Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Jalandhar News: जालंधर के ZOOM शूज और खन्ना स्टील के मालिकों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी, जमानत पर कल होगी सुनवाई
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
जालंधर

Jalandhar News: जालंधर के ZOOM शूज और खन्ना स्टील के मालिकों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी, जमानत पर कल होगी सुनवाई

Mahabir
Last updated: June 2, 2026 5:11 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के  ZOOM Shoes कंपनी और खन्ना स्टील के मालिकों ने जमानत के लिए कपूरथला की कोर्ट में अर्जी लगाई है। उधर, पुलिस लगातार ZOOM Shoes कंपनी और खन्ना स्टील के मालिकों को गिरफ्तार करने के लिए जालंधर समेत कई ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए ZOOM Shoes कंपनी और खन्ना स्टील के ठिकानों पर रेड की जा रही है।

Contents
  • सभी आरोपी फरार
  • बेटे पर 9 लोगों ने किया हमला
  • Zoom शूज के मालिकों समेत 9 पर केस
  • पुलिस कर रही है छापेमारी
  • इन लोगों पर FIR

जालंधर (Jalandhar) के जाने माने रियल एस्टेट कारोबारी गुरशरण सिंह टक्कर के बेटे गुरसिमरजीत सिंह टक्कर पर जानलेवा हमला हुआ। इसमें जूम शूज और खन्ना स्टील के मालिकों पर किडनैपिंग, हत्या का प्रयास, सिख युवक की पगड़ी उतारने और उसके दाढ़ी बाल नोचने को लेकर एफआईआर दर्ज की गई।

सभी आरोपी फरार

जालंधर (Jalandhar) फगवाड़ा हाईवे स्थित मशहूर रेस्टोरेंट Haveli Heritage के सामने कारोबारी के बेटे गुरसिमरजीत सिंह टक्कर पर हुए कातिलाना हमले के बाद सभी आरोपी फरार हैं। इन आरोपियों के घर वालों ने कोर्ट में जमानत याचिका लगाई है। इस याचिका पर कल सुनवाई होगी।

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

उधर, फगवाड़ा पुलिस का दावा है कि आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने कई टीम बनाई है, सभी टीमें आरोपियों को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस के मुताबिक आरोपी फरार हो गए हैं। लेकिन पुलिस उन्हें सरगर्मी से तलाश कर रही है।

बेटे पर 9 लोगों ने किया हमला

आपको बता दें कि 8 फरवरी की देर रात कारोबारी गुरसिमरजीत सिंह टक्कर पुत्र गुरशरण सिंह टक्कर निवासी अटवाल हाउस जालंधर (Jalandhar) को 9 लोगों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस को दिए बयान के आधार पर खन्ना स्टील्स और जालंधर की Zoom Shoes Company के मालिकों ने उसे किडनैप करने की कोशिश की। इसके बाद जब वे इसमें सफल नहीं हो सके तो उस पर कातिलाना हमला कर दिया।

पीड़ित गुरसिमरजीत सिंह टक्कर के मुताबिक हमलावरों ने सार्वजनिक स्थान पर ही बेरहमी से मारपीट की। इस दौरान उसकी पगड़ी उतार दी गई, दाढ़ी और बाल नोचे गए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। रेस्टोरेंट में मौजूद अन्य लोगों ने घायल कारोबारी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया गया।

Zoom Shoes
Zoom Shoes

Zoom शूज के मालिकों समेत 9 पर केस

पीड़ित गुरसिमरजीत सिंह टक्कर की शिकायत पर थाना सदर फगवाड़ा में मुकदमा नंबर 11, तारीख 10/02/2026 को दर्ज किया गया। पुलिस ने निखिल खन्ना, नमन खन्ना, संजय खन्ना (सभी निवासी दिलबाग नगर), अक्षय सोनी और अकुल सोनी समेत कुल 9 नामजद आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराएं 323, 341, 506, 295-ए, 148 और 149 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मामले में धारा 308 सहित अन्य संबंधित गैर-जमानती धाराएं भी जोड़ी गई हैं।

पुलिस कर रही है छापेमारी

थाना सदर फगवाड़ा की एसएचओ सोनम दीप कौर ने पुष्टि की कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं और लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस आसपास के इलाकों में छापेमारी कर रही है तथा संभावित ठिकानों की तलाश की जा रही है।

Raid
Raid

पीड़ित गुरसिमरजीत सिंह का आरोप है कि इस हमले के पीछे पुराना पैसों का लेन-देन विवाद है। उनका कहना है कि आरोपियों के साथ उसका आर्थिक लेन-देन चल रहा था और रकम वापसी को लेकर विवाद था। आरोप है कि पैसे लौटाने से बचने के इरादे से आरोपियों ने पहले से साजिश रची और मौके पर उसे घेरकर हमला किया। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट रूप से कारण सामने आ सकेगा।

इन लोगों पर FIR

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab: पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात, इस्पात क्षेत्र में निवेश की घोषणा
Next Article CDSCO: देश में 240 दवाओं के सैंपल फेल, 3 नकली दवाएं भी पकड़ी गईं, बड़ी कार्रवाई की तैयारी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

जालंधर में जनगणना ड्यूटी से गैर हाजिर शिक्षकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
जालंधर

Jalandhar News: जालंधर में जनगणना ड्यूटी से गैर हाजिर शिक्षकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

By Mahabir

Jalandhar News: जालंधर में नगर निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों को शनिवार और रविवार को भी करनी पड़ेगी ड्यूटी, जारी हुआ आदेश

By Mahabir
जालंधर

Jalandhar News: जालंधर में PPR मार्केट के इस हुक्का बार में पुलिस की रेड, मालिक समेत 2 गिरफ्तार

By Mahabir

Jalandhar News: अल्फ़ा महेन्द्रू फाउंडेशन ने लद्देवाली फ्लाईओवर के ऊपर से हाई वोल्टेज तार हटाने के लिए की पहल

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.