Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Surajkund Mela Accident: हिमाचल फन केयर कंपनी के मालिकों पर FIR दर्ज, 2 लोग गिरफ्तार
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
हरियाणा

Surajkund Mela Accident: हिमाचल फन केयर कंपनी के मालिकों पर FIR दर्ज, 2 लोग गिरफ्तार

Mahabir
Last updated: February 8, 2026 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, फरीदाबाद। Surajkund Mela Accident: सूरजकुंड मेला परिसर में घटित झूला दुर्घटना के संबंध में थाना सूरजकुंड में तत्काल एफआईआर दर्ज की गई है। हिमाचल फन केयर कंपनी के प्रोपराइटर मोहम्मद शाकिर के विरुद्ध गैर-इरादतन हत्या सहित अन्य संबंधित धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तारी की गई है| उक्त दुर्घटना में झूला टूटने के कारण कई व्यक्ति घायल हुए।

Contents
  • पुलिस विभाग के लिए अत्यंत दुःखद
  • रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा

घायलों को बचाने का प्रयास करते हुए हरियाणा पुलिस के निरीक्षक जगदीश प्रसाद का निधन हो गया। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल के निर्देशानुसार पुलिस उपायुक्त अपराध के पर्यवेक्षण में सहायक पुलिस आयुक्त अपराध-2, प्रभारी क्राइम ब्रांच NIT तथा उप निरीक्षक संजय, थाना सूरजकुंड की एक तीन सदस्यीय विशेष अनुसंधान टीम (SIT) गठित की गई है।

surajkund mela accident News
surajkund mela accident News

पुलिस विभाग के लिए अत्यंत दुःखद

सूरजकुंड मेला (Surajkund Mela) परिसर में घटित झूला दुर्घटना की टीम द्वारा वैज्ञानिक एवं तकनीकी आधार पर गहन जांच की जा रही है। जांच के दौरान कार्रवाई करते हुए मेला परिसर में झूले लगाने वाली कंपनी हिमाचल फन केयर के प्रोपराइटर मोहम्मद शाकिर निवासी गांव टोका नंगला, जिला सिरमौर (हिमाचल प्रदेश) तथा एक अन्य आरोपी नितेश निवासी धर्मपुरी, सदर मेरठ कैंट (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया गया है। अन्य संबंधित व्यक्तियों की भूमिका की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

घटना के उपरांत अजय सिंघल एवं सतेंद्र कुमार गुप्ता ने सिविल अस्पताल फरीदाबाद में निरीक्षक जगदीश प्रसाद के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। पुलिस महानिदेशक ने कहा कि निरीक्षक जगदीश प्रसाद ने ड्यूटी के दौरान घायलों को बचाने का सराहनीय प्रयास किया। उनका निधन पुलिस विभाग के लिए अत्यंत दुःखद है।

Nayab Singh Saini CM Haryana
Nayab Singh Saini CM Haryana

रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा

विभाग परिवार को यथासंभव आर्थिक सहायता प्रदान करेगा तथा अनुकंपा नीति के अंतर्गत पात्र सदस्य को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। पुलिस महानिदेशक ने सिविल अस्पताल फरीदाबाद एवं सुप्रीम अस्पताल में भर्ती घायलों का भी हालचाल जाना।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, इस घटना में कुल 12 व्यक्ति घायल हुए थे, जिनमें महिला सहायक उप निरीक्षक नीलम, महिला सिपाही शर्मिला, राजेश (SPO), हर्ष प्रकाश, प्रशांत, अमीषा, परविंदर, सुनील, शिवानी, बलबीर, अनुज एवं पूजा शामिल हैं। इनमें से 5 घायलों को उपचार उपरांत अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। शेष घायलों की स्थिति सामान्य है तथा उन्हें उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: पंजाब में अश्वनी शर्मा को BJP ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, कोटली को बनाया G Ram G सेल का संयोजक
Next Article Accident News: हाईवे पर भीषण हादसा, टूरिस्ट बस की ट्रक से टक्कर; ड्राइवर की दोनों टांगें टूटीं
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

हरियाणा

Haryana News: सीएम नायब सिंह सैनी ने हरियाणा पुलिस को सौंपीं 312 नई ERV वाहन

By Mahabir
हरियाणा

Haryana News: ‘मेक इन हरियाणा’ नीति लॉन्च, 1.10 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर हुए समझौते

By Mahabir
हरियाणा

Haryana News: मंत्री राव नरबीर सिंह की अध्यक्षता में हितधारक परामर्श बैठक का आयोजन

By Mahabir
हरियाणा

Haryana News: सीएम ने हरियाणा स्टेट एनवायरमेंट प्लान 2025 का किया शुभारंभ

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.