Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: DIPS News: डिप्स संस्थान ने खेल जगत में नया कीर्तिमान किया स्थापित- खिलाड़ियों ने जिला, राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दर्ज की ऐतिहासिक जीत
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
एजुकेशन

DIPS News: डिप्स संस्थान ने खेल जगत में नया कीर्तिमान किया स्थापित- खिलाड़ियों ने जिला, राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दर्ज की ऐतिहासिक जीत

Mahabir
Last updated: February 27, 2026 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। DIPS News: खेल जगत में एक बार फिर डिप्स संस्थान ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। डिप्स के खिलाड़ियों ने जिला, राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम स्वर्ण अक्षरों में अंकित कर दिया है। यह केवल जीत नहीं, बल्कि समर्पण, अनुशासन और निरंतर साधना की भव्य कहानी है।

सबसे पहले बात करें तेज़ रफ्तार धावक प्रताप सिंह की, जिन्होंने Central Board of Secondary Education (CBSE) क्लस्टर में 100 मीटर और 200 मीटर में दो-दो स्वर्ण पदक जीतकर ट्रैक पर अपनी बादशाहत कायम की। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी तीन स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने सिद्ध कर दिया कि वे गति के सच्चे शिल्पकार हैं।

दविंदर सिंह ने 1500 मीटर और 3000 मीटर में तीन स्वर्ण और दो रजत पदक जीतकर सहनशक्ति और संघर्ष की अद्भुत मिसाल पेश की। हैंडबॉल का चमकती सितारा नमन कौड़ा ने यूरोप लीग में भाग लेकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर डिप्स की दमदार उपस्थिति दर्ज करवाई। राज्य स्तर पर तीन बार प्रथम स्थान और School Games Federation of India में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त कर उन्होंने गौरव की नई ऊँचाइयाँ छुईं।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

भाला फेंक में कुंवर अजय राज ने 76.13 मीटर का रिकॉर्ड थ्रो कर इतिहास रच दिया। वे स्कूल नेशनल रिकॉर्ड होल्डर हैं, Khelo India Youth Games में स्वर्ण पदक विजेता रहे तथा जूनियर फेडरेशन कप में भी गोल्ड अपने नाम किया।अजय पाल सिंह ने पंजाब स्कूल स्टेट में प्रथम स्थान, CBSE क्लस्टर में प्रथम व द्वितीय तथा CBSE नेशनल में द्वितीय स्थान प्राप्त कर निरंतर उत्कृष्टता का परिचय दिया।

डिप्स की हॉकी टीम ने बटाला में आयोजित CBSE नॉर्थ ज़ोन में द्वितीय स्थान प्राप्त कर टीम भावना और सामूहिक शक्ति का शानदार प्रदर्शन किया। लॉन्ग जंप में सहजप्रीत सिंह ने कांस्य पदक, जबकि अर्पनप्रीत कौर ने रजत पदक जीतकर प्रतिभा की ऊँची उड़ान भरी। शॉट पुट में दिलजान सिंह ने पंजाब स्टेट में प्रथम तथा CBSE क्लस्टर में द्वितीय स्थान हासिल किया, वहीं अमर सोढ़ी ने कांस्य पदक जीतकर डिप्स का नाम रोशन किया।

हैंडबॉल खिलाड़ी जशनजीत सिंह ने डेनमार्क में क्लब गेम्स में भाग लेकर अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाई। वे जूनियर नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट, स्टेट गोल्ड मेडलिस्ट तथा खेडां वतन पंजाब दीयां के भी स्वर्ण पदक विजेता रहे। चंदन गुप्ता ने राज्य स्तर पर तीन बार प्रथम स्थान और SGFI में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त कर हैंडबॉल में निरंतर श्रेष्ठता सिद्ध की। शूटिंग में सक्षम चौधरी, ऋषभ पुरी और जयपाल ने पंजाब स्कूल प्रतियोगिता में पदक जीतकर सटीकता और एकाग्रता का शानदार परिचय दिया।

अंडर-17 बालिका वर्ग ने शतरंज में प्रभावशाली प्रदर्शन किया, जबकि आंचल ने CBSE नेशनल ताइक्वांडो में स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय गौरव दिलाया। डिप्स की अंडर-19 बालिका खो-खो टीम ने ज़ोनल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर टीम स्पिरिट और फुर्ती का अद्भुत प्रदर्शन किया। इसी प्रकार अंडर-17 बैडमिंटन टीम ने भी ज़ोनल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की।

मैनेजिंग डायरेक्टर तरविंदर सिंह ने सभी खिलाड़ियों, कोचों और प्रिंसिपल को बधाई देते हुए कहा कि डिप्स विश्वस्तरीय खेल सुविधाएँ प्रदान कर रहा है, ताकि भविष्य में और अधिक ओलंपियन तैयार किए जा सकें। हाल ही में नूरमहल स्थित डिप्स कैंपस में ओलंपिक साइज का विश्वस्तरीय स्विमिंग पूल उद्घाटित किया गया है तथा शीघ्र ही अत्याधुनिक स्पोर्ट्स एरीना भी स्थापित किए जा रहे हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Haryana News: धान खरीद में पारदर्शिता, किसानों को रु1,64,000 करोड़ की सीधी लाभ राशि- सीएम नायब सैनी
Next Article St Soldier News: जालंधर के सेंट सोल्जर कॉलेज में दीक्षांत समारोह का करवाया आयोजन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

एजुकेशन

Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का जेईई मेन्स 2- 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन

By Mahabir

Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स के यंग इनोवेटर्स ने टेक मंथन 3.0 में छोड़ी अपनी छाप

By Mahabir

Vishwakarma Day: सेंट सोल्जर ग्रुप द्वारा विश्वकर्मा दिवस समारोह

By Mahabir

DIPS News: डिप्स संस्थान: जहाँ संस्कार, सुविधा और सफलता का होता है विश्वस्तरीय संगम

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.