Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Mohan Bhagwat: भारत का सर्वांगीण विकास समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी से ही संभव- मोहन भागवत
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
देश

Mohan Bhagwat: भारत का सर्वांगीण विकास समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी से ही संभव- मोहन भागवत

Mahabir
Last updated: February 26, 2026 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, लुधियाना। Mohan Bhagwat Punjab visit 2026: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख डॉक्टर मोहन राव भागवत (Mohan Bhagwat) अपने तीन दिवसीय पंजाब दौरे के अंर्तगत आज दिनांक 26 फरवरी 2026 को लुधियाना पहुंचे । आज लुधियाना में श्री अरविंदो कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट (SACCM) के ऑडिटोरियम में मोहन भागवत ने प्रमुख नागरिकों के समूह के साथ संवाद किया।

Contents
  • हमारा समाज संगठित नहीं था
  • पांच परिवर्तन का विषय
  • जिज्ञासा समाधान के विषय को भी जोड़ा

पंजाब (Punjab) प्रदेश से लगभग 800 प्रमुख नागरिकों ने इसमें भाग लिया, जिसमें सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोग, प्रसिद्ध डाक्टर, धार्मिक संस्थाओं से जुड़े, सिने जगत, मीडिया क्षेत्र, प्रसिद्ध उद्योगपति, साइंटिस्ट, अकादमीक जगत, राजनीति परिवार से जुड़े व्यक्तियों एवं कुछ विशेष प्रतिभाशाली युवा इसमें शामिल हुए। इन सब में बहुत बड़ी संख्या में मातृशक्ति भी मौजूद थीं।

Mohan Bhagwat Punjab visit News
Mohan Bhagwat Punjab visit News

हमारा समाज संगठित नहीं था

मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) ने मुख्यत: संघ स्थापना की पृष्ठभूमि , संघ का क्रमिक विकास, संघ की कार्य पद्धति एवं देश के सर्वांगीण विकास जैसे प्रमुख विषयों पर प्रमुख नागरिकों से संवाद किया। भागवत ने इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि मुट्ठी भर लोग आते थे और हम पर शासन करते थे। इसका मूल कारण यह था कि हमारा समाज संगठित नहीं था।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) ने कहा कि आज जब हमारा देश आजाद है तो हमारा लक्ष्य है अपने देश का सर्वांगीण विकास करना जो कि समाज के सभी वर्गों की सक्रियता एवं सभी वर्गों को साथ लेकर ही हो पाना संभव है। भागवत ने कहा कि जब हम समाज को संगठित करने की बात करते हैं तो इसका मतलब सभी 142 करोड़ लोगों से है जो भारत में रहते हैं। सबका सम्मान करना ही भारतीय दृष्टि है।

पांच परिवर्तन का विषय

विभिन्न मत, पंथ एवं संप्रदायों के प्रश्न पर बात करते हुए मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) ने कहा की सभी को जाना एक ही जगह है, रास्ता अलग-अलग हो सकता है । अपने रास्ते पर पक्का रहो और बाकी सब के रास्ते का भी सम्मान करो। भागवत ने पांच परिवर्तन के विषय (सामाजिक समरसता, पर्यावरण, परिवार जीवन मूल्य, स्व बोध, एवं नागरिक कर्तव्य) हमारे आचरण में आए इसका आग्रह किया।

Mohan Bhagwat Punjab visit
Mohan Bhagwat Punjab visit

पर्यावरण के विषय पर बात करते हुए मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) ने श्री गुरु नानक देव जी की दी हुई शिक्षाओं का जिक्र किया जैसे “पवन गुरु पानी पिता माता धरत महत”। संघ देश के लिए है, खुद के लिए नहीं। जब हम कहते हैं संघ कार्य इसका अर्थ है : देश एवं समाज का कार्य, किसी संस्था का कार्य नहीं ।

जिज्ञासा समाधान के विषय को भी जोड़ा

आज के इस संवाद कार्यक्रम में जिज्ञासा समाधान के विषय को भी जोड़ा गया था। जिसमें देश समाज से जुड़े हुए कई महत्वपूर्ण प्रश्नों का भागवत ने विस्तार पूर्वक उत्तर दिया। आज इस कार्यक्रम में मंच पर मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) के साथ पंजाब प्रांत के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघ चालक सरदार इकबाल सिंह भी विराजमान रहे l कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ l

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: गैर जिम्मेदार बैंकों के खिलाफ सरकार लेगी सख्त एक्शन, पढ़ें
Next Article Punjab News: मान सरकार द्वारा 18 मार्च को पूरे राज्य में महिला उद्यमियों को सम्मानित किया जाएगा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

देश

Crime News: भाजपा के पूर्व विधायक ने गोली मारकर किया सुसाइड, पार्टी में हड़कंप

By Mahabir

Earthquake: दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, घरों-दफ्तरों से निकलकर भागे लोग

By Mahabir

Delhi Bomb Threat: शहर में 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, खाली करवाई गई इमारत

By Mahabir

Flight Emergency Landing: दिल्ली से गोवा जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 17 मिनट तक हवा में अटका प्लेन

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.