Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Jalandhar News: जालंधर में 543 कुत्तों की स्टेरलाइजेशन, 64 बेसहारा पशु गौशालाओं में भेजे
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
जालंधर

Jalandhar News: जालंधर में 543 कुत्तों की स्टेरलाइजेशन, 64 बेसहारा पशु गौशालाओं में भेजे

Mahabir
Last updated: June 2, 2026 5:11 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि शहरी जनता की सुरक्षा और जानवरों की भलाई को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए नंगल शामा में करीब 58 लाख रुपये की लागत से डॉग शेल्टर बनने जा रहा है।

Contents
  • 543 कुत्तों की स्टेरलाइजेशन की
  • बेसहारा पशुओं कारण हादसे होते
  • ये रहे मौजूद

सोसायटी फॉर प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी टू एनिमल्स, जिला पशु भलाई सोसायटी और एनिमल बर्थ कंट्रोल रूल्स 2023 संबंधी समीक्षा मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि इस डॉग शेल्टर का काम 31 मार्च 2026 से पहले शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि डॉग शेल्टर की स्थापना से कुत्तों के काटने की घटनाओं को कम करने और आवारा कुत्तों के लिए उचित डॉक्टरी देखभाल एवं इलाज को यकीनी बनाने में मदद मिलेगी।

Dogs
Dogs

543 कुत्तों की स्टेरलाइजेशन की

इस दौरान जालंधर (Jalandhar) डा. अग्रवाल ने एनिमल बर्थ कंट्रोल प्रोग्राम के तहत शहर में आवारा कुत्तों की स्टेरलाइजेशन का भी जायजा लिया। उन्होंने बताया कि शहर के वार्ड नंबर 10 और 11 में कुत्तों की स्टेरलाइजेशन सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई है। जबकि वार्ड नंबर 8 और 9 में डॉग स्टेरलाइजेशन का काम 80 प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस प्रोग्राम के तहत इस साल जनवरी महीने के दौरान करीब 543 कुत्तों की स्टेरलाइजेशन की गई है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

डिप्टी कमिश्नर ने शहर की सड़कों से बेसहारा पशुओं को गौशालाओं में तब्दील किए जाने के प्रयासों का भी जायजा लिया। उन्होंने बताया कि इस साल जनवरी महीने के दौरान 64 बेसहारा पशु शहर की सड़कों से गौशालाओं में भेजे गए है। उन्होंने यह भी बताया कि करतारपुर में 3.5 करोड़ रुपये की लागत से 300 पशुओं की सामर्थ्य वाली गौशाला का निर्माण किया गया है, जिसमें 80 से अधिक बेसहारा पशु भेजे जा चुके है।

cow

बेसहारा पशुओं कारण हादसे होते

उन्होंने कहा कि इस गौशाला से शहर के बेसहारा पशुओं की समस्या को काफी हद तक हल करने में सहायता मिलेगी।इस दौरान नगर निगम जालंधर के अधिकारियों ने जानकार करवाया कि नगर निगम की ओर से एक और कैटल कैचर वाहन की खरीद की गई है, जिससे बेसहारा पशुओं को गौशालाओं में तब्दील करने के प्रयासों को और मजबूती मिलेगी।

डिप्टी कमिश्नर ने एस.डी.एमज को अपने-अपने अधिकार क्षेत्रों में हाईवे पेट्रोल कमेटियों का गठन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह कमेटियां ऐसी जगहों, जहां बेसहारा पशुओं कारण हादसे होते हैं, बारे विस्तृत रिपोर्ट देंगी ताकि जरूरी कदम चुकाए जा सकें। उन्होंने कहा कि इन कदमों का उदेश्य लोगों और बेसहारा पशुओं की सुरक्षा यकीनी बनाना है।

ये रहे मौजूद

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की व्हाट्सएप एक्शन हेल्पलाइन 9646222555 पर बेसहारा पशुओं संबंधी प्राप्त हो रही शिकायतों का तुरंत हल किया जा रहा है। उन्होंने जनता को बेसहारा पशुओं संबंधी सूचना देने और इस संबंधी सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर पर व्हाट्सएप मैसेज करने की अपील भी की।

उन्होंने यह भी अपील की कि बेसहारा पशुओं को सड़कों पर छोड़ने की बजाय प्रशासन की ओर से चलाई जा रही गौशालाओं में भेजा जाए। मीटिंग के दौरान सहायक कमिश्नर (यू.टी.) मुकिलन आर, ज्वाइंट कमिश्नर नगर निगम मंदीप कौर और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: देश की प्रगति में विज्ञान की अहम भूमिका, शिक्षा मंत्री ने विद्यार्थियों को जिज्ञासा बढ़ाने के लिए किया प्रेरित
Next Article Punjab: पंजाब पुलिस ने राज्य में बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम; ग्लॉक पिस्तौल सहित दो आरोपी काबू
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

जालंधर में जनगणना ड्यूटी से गैर हाजिर शिक्षकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
जालंधर

Jalandhar News: जालंधर में जनगणना ड्यूटी से गैर हाजिर शिक्षकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

By Mahabir

Jalandhar News: जालंधर में नगर निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों को शनिवार और रविवार को भी करनी पड़ेगी ड्यूटी, जारी हुआ आदेश

By Mahabir
जालंधर

Jalandhar News: जालंधर में PPR मार्केट के इस हुक्का बार में पुलिस की रेड, मालिक समेत 2 गिरफ्तार

By Mahabir

Jalandhar News: अल्फ़ा महेन्द्रू फाउंडेशन ने लद्देवाली फ्लाईओवर के ऊपर से हाई वोल्टेज तार हटाने के लिए की पहल

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.