Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Bharat Bandh: आज भारत बंद, बैंक-ट्रांसपोर्ट और दफ्तरों में हड़ताल, यहां पढ़ें क्या खुलेगा क्या रहेगा बंद?
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
देश

Bharat Bandh: आज भारत बंद, बैंक-ट्रांसपोर्ट और दफ्तरों में हड़ताल, यहां पढ़ें क्या खुलेगा क्या रहेगा बंद?

Mahabir
Last updated: February 12, 2026 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, नई दिल्ली। Bharat Bandh News Update: केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में देशभर के ट्रेड यूनियन और किसान संगठनों ने आज राष्ट्रव्यापी भारत बंद का आह्वान किया है। दस केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच द्वारा बुलाए गए इस बंद को लेकर दावा किया गया है कि इसमें करीब 30 करोड़ मजदूर हिस्सा लेंगे। यूनियनों का कहना है कि यह हड़ताल पिछले आंदोलनों की तुलना में अधिक व्यापक और प्रभावशाली होगी।

Contents
  • 600 से अधिक जिलों में असर
  • MSP कानून की गारंटी
  • बैंकों में काजकाज प्रभावित होगी
  • भाजपा शासित प्रदेशों में व्यापक असर
  • क्या रहेगा प्रभावित और क्या चलेगा?
  • क्या क्या रहेगा बंद?
  • क्या क्या रहेगा खुला?

ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (AITUC) की महासचिव अमरजीत कौर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 12 फरवरी के इस हड़ताल में भागीदारी का स्तर पहले से ज्यादा रहेगा। उन्होंने कहा कि 9 जुलाई 2025 को हुए विरोध प्रदर्शन में लगभग 25 करोड़ मजदूर शामिल हुए थे, जबकि इस बार यह संख्या बढ़कर 30 करोड़ तक पहुंचने की संभावना है।

Bharat Bandh News
Bharat Bandh News

600 से अधिक जिलों में असर

यूनियनों के अनुसार, यह आंदोलन 600 से अधिक जिलों में असर डालेगा, जबकि पिछले वर्ष करीब 550 जिलों में इसका प्रभाव देखा गया था। संयुक्त मंच ने केंद्र सरकार पर ‘श्रमिक-विरोधी, किसान-विरोधी और कॉर्पोरेट-समर्थक नीतियां’ अपनाने का आरोप लगाया है।

उनका कहना है कि नई श्रम संहिताएं, निजीकरण की प्रक्रिया और सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों में विनिवेश जैसी नीतियां मजदूरों और किसानों के हितों के खिलाफ हैं। इस बंद को संयुक्त किसान मोर्चा (SKM), कृषि मजदूर यूनियन, छात्र संगठनों, युवा संगठनों और विभिन्न सामाजिक फेडरेशनों का भी समर्थन प्राप्त है।

MSP कानून की गारंटी

किसान संगठनों ने विशेष रूप से न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी, कृषि लागत में कमी और मनरेगा (MGNREGA) को प्रभावी ढंग से लागू करने की मांग उठाई है। कृषि मजदूर यूनियनों का जोर ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना को मजबूत करने पर है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

बंद के कारण कई क्षेत्रों में कामकाज प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। सरकारी विभागों, सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों, औद्योगिक इकाइयों और कुछ निजी प्रतिष्ठानों में हड़ताल के नोटिस जारी किए गए हैं। राज्य परिवहन की बस सेवाएं, ऑटो और टैक्सी सेवाएं कई जगह प्रभावित हो सकती हैं।

बैंकों में काजकाज प्रभावित होगी

बाजार, थोक मंडियां और दुकानों के बंद रहने की संभावना है। सार्वजनिक बैंकों की शाखाओं में भी कामकाज बाधित हो सकता है, जिससे लेन-देन प्रभावित होने की आशंका है।

हालांकि, आवश्यक सेवाओं को बंद से बाहर रखा गया है। अस्पताल, एंबुलेंस, मेडिकल स्टोर और अन्य स्वास्थ्य सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी। एयरपोर्ट और हवाई सेवाओं के संचालन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। एटीएम सेवाएं और अधिकांश निजी कार्यालय खुले रहने की उम्मीद है।

भाजपा शासित प्रदेशों में व्यापक असर

अमरजीत कौर ने दावा किया कि भाजपा शासित राज्यों में भी बंद का व्यापक असर देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि ओडिशा और असम में पूर्ण बंद की स्थिति बन सकती है, जबकि अन्य राज्यों में भी बड़े पैमाने पर भागीदारी होगी। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जिला और ब्लॉक स्तर पर अभियान चलाकर लोगों को हड़ताल में शामिल होने के लिए प्रेरित किया गया है।

प्रशासन की ओर से कई राज्यों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि किसी भी अप्रिय घटना से निपटा जा सके। सरकार ने आम नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की है। वहीं, यूनियनों ने दावा किया है कि आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा।

क्या रहेगा प्रभावित और क्या चलेगा?

हालांकि, आवश्यक सेवाएं जारी रहने की उम्मीद है, लेकिन कई क्षेत्रों में कामकाज प्रभावित हो सकता हैं। संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने हड़ताल को पूरा समर्थन देने की एलान किया है, जबकि कृषि मजदूर यूनियनों का फोकस MGNREGA को फिर शुरू करने पर होगा।

सरकारी विभागों, सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों, औद्योगिक क्लस्टर और निजी स्थानों सहित सभी सेक्टरों में हड़ताल के नोटिस जारी किए गए हैं। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में जिला व ब्लॉक स्तर पर अभियान चलाए गए हैं।

bharat-bandh
bharat-bandh

क्या क्या रहेगा बंद?

भारत बंद के दौरान आज कई जगह पर सरकारी दफ्तरों कामकाज प्रभावित होने की संभावना है। राज्य परिवहन की बसें और ऑटो सेवाएं बंद रह सकती है। बाजार, थोक मंडियां और दुकानें बंद हो सकती है। सार्वजनिक बैंकों की सेवाएं भी प्रभावित रह सकती हैं।

क्या क्या रहेगा खुला?

वहीं, अस्पताल, एम्बुलेंस मेडिकल स्टोर और जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं पहले की तरह की जारी रहेंगी। इसके अलावा निजी दफ्तर और एटीएम सेवाएं भी पूरी तरह खुले रहेंगे। एयरपोर्ट और हवाई सेवाएं चालू रहेंगी।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article GST Bogus Billing Scam: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार, कई कारोबारियों के लिंक आए सामने
Next Article Jalandhar News: पत्रकार हरीश शर्मा के स्वर्गीय पिता श्री प्रवेश शर्मा की रस्म किरया आज
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

देश

Crime News: भाजपा के पूर्व विधायक ने गोली मारकर किया सुसाइड, पार्टी में हड़कंप

By Mahabir

Earthquake: दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, घरों-दफ्तरों से निकलकर भागे लोग

By Mahabir

Delhi Bomb Threat: शहर में 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, खाली करवाई गई इमारत

By Mahabir

Flight Emergency Landing: दिल्ली से गोवा जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 17 मिनट तक हवा में अटका प्लेन

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.