Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: GST Bogus Billing Scam: जालंधर में 130.50 करोड़ की GST चोरी में CA बना बिचौलिया, 2 लोगों को छुड़ाने के लिए लाखों की डील!
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

GST Bogus Billing Scam: जालंधर में 130.50 करोड़ की GST चोरी में CA बना बिचौलिया, 2 लोगों को छुड़ाने के लिए लाखों की डील!

Mahabir
Last updated: February 12, 2026 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। GST Bogus Billing Scam Jalandhar Punjab News Update: पंजाब के जालंधर में 23 फर्जी कंपनियां बनाकर 1000 करोड़ के टर्न ओवर और 130.50 करोड़ रुपए का जीएसटी चोरी का पर्दाफाश होने के बाद सैंट्रल जीएसटी (GST) की टीम ने पूछताछ के लिए पकड़े गए दो लोगों को छोड़ दिया। हालांकि इस फर्जीवाड़े में टांडा रोड के कारोबारी जसविंदर माही उर्फ हैप्पी को गिरफ्तार किया है, लेकिन दो लोगों को छोड़ने पर मामला संदिग्ध हो गया है।

Contents
  • सोल बनाने वाले कारोबारी का नाम
  • दो लोगों को क्यों छोड़ा?
  • सीए और नेता की कोशिश

जालंधर में सैंट्रल जीएसटी (GST) की टीम ने पिछले कुछ दिनों से लगातार छापेमारी और जांच कर रही थी। सैंट्रल जीएसटी (GST) की टीम ने बशीरपुरा और कमल विहार में भी छापेमारी की। इस छापेमारी के दौरान कमल विहार से एक व्यक्ति को सैंट्रल जीएसटी (GST) की टीम ने काबू किया था। लेकिन अब उसको छोड़ दिया गया है।

GST Scam
GST Scam

सोल बनाने वाले कारोबारी का नाम

सैंट्रल जीएसटी (GST) के सूत्रों के मुताबिक कमल विहार के व्यक्ति के साथ जूते चप्पल का सोल बनाने वाले एक व्यक्ति को भी पकड़ा गया था। लेकिन पूछताछ के बाद दोनों को छोड़ दिया गया है। बताया जा रहा है कि इन दोनों पर सैंट्रल जीएसटी (GST) के अफसरों ने मेहरबानी दिखाई है। इसके अलावा कई और नाम सामने आए हैं।

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि इनका कारोबार दिल्ली के किसी प्लास्टिक कारोबारी से है। इसके तार दिल्ली से जुड़ते नजर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक प्लास्टिक और स्क्रैप पर 18 फीसदी जीएसटी (GST) लगती है। सैंट्रल जीएसटी (GST) ने प्लास्टिक खरीद फरोख्त के नाम पर 130.50 करोड़ की टैक्स चोरी का पकड़ा है।

दो लोगों को क्यों छोड़ा?

सूत्र बता रहे हैं कि कमल विहार और बशीरपुरा के जिन दो लोगों पर विभागीय अफसरों ने मेहरबानी दिखाई है, उनके मोबाइल, लैपटाप और कंप्यूटर से कई अहम जानकारी मिली थी। लेकिन इन दोनों ने शहर के एक बड़े चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) के साथ मिलकर विभाग के कुछ अधिकारियों से लाखों रुपए में डील की है, जिससे इन दोनों का नाम इस केस से बाहर निकाला जा सके।

इस पूरे मामले में अब जसविंदर माही उर्फ हैप्पी की गिरफ्तारी दिखाई गई है। जबकि इस पूरे खेल में इंडस्ट्रियल इलाके सोढ़ल का एक बड़ा ट्रांसपोर्टर, शहर का एक बड़ा चार्टर्ड अकाउंटेंट और प्लास्टिक कारोबर से जुड़े बड़े कारोबारी शामिल हैं। इन कारोबारियों की दिल्ली के बड़े कारोबारी से सेटिंग है।

GST Raid
GST Raid

सीए और नेता की कोशिश

सूत्र बता रहे हैं कि इस मामले में एक नेता ने सैंट्रल जीएसटी (GST) के कुछ अफसरों के साथ मिलकर इस केस को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। जिससे शहर के कुछ नामी कारोबारियों को बचाया जा सके। यही नहीं, कहा जा रहा है कि इस पूरे केस को कमजोर करने के लिए विभाग के कुछ अफसरों ने लाखों रुपए में डील की है।

अब देखना यह है कि इस 1000 करोड़ की फर्जी टर्न ओवर वाली 23 फर्मों के मालिकों को क्या केस दर्ज किया जाएगा। या फिर जसविंदर सिंह हैप्पी की गिरफ्तारी के बाद मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा। फिलहाल इस पूरे मामले में एक नेता और एक चार्टर्ड अकाउंटेंट ने विभाग के कुछ अफसरों के साथ मिलकर लाखों रुपए की डील की जा रही है। इस संबंध में विभाग के अधिकारी कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Haryana: अस्पताल में भर्ती झूला हादसा पीड़ितों से मिले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
Next Article Rajpal Yadav: हास्य कलाकार राजपाल यादव ने जिससे 5 करोड़ रुपए लिए हैं, उनका वकील आया सामने, बताई पूरी सच्चाई, देखें VIDEO
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.