Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Jalandhar News: जालंधर में BJP नेता का बेटा दूसरी युवती के साथ रंगरेलियां मनाते हुए पकड़ा गया, पत्नी ने जमकर किया हंगामा, पुलिस के सामने छित्तर परेड
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
जालंधर

Jalandhar News: जालंधर में BJP नेता का बेटा दूसरी युवती के साथ रंगरेलियां मनाते हुए पकड़ा गया, पत्नी ने जमकर किया हंगामा, पुलिस के सामने छित्तर परेड

Mahabir
Last updated: June 2, 2026 5:11 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में भाजपा नेता के बेटे को दूसरी युवती के साथ घर में रंगरेलियां मनाते उसकी पत्नी ने ही पकड़ लिया। जिससे घर में जमकर हंगामा हुआ। शहर के बस्ती बावा खेल थाना क्षेत्र में उस समय जमकर हंगामा हो गया, जब एक महिला ने अपने पति (भाजपा नेता का बेटा) को घर के अंदर एक युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया।

Contents
  • दशमेश नगर में शादी
  • “मुझे खुसरा कहता है”, महिला का आरोप
  • ससुराल पक्ष पर भी लगाए आरोप
  • पत्नी ने पति को रंगे हाथ पकड़ा, देखें Live
  • मां बोली – बेटी का फोन आया तो पहुंची
  • भीड़ ने की पिटाई, पुलिस ने संभाला मोर्चा
  • आगे की कार्रवाई की जाएगी

घटना के बाद करीब एक घंटे तक मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। गुस्साई पत्नी ने पहले कमरे को बाहर से ताला लगाकर दोनों को अंदर बंद कर दिया और फिर अपनी मां को बुला लिया। बाद में पुलिस पहुंची और दरवाजा खुलवाकर दोनों को बाहर निकाला। भीड़ ने मौके पर पति और युवती की पिटाई भी कर दी।

दशमेश नगर में शादी

पीड़ित महिला के मुताबिक उसकी शादी चार साल पहले जालंधर (Jalandhar) के दशमेश नगर इलाके में हुई थी। उसका आरोप है कि शादी के बाद से ही पति उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता रहा है। महिला ने बताया कि दो दिन पहले भी पति ने उसके साथ मारपीट की और उसे घर से बाहर निकाल दिया, जिसके बाद वह अपने मायके चली गई थी।

Jalandhar Man Caught With Girl In Room
Jalandhar Man Caught With Girl In Room (पीड़ित पत्नी, जिसने अपने पति को दूसरी युवती के साथ आपत्तिजनक हालात में देखा और कमरे में बंद कर दिया)

गुरुवार को वह अपने ढाई साल के बेटे के कपड़े लेने अचानक घर पहुंची। जब उसने दरवाजा खुलवाया और अंदर गई तो पति को एक अन्य युवती के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा। महिला का कहना है कि उसने अपनी आंखों से दोनों को एक साथ लेटे हुए देखा। इस पर उसने तुरंत कमरे को बाहर से ताला लगा दिया और शोर मचाना शुरू कर दिया।

“मुझे खुसरा कहता है”, महिला का आरोप

महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति लंबे समय से उसे अपमानित करता रहा है। उसने कहा कि पति उसे ताने देता था और चरित्र पर भी सवाल उठाता था। ,” महिला ने रोते हुए कहा कि “आज मैं सिर्फ बच्चे के कपड़े लेने आई थी, मुझे क्या पता था कि अंदर क्या चल रहा है। मैंने पड़ोसन से दरवाजा खुलवाया और जब अंदर गई तो दोनों को साथ देखा।

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

उसका यह भी आरोप है कि उसने पहले भी पति की संदिग्ध चैट पकड़ी थी और उसके मोबाइल में स्क्रीनशॉट मौजूद थे। लेकिन पति ने उसका फोन छीन लिया था। महिला ने सवाल उठाया कि जब उसने कभी पति को किसी और के साथ नहीं पकड़ा, तो फिर उसके साथ ऐसा व्यवहार क्यों किया गया।

Jalandhar Man Caught With Girl In Room News
Jalandhar Man Caught With Girl In Room News

ससुराल पक्ष पर भी लगाए आरोप

महिला ने यह भी दावा किया कि उसके ससुर ने पहले उस पर हाथ उठाया था और उसने उस समय भी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि परिवार हाल ही में नए घर में शिफ्ट हुआ है और इससे पहले किराए के मकान में रहते थे। “मेरे बच्चे को तीन दिन पहले ही स्कूल में दाखिल कराया है। मैं अलग नहीं रहती थी, उसी के साथ रह रही थी। पर उसने मुझे बहुत मारा,” महिला ने कहा।

महिला का आरोप है कि उसके पति के पिता स्थानीय स्तर पर भाजपा नेता हैं और इसी कारण पुलिस कार्रवाई करने से बचती है। हालांकि पुलिस ने इस पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है। इस दौरान मोहल्ले में जमकर हंगामा हुआ।

पत्नी ने पति को रंगे हाथ पकड़ा, देखें Live

मां बोली – बेटी का फोन आया तो पहुंची

हंगामे की सूचना मिलने पर महिला की मां भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने कहा कि दो दिन पहले बेटी का फोन आया था कि उसे पीटा गया है और घर से निकाल दिया गया है। दामाद ने उसका फोन भी छीन लिया था। “आज जब बेटी ने बताया कि घर में यह सब हो रहा है तो मैं तुरंत यहां पहुंची। हमें नहीं पता कि इन दोनों के बीच क्या चल रहा था, लेकिन अगर वह शादीशुदा है और उसका बच्चा है, तो दूसरी लड़की को भी यह समझना चाहिए,” मां ने कहा।

घटना की सूचना मिलने पर थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कमरे का ताला खुलवाया और अंदर से पति व युवती को बाहर निकाला। जैसे ही दरवाजा खुला, वहां एकत्रित मोहल्ले के लोगों और परिजनों ने गुस्से में दोनों की पिटाई कर दी। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने हस्तक्षेप किया और दोनों को भीड़ से बचाकर अपने साथ थाने ले गई।

Jalandhar Man Caught
Jalandhar Man Caught

भीड़ ने की पिटाई, पुलिस ने संभाला मोर्चा

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। महिला और उसके परिवार के बयान दर्ज किए जाएंगे। यदि घरेलू हिंसा, मारपीट या अन्य किसी प्रकार की शिकायत सामने आती है, तो कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

इस घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि घरेलू विवाद का यह मामला अब कानूनी मोड़ ले सकता है।

आगे की कार्रवाई की जाएगी

पुलिस का कहना है कि किसी भी पक्ष के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और तथ्यों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दोनों को थाने में रखकर पूछताछ की जा रही है और मेडिकल जांच सहित अन्य कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है। घटना ने एक बार फिर घरेलू हिंसा और वैवाहिक विवादों के गंभीर पहलुओं को उजागर किया है। अब देखना होगा कि पुलिस जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और आगे क्या कानूनी कदम उठाए जाते हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Jalandhar News: वार्ड नंबर 8 में 35.31 लाख की लागत से सड़क का उद्घाटन, नितिन कोहली बोले – “हर गली तक पक्का विकास पहुंचाना हमारा लक्ष्य”
Next Article Punjab: नशों के खात्मे के लिए खेल सबसे घातक हथियार, खेलों के बजट में वृद्धि की जाएगी: मुख्यमंत्री मान
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

जालंधर में जनगणना ड्यूटी से गैर हाजिर शिक्षकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
जालंधर

Jalandhar News: जालंधर में जनगणना ड्यूटी से गैर हाजिर शिक्षकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

By Mahabir

Jalandhar News: जालंधर में नगर निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों को शनिवार और रविवार को भी करनी पड़ेगी ड्यूटी, जारी हुआ आदेश

By Mahabir
जालंधर

Jalandhar News: जालंधर में PPR मार्केट के इस हुक्का बार में पुलिस की रेड, मालिक समेत 2 गिरफ्तार

By Mahabir

Jalandhar News: अल्फ़ा महेन्द्रू फाउंडेशन ने लद्देवाली फ्लाईओवर के ऊपर से हाई वोल्टेज तार हटाने के लिए की पहल

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.