Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: DIPS News: सपनों से शिखर तक, डिप्स हरियाना-भूंगा के पूर्व विद्यार्थियों की विश्वव्यापी सफलता
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
एजुकेशन

DIPS News: सपनों से शिखर तक, डिप्स हरियाना-भूंगा के पूर्व विद्यार्थियों की विश्वव्यापी सफलता

Mahabir
Last updated: March 2, 2026 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। DIPS News: जब शिक्षा मजबूत नींव देती है, तो सपने सीमाओं में बंधे नहीं रहते। यही प्रमाण एक बार फिर प्रस्तुत किया है डिप्स हरियाना भुंगा के पूर्व विद्यार्थियों ने, जिन्होंने विश्व के विभिन्न देशों में अपनी प्रतिभा का परचम लहराकर संस्थान और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।

Contents
  • युवाओं को नई दिशा दे रही
  • संस्थान के लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत

यह सफलता केवल पदों की सूची नहीं, बल्कि संघर्ष, समर्पण और संस्कारों की प्रेरक कहानी है। न्यूज़ीलैंड के ऑकलैंड में अमरजोत कौर फार्मेसी टेक्नीशियन के रूप में स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान दे रही हैं। कनाडा में जगप्रीत सिंह प्रतिष्ठित कंपनी Merlin Plastics Ltd. में प्रोडक्शन सुपरवाइज़र के पद पर कार्यरत हैं और औद्योगिक क्षेत्र में अपनी दक्षता सिद्ध कर रहे हैं।

युवाओं को नई दिशा दे रही

वित्तीय क्षेत्र में शगुन ने चार्टर्ड अकाउंटेंट बनकर नई पहचान बनाई, तो अमृत कौर सीनियर अकाउंटेंट के रूप में अपनी विशेषज्ञता का लोहा मनवा रही हैं। बैंकिंग सेक्टर में जैस्मिन Scotiabank में फाइनेंशियल एनालिस्ट के पद पर कार्यरत हैं। तकनीकी क्षेत्र में मनप्रीत लहल (इलेक्ट्रिकल टेक्नोलॉजिस्ट) और आर्यन सेठ (टेक्नोलॉजिस्ट) कनाडा में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। विनायक किशोर बिज़नेस ट्रेनर के रूप में युवाओं को नई दिशा दे रही हैं।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में अर्शदीप कौर अर्ली चाइल्डहुड एजुकेटर, मुस्कान किंडरगार्टन एजुकेटर तथा हरमन अटवाल स्पेशल नीड्स इंस्ट्रक्टर के रूप में समाज को सशक्त बना रहे हैं। कॉर्पोरेट जगत में लवलीन Amazon से जुड़ी हैं, वहीं लीगल डिपार्टमेंट में भी अपनी सेवाएँ दे रही हैं। तुषार Royal Canadian Steel Ltd. में टीम लीडर के रूप में नेतृत्व की भूमिका निभा रहे हैं।

प्रबंधन क्षेत्र में मनिंदर सिंह टोरंटो एयरपोर्ट पर रैम्प ड्यूटी मैनेजर के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, जबकि यूके में गुरविंदर सिंह इवेंट मैनेजर के रूप में अपनी रचनात्मकता का परिचय दे रहे हैं। फोटोग्राफी के क्षेत्र में गीतांश यूके में अपनी कलात्मक प्रतिभा से पहचान बना रहे हैं। वहीं हरप्रीया फैशन डिज़ाइनिंग के क्षेत्र में अपनी सृजनात्मकता से नई ऊँचाइयाँ छू रही हैं। विश्वस्तरीय सुविधाओं का सशक्त आधार

विद्यालय में अत्याधुनिक स्मार्ट क्लासरूम, उन्नत विज्ञान एवं कंप्यूटर लैब, समृद्ध पुस्तकालय, खेलों की आधुनिक सुविधाएँ, व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम, करियर काउंसलिंग और नैतिक मूल्यों पर आधारित शिक्षा प्रणाली विद्यार्थियों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करती है।

संस्थान के लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत

प्रधानाचार्या मोनिका सचदेवा ने कहा कि पूर्व विद्यार्थियों की यह उपलब्धि संस्थान के लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत है।सीएओ रामनीक सिंह ने अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा, “यह सफलता डिप्स परिवार की सामूहिक मेहनत का परिणाम है। हमारे विद्यार्थी जिस आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता के साथ विश्व मंच पर आगे बढ़ रहे हैं, वह हमारे शैक्षणिक मानकों की पुष्टि करता है।”

सीएओ जशन सिंह ने विद्यार्थियों की दृढ़ इच्छाशक्ति और अथक परिश्रम की सराहना की। एमडी तरविंदर सिंह ने कहा, “पूर्व डिप्सियंस आज आने वाले बैचों के लिए आशा और प्रेरणा के स्तंभ हैं। डिप्स का लक्ष्य केवल शिक्षा देना नहीं, बल्कि ऐसे सक्षम और जिम्मेदार वैश्विक नागरिक तैयार करना है जो हर क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करें।”

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab: विदेश में पंजाबी सिंगर सड़क हादसे का शिकार, हालत नाजुक
Next Article Bomb Threat: चंडीगढ़ पासपोर्ट ऑफिस को गैस बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

एजुकेशन

Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का जेईई मेन्स 2- 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन

By Mahabir

Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स के यंग इनोवेटर्स ने टेक मंथन 3.0 में छोड़ी अपनी छाप

By Mahabir

Vishwakarma Day: सेंट सोल्जर ग्रुप द्वारा विश्वकर्मा दिवस समारोह

By Mahabir

DIPS News: डिप्स संस्थान: जहाँ संस्कार, सुविधा और सफलता का होता है विश्वस्तरीय संगम

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.