Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Jalandhar News: जालंधर में लड़की के घर के सामने सिरफिरे आशिक ने किया जमकर हंगामा, महिलाओं ने पकड़ कर खूब पीटा
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
जालंधर

Jalandhar News: जालंधर में लड़की के घर के सामने सिरफिरे आशिक ने किया जमकर हंगामा, महिलाओं ने पकड़ कर खूब पीटा

Mahabir
Last updated: June 2, 2026 5:11 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के बशीरपुरा इलाके में रविवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक ने एक युवती के घर के बाहर हंगामा करना शुरू कर दिया। युवक की हरकतों से परेशान होकर इलाके की महिलाएं मौके पर इकट्ठा हो गईं और युवक को पकड़ लिया। गुस्साई महिलाओं ने युवक की पिटाई भी की, जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। सूचना मिलने पर रामामंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जालंधर (Jalandhar) के बशीरपुरा में इस घटना के बाद इलाके में काफी देर तक भीड़ जमा रही। स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक जोर-जोर से चिल्ला रहा था और युवती से मिलने की जिद कर रहा था। जब युवती और उसके परिजनों ने उसे समझाने की कोशिश की तो वह और ज्यादा हंगामा करने लगा। इसके बाद मोहल्ले की महिलाओं ने एकजुट होकर युवक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।

महिलाओं ने संभाला मोर्चा

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक की हरकतों से इलाके की महिलाओं में काफी रोष था। महिलाओं ने युवक को भागने नहीं दिया और उसे मौके पर ही रोक लिया। कुछ महिलाओं ने युवक की पिटाई भी की। स्थिति बिगड़ती देख स्थानीय लोगों ने तुरंत रामामंडी थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और युवक को अपने कब्जे में ले लिया।

मिलने के लिए कर रहा था परेशान

बशीरपुरा निवासी युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ समय पहले वह अपने परिवार के साथ किसी काम से चंडीगढ़ गई थी। इस दौरान उसने ऑनलाइन टैक्सी बुक की थी, जिसमें युवक ड्राइवर के रूप में मौजूद था। यात्रा के दौरान युवक से बातचीत हुई और सामान्य जान-पहचान हो गई। इसके बाद युवक ने युवती से संपर्क बढ़ाने की कोशिश की और उसे बाहर मिलने के लिए बार-बार परेशान करने लगा।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

युवती का आरोप है कि उसने कई बार युवक को मना किया, लेकिन वह नहीं माना। रविवार दोपहर युवक अचानक उसके घर के बाहर पहुंच गया और मिलने की जिद करने लगा। जब युवती ने मिलने से इनकार किया तो युवक ने हंगामा शुरू कर दिया। शोर सुनकर परिवार के सदस्य बाहर आए और मोहल्ले के लोग भी इकट्ठा हो गए।

Arrested
Arrested

आरोपी युवक हिरासत में

रामामंडी थाना के जांच अधिकारी एएसआई बलकरण सिंह ने बताया कि पुलिस को बशीरपुरा इलाके में एक युवक द्वारा युवती के घर के बाहर हंगामा करने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। युवक को हिरासत में लेकर थाना लाया गया है।

एएसआई बलकरण सिंह के अनुसार, युवती और उसके परिवार के सदस्यों को भी थाने बुलाया गया है। उनके बयानों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल युवक से पूछताछ जारी है।

इलाके में चर्चा का विषय

इस घटना के बाद बशीरपुरा इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे मामलों में समय रहते कार्रवाई जरूरी है, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति इस तरह से किसी को परेशान करता है तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और युवती की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Accident News: हाईवे पर भीषण हादसा, टूरिस्ट बस की ट्रक से टक्कर; ड्राइवर की दोनों टांगें टूटीं
Next Article Jalandhar News: जालंधर के फगवाड़ा गेट मार्केट में अवैध निर्माण, नगर निगम कमिश्नर समेत अफसरों के खिलाफ CM आफिस में शिकायत
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

जालंधर में जनगणना ड्यूटी से गैर हाजिर शिक्षकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
जालंधर

Jalandhar News: जालंधर में जनगणना ड्यूटी से गैर हाजिर शिक्षकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

By Mahabir

Jalandhar News: जालंधर में नगर निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों को शनिवार और रविवार को भी करनी पड़ेगी ड्यूटी, जारी हुआ आदेश

By Mahabir
जालंधर

Jalandhar News: जालंधर में PPR मार्केट के इस हुक्का बार में पुलिस की रेड, मालिक समेत 2 गिरफ्तार

By Mahabir

Jalandhar News: अल्फ़ा महेन्द्रू फाउंडेशन ने लद्देवाली फ्लाईओवर के ऊपर से हाई वोल्टेज तार हटाने के लिए की पहल

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.