश, कृषि और ग्राम अर्थव्यवस्था जैसे सभी प्रमुख क्षेत्रों को समग्र रूप से सशक्त कर यह बजट स्पष्ट करता है कि सरकार की नीतियाँ भारत के लोगों के जन-कल्याण को सर्वोपरि मानती हैं।

surajkund mela accident
surajkund mela accident

मेले में हुए हादसे पर गहरा दुःख जताया

प्रेसवार्ता के दौरान कोहली ने पत्रकारों के सवालों के जवाब भी दिए और फरीदाबाद शिल्प मेले में हुए हादसे पर गहरा दुःख जताया। कोहली (Nalin Kohli) ने कहा कि युवाओं के लिए हाई-स्किल्ड रोजगार के अवसर, महिलाओं के सशक्तिकरण की योजनाएँ और किसानों की आय बढ़ाने पर विशेष फोकस इस बात का प्रमाण है कि यह बजट विकास के साथ समावेशी प्रगति को नई गति देगा।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

यह सर्वस्पर्शी और सर्वसमावेशी बजट ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के संकल्प को साकार करते हुए भारत को विकसित राष्ट्र और विश्वगुरु बनाने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ाने वाला ऐतिहासिक कदम है। यह बजट भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के साथ-साथ विश्व गुरु की दिशा में आगे बढ़ाने वाला है।

ये रहे उपस्थित

राष्ट्रीय प्रवक्ता ने नलिन कोहली ने भाजपा ज़िला कार्यालय अटल कमल में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 “विकसित भारत /2047” के लक्ष्य को साकार करने वाला ठोस और दूरदर्शी रोडमैप है। यह बजट आत्मनिर्भर भारत, तेज़ आर्थिक वृद्धि, रोजगार सृजन और जन-कल्याण को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है।

इस अवसर पर भाजपा ज़िला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, पूर्व ज़िला महामंत्री मूलचंद मित्तल, ज़िला महामंत्री शोभित अरोड़ा, ज़िला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता, कार्यालय सचिव राज मदान तथा युवा मोर्चा ज़िला अध्यक्ष सचिन ठाकुर सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

GDP में हर वर्ष ग्रोथ हो रही

नलिन कोहली ने कहा कि मोदी सरकार ने बीते 12 वर्षों में भारत को ‘फ्रेजाइल फाइव’ की श्रेणी से निकालकर दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनाया है। भारत की जीडीपी में 7 प्रतिशत हर वर्ष ग्रोथ हो रही है। अर्थव्यवस्था विश्व में चौथे स्थान पर है। आने वाले कुछ सालों में तीसरे स्थान पर होगी।

उन्होंने कहा कि यह बजट आर्थिक स्थिरता के साथ सामाजिक ज़िम्मेदारी को भी संतुलित करता है। मध्यम वर्ग, युवाओं और एमएसएमई को सीधे लाभ मिल रहे हैं। 12 लाख तक आय पर शून्य कर, सरल आईटीआर, टीसीएल घटाकर 2 प्रतिशित, 17 जीवन-रक्षक दवाओं पर कस्टम छूट का प्रावधान किया गया है।

कौशल केंद्र विकसित किए जाएंगे

कोहली ने कहा कि एमएसएमई के लिए 10,000 करोड़ रुपये एसएमई ग्रोथ फंड और स्वावलंबी भारत कोष में ₹2,000 करोड़ की अतिरिक्त पूंजी। युवाओं के लिए 5 विश्वविद्यालय नगर-समूह, 1 लाख हेल्थ प्रोफेशनल और टियर-2/3 शहरों में कौशल केंद्र विकसित किए जाएंगे।

“ग्लोबल सर्विस इंडस्ट्री में भारत की हिस्सेदारी को 10 प्रतिशत तक पहुँचाने का लक्ष्य रखते हुए यह बजट उसी दिशा में एक निर्णायक कदम है। आने वाले समय में विश्व अर्थव्यवस्था सेवा-केंद्रित स्वरूप लेगी, जहाँ ज्ञान, तकनीक और कौशल विकास मुख्य आधार होंगे। इस परिवर्तन में भारत न केवल सक्रिय भागीदार बने, बल्कि एक महत्वपूर्ण नेतृत्वकारी भूमिका निभाएकृयही इस बजट की मूल भावना और दूरदृष्टि है।

Union Budget 2026
Union Budget 2026

7.85 लाख करोड़ डिफेन्स बजट रखा

कोहली ने कहा कि बजट का फोकस युवाओं की कौशल को विकसित करके देश में ज्यादा से ज्यादा रोजगार पैदा हों उसका प्रतिबिम्ब है । कृषि और ग्रामीण विकास के लिए कुल लगभग 4.36 लाख करोड़ का प्रावधान किया गया है ताकि ग्रामीण अर्थव्यस्था सुदृढ़ हो और देश का किसान खुशहाल हो । शिक्षा के विस्तार के लिए 1.40 लाख करोड़ का प्रावधान किया गया है।

विनिर्माण और निर्यात को वैश्विक स्तर पर लाने के लिए बायोफार्मा शक्ति योजना, सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 के लिए 40000 हजार करोड़, कंटेनर मैन्युफैक्चरिंग, 200 औद्योगिक क्लस्टरों का पुनरुद्धार, एक्सपोर्ट प्रोमेशन मिश्ज्ञन और भारत ट्रेड नेट जैसी योजनाएँ तथा डानकुनी-सूरत फ्रेट कॉरिडोर, 20 राष्ट्रीय जलमार्ग और 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर जैसे बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट शामिल हैं। 7.85 लाख करोड़ डिफेन्स बजट रखा गया है।

विकसित राष्ट्र बनाने में मील का पत्थर साबित होगा

राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए लखपति दीदी, शी-मार्ट और कन्या छात्रावास, किसानों के लिए तिलहन, नारियल, काजू-कोको में आत्मनिर्भरता, AI आधारित ‘भारत-विस्तार’ एग्री प्लेटफॉर्म और मत्स्य-पशुपालन को प्रोत्साहन दिया गया है। पूर्वोदय मिशन के तहत बिहार, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में औद्योगिक और पर्यटन विकास को बल मिला है।

इस अवसर पर भाजपा ज़िला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज़ नहीं, बल्कि हर वर्ग के सपनों का प्रतिबिंब है और भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab: मान सरकार की तरफ से ‘ब्लू क्रास’ वैटरनरी स्टोर शुरू करने के साथ पशु पालकों को मिलेंगी सस्ती दवाएं
Next Article Punjab: पंजाब सरकार ने वांछित अपराधियों को पकड़ने के लिए ‘ऑपरेशन प्रहार-2’ किया शुरू
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

हरियाणा

Haryana News: सीएम नायब सिंह सैनी ने हरियाणा पुलिस को सौंपीं 312 नई ERV वाहन

By Mahabir
हरियाणा

Haryana News: ‘मेक इन हरियाणा’ नीति लॉन्च, 1.10 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर हुए समझौते

By Mahabir
हरियाणा

Haryana News: मंत्री राव नरबीर सिंह की अध्यक्षता में हितधारक परामर्श बैठक का आयोजन

By Mahabir
हरियाणा

Haryana News: सीएम ने हरियाणा स्टेट एनवायरमेंट प्लान 2025 का किया शुभारंभ

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.