Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: पंजाब में AAP विधायक की बहू के खिलाफ FIR दर्ज, पुलिस जांच में हुआ बड़ा खुलासा
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab News: पंजाब में AAP विधायक की बहू के खिलाफ FIR दर्ज, पुलिस जांच में हुआ बड़ा खुलासा

Mahabir
Last updated: February 8, 2026 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब में सत्ताधारी विधायक की बहू के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। लुधियाना की साउथ विधानसभा सीट से विधायक राजिंदरपाल कौर छीना के परिवार से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। विधायक के पति हरप्रीत सिंह की शिकायत पर उनकी बहू समेत आठ लोगों के खिलाफ थाना डाबा में चोरी और इमिग्रेशन फ्रॉड का केस दर्ज किया गया है।

Contents
  • जांच के बाद मामला दर्ज
  • एसीपी जांच के बाद दर्ज हुआ मामला
  • विदेश बसाने पर खर्च हुए 50 लाख
  • सोना और कीमती सामान चोरी का आरोप
  • पीआर फाइल से पति का नाम हटाने का आरोप
  • पुलिस जांच जारी

पंजाब (Punjab) के लुधियाना (Ludhiana) से विधायक राजिंदरपाल कौर छीना की बहू से जुड़े इस मामले में ने तूल पकड़ लिया है। आरोप है कि बहू ने न केवल अपने पति का ऑस्ट्रेलिया में भविष्य खराब किया, बल्कि ससुराल से लाखों रुपए का सोना और कीमती सामान भी परिजनों की मदद से चोरी कर लिया।

Australia News
Australia News

जांच के बाद मामला दर्ज

इस मामले में शिकायत दर्ज होने के करीब 24 दिन बाद एसीपी स्तर की जांच रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धाराओं 406 (आपराधिक न्यासभंग), 420 (धोखाधड़ी), 380 (घर में चोरी) और 120-बी (आपराधिक षड्यंत्र) के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

विधायक राजिंदरपाल कौर छीना और उनके पति हरप्रीत सिंह ने केस दर्ज होने की पुष्टि की है। हालांकि उन्होंने इसे पारिवारिक मामला बताते हुए मीडिया से अधिक टिप्पणी करने से इनकार किया है। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

एसीपी जांच के बाद दर्ज हुआ मामला

यह मामला 13 जनवरी को हरप्रीत सिंह द्वारा दी गई शिकायत के बाद सामने आया। शिकायत के आधार पर एसीपी रमनदीप सिंह भुल्लर ने जांच की। अपनी रिपोर्ट में उन्होंने उल्लेख किया कि जांच के दौरान आरोपी पक्ष को कई बार बुलाया गया, लेकिन कोई भी आरोपी अपना पक्ष रखने के लिए पुलिस के समक्ष पेश नहीं हुआ। इसके बाद 5 फरवरी को थाना डाबा में एफआईआर दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

एफआईआर में नवनीत कौर, उसके पिता तेजा सिंह नागरा, माता हरपाल कौर नागरा (निवासी मोहाली), पटियाला निवासी काका सिंह और फैलेल सिंह, संगरूर निवासी अमर सिंह नागरा तथा सुखदेव सिंह पटवारी और उसकी पत्नी को आरोपी बनाया गया है।

Australia Visa
Australia Visa

विदेश बसाने पर खर्च हुए 50 लाख

शिकायतकर्ता हरप्रीत सिंह ने बताया कि उनके बेटे नवकीरनजीत सिंह की शादी वर्ष 2013 में नवनीत कौर से हुई थी। शादी इस शर्त पर की गई थी कि दोनों ऑस्ट्रेलिया में बसेंगे। आरोप है कि नवनीत कौर ने पहले खुद पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया जाने और बाद में पति को स्पाउस वीजा पर बुलाकर पीआर (परमानेंट रेजिडेंसी) दिलवाने का भरोसा दिया था।

इस भरोसे पर परिवार ने नवनीत कौर की विदेश यात्रा, कॉलेज फीस और अन्य खर्चों पर करीब 50 लाख रुपए खर्च किए। शादी के बाद दोनों ऑस्ट्रेलिया चले गए और वहां पीआर के लिए आवेदन किया गया।

सोना और कीमती सामान चोरी का आरोप

शिकायत के अनुसार, इसी दौरान नवनीत कौर के माता-पिता और अन्य रिश्तेदार लुधियाना स्थित ससुराल आए और घर में रखी अलमारी से करीब 20 तोले सोने के गहने और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। जब नवकीरनजीत सिंह ने ऑस्ट्रेलिया से इस बारे में अपनी पत्नी से सवाल किए तो दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।

पीआर फाइल से पति का नाम हटाने का आरोप

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विवाद के बाद बदले की भावना से नवनीत कौर ने ऑस्ट्रेलिया में चल रही पीआर फाइल से अपने पति का नाम कटवा दिया। इससे नवकीरनजीत सिंह का भविष्य अधर में लटक गया और वह विदेश में फंसकर आर्थिक रूप से बर्बाद हो गया।

Australia Visa
Australia Visa

कानूनी जानकारों के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में यदि पत्नी मुख्य आवेदक हो और पति डिपेंडेंट के तौर पर शामिल हो, तो पत्नी इमिग्रेशन विभाग को यह बताकर पति का नाम फाइल से हटवा सकती है कि उनका रिश्ता अब चालू नहीं है।

कई मामलों में यह प्रक्रिया पति की जानकारी के बिना भी पूरी हो जाती है। हालांकि, यदि शादी केवल वीजा के लिए की गई हो या जानबूझकर धोखे से पति का नाम कटवाया गया हो, तो इसे इमिग्रेशन फ्रॉड माना जा सकता है।

पुलिस जांच जारी

शिकायतकर्ता का आरोप है कि बाद में जब उन्होंने खर्च की गई रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सभी आरोपियों से पूछताछ की तैयारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab: जालंधर में AAP नेता लक्की ओबरॉय को किसने मारी गोली? नौकर शिंगरी ने बताई पूरी कहानी
Next Article Punjab News: पंजाब में अश्वनी शर्मा को BJP ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, कोटली को बनाया G Ram G सेल का संयोजक
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.